एचटीसी वन (HTC One) को जब कंपनी ने लाॅन्च किया तो उपभोक्ता इसे एप्पल आईफोन 5 के विकल्प के रूप में देख रहे थे चाहे बात स्टाइल की करें या ताकत की। परंतु आज एक साल बाद स्थितियां नहीं बदली एचटीसी वहीं और एप्पल भी अपनी जगह पर कायम है। अब फिर से कंपनी ने वन माॅडल के नए संस्करण एचटीसी वन (एम8) ( HTC One M8 ) को पेश किया है और प्रतियोगी फिर वही एप्पल ही है। क्या एचटीसी का यह नया फोन नए एप्पल आईफोन 5एस को टक्कर दे पाएगा। इस वीडियो में हमने इसी प्रश्न का हल ढूढ़ने की कोशिश की है ।