Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Wink It

स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के लिए कीबोर्ड एप

की प्वॉइं ट   टेक्नोलॉजी (KeyPoint Technology) ने विंक इट (Wink It) नाम से स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के लिए एक कीबोर्ड एप्लिकेशन लॉन्च की है।  इस विंक इट एप्लिकेशन में आप अपने दोस्त को इम्प्रेस करने के लिए इमेज और स्माइली आदि उपयोग कर सकते हैं।  यह एप्लिकेशन उपभोक्ताओं के लिए काफी रोचक तो होगी ही इसके अतिरिक्त इसे उपयोग करना भी आसान है। साथ ही यह तीव्र गति से कार्य करता है।  विंक इट एप्लिकेशन को एंडरॉयड फोन उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।  इसकी खासियत है कि जब इस पर टाइपिंग करते हैं तो यह लिखे हुए शब्द की इमेज व उससे मिलते हुए शब्द शो करता है जिसे आप मैसेज मे उपयोग कर सकते हैं जैसे -फ्रूट्स टाइप करने पर पाइनएप्पल, बनाना, ओरेंज आदि का ऑप्शन शो होगा।