Skip to main content

Posts

Showing posts with the label corning gorilla glass

काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 भारत में पेश

काॅर्निंग (Corning) इनकाॅर्पोरेटेड ने भारतीय बाजार में गोरिल्ला ग्लास (Gorilla Glass) का नया संस्करण गोरिल्ला ग्लास 4 (Gorilla Glass 4) पेश किया है जो कि जल्द ही उपलब्ध होगा।  कंपनी द्वारा पेश किया गया यह नया इनोवेशन बाजार में मौजूद अन्य ग्लासेस के मुकाबले अधिक शक्तिशाली (Powerfull Glass) है। कंपनी की माने तो इसे खासतौर से उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कि प्रतिदिन फोन गिरने पर स्क्रीन टूटने से परेशान होते हैं।  लाॅन्च के मौके पर भारतीय काॅर्निंग टेक्नाॅलोजी के प्रेसिडेंट अमित बंसल ने कहा कि ‘भारतीय बाजार में गोरिल्ला ग्लास 4 से हमें काफी सकारात्मक उम्मीदे हैं। भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्राॅनिक बाजार दुनिया में तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है। इसलिए यहां के निर्माताओं द्वारा सर्वश्रेष्ठ कवर ग्लास का उपयोग करना बेहतर है।’  गोरिल्ला ग्लास 4 एलुमनोसिलिकेट के मुकाबले कम से कम दो गुना अधिक सुरक्षा प्रदान करता है। वहीं कमर्शियल उपकरणों मे उपयोग होने वाला सोडा लाईम ग्लास लगभग 100 प्रतिशत टूट ही जाता है।  इस खबर को अंगेजी में पढ़न...

एसर ने लाॅन्च किए दो नए स्मार्टफोन

Acer Liquid Jade तकनीकी क्षेत्र में लोकप्रिय कंपनी एसर (Acer) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दो नए स्मार्टफोन लाॅन्च किए हैं।  एसर ने ईकाॅमर्स साइट स्नैपडील (Snapdeal.com) से साझेदारी कर इन फोंस को लाॅन्च किया है। भारतीय बाजार में इनकी खरीदारी केवल स्नैपडील डाॅट काॅम के माध्यम से ही की जा सकती है।  एसर लिक्विड जेड (Acer Liquid Jade) और एसर लिक्विड ई700 (Acer Liquid E700) नाम से लाॅन्च किए गए इन डिवाइस में एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) का उपयोग किया गया है। साथ ही दोनों ही डिवाइस में एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।  एसर लिक्विड जेड में फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो कि कम रोशनी में भी शानदार इमेज देने में सक्षम है। वहीं 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। एसर लिक्विड जेड में 5.0 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। जो कि काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास (Corning Gorilla glass) से कोटेड है।  यह फोन क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) पर कार्य करता है तथा 1 जीबी...

भारतीय बाजार में ब्लैकबेरी पासपोर्ट लाॅन्च, कीमत-49,990 रुपए

विश्व की बहुप्रचलित कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) ने उपभोक्ताओं के इंतजार को समाप्त करते हुए ब्लैकबेरी पासपोर्ट (Blackberry Passport) स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है।  जो कि आॅनलाइन साइट अमेजन डाॅट इन (Amazon.in) पर जल्द ही उपलब्ध होगा किन्तु फिलहाल 29 सितंबर से 10 अक्टूबर तक फोन की प्रीबुकिंग (Pre-Booking) उपलब्ध होगी।  ब्लैकबेरी पासपोर्ट में टच स्क्रीन (Touch Screen) के साथ ही क्वर्टी कीपैड (Qwerty Keypad) की सुविधा भी दी गई है। फोन में दी गई बड़ी स्क्रीन के द्वारा आप इसकी उपयोग आॅफिशियली कार्यो के लिए आसानी से कर सकते हैं।  बीबी 10 आॅपरेटिंग सिस्टम (BB 10 OS) पर आधारित इस स्मार्टफोन की स्क्रीन काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 (Corning Gorilla Glass 3) से कोटेड है। फोन में 1440x1440 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का स्कवायर आकार का डिसप्ले दिया गया है।  फोन में कुछ नए फीचर जैसे ब्लैकबेरी ब्लैंड, ब्लैकबेरी असिस्टेंट और अमेजन डाॅट इन प्रीलोडेड हैं। पावर बैकअप के लिए 3450 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के अनुसार 25 से 30 घंट...

जोलो प्ले 8एक्स-1100 लाॅन्च, कीमत- 14,999 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोलो (Xolo) ने भारतीय बाजार में जोलो प्ले 8एक्स-1100 (Xolo Play 8x-1100) लाॅन्च किया है जो कि उपभोक्ताओं को शानदार तरीके से मोबाइल गेम (Mobile Game) का आनंद देने में सक्षम है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android 4.4 kitkat) पर आधारित इस फोन में डुअल सिम (Dual sim)  सपोर्ट दिया गया है।  जोलो प्ले 8एक्स-1100 में 5.0 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) है जो कि काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 (Corning gorilla glass 3) से कोटेड है।  फोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore processor) तथा 2 जीबी रैम दी गई है। इसके अलावा 16 जीबी इंबिल्ट स्टोरेज के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है।  एलईडी फ्लैश के साथ 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जो कि सोनी एक्समोर आरएस सेंसर (sony exmor  RS Sensor) पर कार्य करता है। वहीं वीडियों काॅलिंग (video calling) की सुविधा के लिए बीएसआई सेंसर (BSI Sensor) के साथ 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।...

पैनासोनिक ईलुगा यू लाॅन्च, कीमत-8,990 रुपए

पैनासोनिक (panasonic) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ईलुगा (Eluga) सीरीज में स्मार्टफोन लाॅन्च कर दिया है।  ईलुगा यू (Panasonic Eluga U) नाम से लाॅन्च गया स्मार्टफोन एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (android kitkat) पर आधारित है तथा 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर (Quadcore) के साथ क्वाडकॉम स्नैपड्रेगन 400 प्रोसेसर (Quadcore snapdragan 400 processor) का उपयोग किया गया है।  डुअल सिम आधारित ईलुगा यू में 5.0 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) दिया गया है तथा स्क्रीन को छोटी-मोटी स्क्रेच व धूल-मिट्टी से बचाव के लिए कार्निंग गोरिल्ला ग्लास (OGS) से कोटेड किया गया है।  वहीं फोन में 2जीबी रैम तथा 16 जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड (Microsd card) के माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है।  फोटोग्राफी के लिए ईलुगा यू में आॅटो फोकस व एलईडी फ्लैश के साथ 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा व वीडियो काॅलिंग (Video calling) के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। शानदार पावर बैकअप के लिए फोन में 2500 एमएएच की ब...

क्या आप जानते हैं मोटो ई की इन खासियतों के बारे में

मोटो ई (#moto e) हाल ही में भारत में लाॅन्च हुआ है और कम बजट (#budget phone) में आधुनिक फीचर्स से लैस है। मोटो ई में कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है जो अब तक मंहगे स्मार्टफोंस में ही उपलब्ध होते थे। मोटो ई में कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स भी दिए गए हैं जिनसे उपभोक्ता अभी अनभिज्ञ हैं आगे हम आपको मोटो ई के उन्हीं खास फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।  धूल और पानी से बेअसर:- शायद यह बहुत कम ही लोगों को मालूम है कि मोटो ही रगड़ और पानी से बेअसर है। फोन पर स्प्लैश गार्ड कोटिंग (#splash guard) है जो इसे पानी और छोटे-मोटे रगड़ से बचाता है। हालांकि यह एक्सपीरीया जेड (#xperia Z) और जेड1 (#xperia Z1) की तरह कारगर नहीं होगा लेकिन कम रेंज में इस तरह का फीचर होना ही बहुत बड़ी बात कही जाएगी। वहीं मोटो ई की स्क्रीन पर काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास3 कोटेड है जो स्क्रीन को स्क्रैच अवरोधक बनाती है।  3जी उपलब्ध:- आरंभिक स्तर के बावजूद इसमें 3जी (#3G) सेवा उपलब्ध है और अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आप पफोन के माध्यम से 21 एमबीपीएस (#21mbps) तक गति से डाटा का हंस्तांरण कर सकते हैं।...

सैमसंग गैलेक्सी एस5 के दाम गिरे

अभी हाल ही सैमसंग ने गैलेक्सी एस5 (#samsung galaxy s5) बाजार में 51,500 रुपए की कीमत के साथ लाॅन्च किया था। किंतु अब यही फोन कई आॅनलाइन साइट्स पर काफी कम पर उपलब्ध है।  फ्लिपकार्ट (#flipkart) पर गैलेक्सी एस5 की कीमत 46,400 रुपए है वहीं स्नैपडील (#snapdeal) पर यह 46,340 रुपए में मिल रहा है। माॅय स्मार्टप्राइस (#mysmartprice) साइट पर इस फोन की कीमत 46,450 रुपए है किंतु सैमसंग की आॅफिशियल साइट पर यह फोन अभी भी 51,500 रुपए में ही बिक रहा है।  सैमसंग गैलेक्सी एस5 के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसमें 5.1 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन (#amoled screen) है तथा छोटी मोटी रगड़ से स्क्रैच से बचाने के लिए उस पर कार्निंग गोरिल्ला ग्लास (#corning gorilla glass) का उपयोग किया गया है।  फोन में आईफोन की भांति फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में 2जीबी रैम है तथा माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 128 जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोरेज की जा सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एस5 एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4.2 किटकैट पर आधारित है तथा पावर बैकअप के लिए फोन में 2800 एमएएच बैटरी दी गई है।  ...

सैमसंग गैलेक्सी एस5 51,500 रुपए में उपलब्ध

सैमसंग (#samsung) का अब तक सबसे बड़ा डिवाइस गैलेक्सी एस5 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है जिसका उपभोक्ता काफी समय से इंतजार कर रहे थे।  सैमसंग ई-स्टोर (#samsung e-store) पर यह डिवाइस 51,500 रुपए में उपलब्ध है। अन्य आॅनलाइन साइट्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट डाॅट काॅम (#flipkart.com) पर यह फोन 53,499 रुपए में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट अभी से ही एस5 पर ईएमआई आॅफर (EMI Offer)  मुहैया करा रहा है।  गैलेक्सी एस 5  (Samsung Galaxy S5) में 5.1 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो बेहतर डिसप्ले के लिए जानी जाती है। स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड (Corning gorilla glass 3 ) है जो छोटे मोटे रगड़ से बचाने में सक्षम है।  इसके साथ ही अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन आईपी67 सर्टिफाइड (IP67 certifiedIP67 certified ) है। अर्थात फोन धूल व पानी आवरोधक है(dust and water resistant)। इसके साथ आईफोन की तरह नए गैलेक्सी में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।  फोन दो मैमोरी विकल्प 16 जीबी और 32 जीबी के साथ पेश किया गया है और दोनों माॅडल क...

लावा आइरिस प्रो 20 लाॅन्च, कीमत-13,999 रुपए

मोबाइल हेंडसेट इंडस्ट्री में तेजी से अपनी जगह व पहचान बना रही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने अपने आइरिस पोर्टफोलियो में एक और फोन शामिल किया है।  लावा आइरिस प्रो 20 (#lava iris pro 20) नाम से लाॅन्च किए गए इस स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपए है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में आइरिस प्रो 30 (#iris pro 30) भी लाॅन्च कर चुकी है जो कि काफी लोकप्रिय भी रहा।  आइरिस प्रो 20 के अत्यधिक फीचर प्रो 30 से मिलते जुलते हैं। डुअल सिम (dual sim) आधारित प्रो 20 का वजन मात्र 112 ग्राम है तथा 540x960 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.7 इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है जिस पर वन ग्लास सोल्यूशन (one glass solution) तकनीक का उपयोग किया गया है। फोन की मोटाई केवल 7.7 एमएम है।  फोन की स्क्रीन पर उपयोग किए गए कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 के द्वारा स्क्रीन को छोटी-मोटी रगड़ से बचाया जा सकता है। आइरिस प्रो 20 में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर तथा 1जीबी रैम उपलब्ध है। वहीं 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त मैमोरी कार्ड के द्वारा 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी (#expandable memory) उप...

आज की डील:- माइक्रोमैक्स कैनवस 4

स्मार्टफोन बाजार में हर रोज मोबाइल कंपनियां नई तकनीक के साथ नए फोन बाजार में लेकर आ रही हैं।  स्मार्टफोन बाजार में जहां उपभोक्ता नई तकनीकों का उपयोग करने को उतावले रहते हैं वहीं फोन की कीमत भी महत्वपूर्ण होती है।  इसीलिए खासकर आॅनलाइन साइट्स (#online sites) पर यह स्मार्टफोन बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध हैं। आज की डील में हम माइक्रोमैक्स कैनवस 4 (#micromax canvas 4) की कीमत के बारे में बता रहे हैं।  माइक्रोमैक्स द्वारा कैनवस 4 को कुछ माह पहले 17,999 रुपए की कीमत के साथ बाजार में उतारा गया था।  किंतु माइक्रोमैक्स की आॅफिशियली साइट पर यह फोन 15,990 रुपए में मिल रहा है तथा अमेजन आॅनलाइन (#amazon) पर इसकी कीमत 15,450 रुपए है।  फ्लिपकर्ट और माॅय स्मार्टप्राइस डाॅट काॅम (#mysmartprice) पर इस फोन की कीमत 12,999 रुपए है। स्नैपडील (#snapdeal) पर कैनवस 4 की कीमत 13,148 रुपए है और वहीं ईबे डाॅट काॅम (#ebay.com) 11,999 रुपए के साथ सबसे कम कीमत पर इस फोन को उपलब्ध करा रहा है।  माइक्रोमैक्स कैनवस 4 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो यह एंडराॅयड आॅपर...

MWC 2014:- आखिरी सलाम

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress 2014) खत्म हो चुका है, पिछले दो सालों से एमडब्ल्यूसी में कुछ खास नहीं हो रहा था। किंतु इस साल यह अपने पूरे शबाब में नजर आया और जहां सैमसंग ने अपना बेहतरीन डिवाइस गैलेक्सी एस5 प्रदर्शित किया वहीं नोकिया, एलजी, एचटीसी जैसी कई नामी गिरामी कंपनियां भी पूरे जोश में नजर आईं। कई महत्वपूर्ण डिवाइस से लोगों को रू-ब-रू कराया गया। हम यहां संक्षिप्त में आपको मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश हुए स्मार्टफोंस की जानकारी दे रहे हैं।   नोकिया:- बर्सिलोना में चले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया ने पांच फोन का प्रदर्शन किया। इनमें दो बजट फोन हैं जिन्हें स्मार्टफोन के समान फीचर से लैस किया गया है।  वहीं तीन एंडराॅयड फोन (Android phone) भी शामिल है। नोकिया द्वारा पेश किए गए एंडराॅयड फोन को नोकिया एक्स (Nokia X), नोकिया एक्स प्लस (Nokia X+) और नोकिया एक्सएल (Nokia XL) नाम दिया गया है तथा तीनों फोन डुअल सिम आधारित है।   नोकिया एक्स और नोकिया एक्स प्लस में लगभग समान फीचर्स का उपयोग किया गया है। दोनों फोंस में...

MWC : गैलेक्सी एस5 हुआ प्रदर्शित

साल की शुरूआत से ही कयास लगाया जा रहा था कि सैमसंग (Samsung) इस वर्ष गैलेक्सी एस5 (Galaxy S5) को लाॅन्च करेगा और कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस (Mobile world congress) में इस फोन का प्रदर्शन भी कर दिया।  फोन के प्रदर्शन के साथ सैमसंग ने यह भी घोषणा की है कि 11 अप्रैल तक भारत समेत 150 देशों में उपलब्ध होगा।  फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है। एस सीरीज का यह नया डिवायस कई खासियतों से लैस है। सैमसंग के इस नए डिवायस में 5.1 इंच की स्क्रीन दी गई है जबकि गैलेक्सी एस4 में 5.0 इंच की स्क्रीन थी। हलांकि एस4 की तरह गैलेक्सी एस5 में भी 1080x1920 पिक्सल रेजल्यूशन की सुपर एमोलेड स्क्रीन है। कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड (Corning Gorilla glass 3) इस फोन का स्क्रीन रगड़ व धूल अवरोधक है। सैमसंग गैलेक्सी एस5 में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और यह 4के वीडियो रिकाॅर्ड करने में सक्षम है। वहीं फोन में सिलेक्टिव फोकस एप्लिकेशन है जो नोकिया रीफोकस के समान कार्य करता है। इसके अलावा फोन को एस हेल्थ जैसे फिटनेस एप्स से लैस किया गया है। 16 और 32 जीबी मैम...

विश्व का सबसे स्लीम फोन जिओनी ईलाइफ एस5.5 लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी (Gionee) ने अब अपना एस सीरीज स्मार्टफोन ईलाइफ एस5.5 (Elife S5.5) लॉन्च किया है। जिसे कंपनी बर्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) में प्रदर्शित करेगी।  कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दुनिया का पहला स्लीम फोन (Slim phone) है।  फोन की डी केवल 5.5 एमएम की है तथा इसे मैटेलिक फ्रेम से कवर किया गया है। इस फोन को छोटी मोटी रगड़ से बचाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास (corning gorilla glass) का उपयोग किया गया है।  फोन में 5.0 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड प्लस स्क्रीन दी गई है। प्रोसेसर के तौर पर जियोनी ईलाइफ एस 5.5 में ऑक्टाकोर के साथ 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।  बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 13.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।  यह फोन अमीगो ऑपरेटिंग सिस्टम 2.0 (एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2) पर आधारित है। फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी का उपयोग किया गया है।  ...

अब आया नेक्सस 5 रेड

नेक्सस 5 (Nexus 5) अब तक बाजार में केवल सफेद और काले रंग में ही उपलब्ध् था किंतु अब गूगल प्ले पर यह लाल रंग के साथ 16जीबी व 32जीबी वर्जन में उपलब्ध हो रहा है।  एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित इस फोन का वजन 150 ग्राम है तथा 5.0 इंच की फुल एचडी डिसप्ले है।  नेक्सस 5 के अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 8.0 मैगापिक्सल रियर व 1.3 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।  क्वालकॉम ड्रेगन 800 प्रोसेसिंग के साथ 2.26 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसके अतिरिक्त छोटी-मोटी रगड़ से बचाने के लिए फोन में कार्निंग गोरिल्ला ग्लास3 (corning gorilla glass 3) का इस्तेमाल किया गया है।  वहीं पावरफुल बैकअप के लिए 2300 एमएएच बैटरी दी गई है जो कि कंपनी की मानें तो 17 घंटे का टॉकटाइम देती है। इसी के साथ फोन में वायरलैस चार्जिंग की भी सुविधा है।  यह 2जी, 3जी, 4जी और एलईटी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। भारतीय बाजार में नेक्सस 5 16जीबी वर्जन की कीमत 28,999 रुपए व 32जीबी वर्जन 32,999 रुपए में उपलब्ध होगा।  

लावा आइरिस प्रो 30 लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने आइरिस प्रो 30 (Lava Iris Pro 30)  बाजार में लॉन्च किया है। बेहतर डिजाइन और स्लीक बॉडी के इस फोन का वजन मात्र 114 ग्राम है। 4.7 इंच की डिस्पले के साथ इसमें स्क्रीन को छोटी मोटी रगड़ से बचाने के लिए कार्निग गोरिल्ला ग्लास(Corning Gorilla Glass)  का उपयोग किया गया है। एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.2 जेलीबीन पर आधारित लावा आइरिस प्रो 30 में स्लीम एलसीडी स्क्रीन है। साइज में 7.5 एमएम के इस फोन में 1280x720 पिक्सल की एचडी रेजल्यूशन है। इसके अतिरिक्त फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर है, डुअल एलईडी फ़्लैश के साथ 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 3.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी है। फोन में लंबे टॉकटाइम के लिए 2000 एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि लावा आइरिस प्रो 30 'पीस ऑफ आर्ट' है क्योकि इसमें खूबसूरत डिजाइन दिया गया है जो कि देखने में काफी आकर्षित है। साथ ही इस फोन का उपयोग करना भी बेहद आसान है। लावा आइरिस प्रो 30 की कीमत 15,999 रुपए है और उम्मीद है कि यह जनवरी के अंतिम हफ्ते तक भारतीय स्मार्टफोन बाजार ...