हाल में भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने एक्वा ऑक्टा (Intex Aqua Qcta) नाम से मोबाइल फोन लॉन्च किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि भारत का यह पहला फोन है जिसमें 8 कोर हैं। फोन में मीडियाटेक (Mediatek) का एमटी6592 प्योर ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा भी इस डिवायस में कई अन्य खासियत हैं जो उपभोक्ताओं का ध्यान खींचने में सक्षम है। ये खासियत निम्न हैं:- 1 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के अलावा फोन में दूसरी बड़ी खासियत है इसकी 2 जीबी रैम। फोन की कीमत 19,999 रुपए है और इस कीमत में बहुत ही कम फोन 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध् हैं। 2 फोन में 6.0 इंच की स्क्रीन है जो न सिर्फ फोन बल्कि आपकी टैबलेट की जरूरत को भी लगभग पूरा करने में सक्षम है। 3 इंटेक्स एक्वा ऑक्टा में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी है जो बेहतर कही जा सकती है। इसके साथ ही 32 जीबी तक का कार्ड सपोर्ट और 5 जीबी क्लाउड स्टोरेज भी है। इस रेंज में बहुत कम ही फोन इस मैमोरी विकल्प के साथ उपलब्ध् हैं। 4 बड़ी स्क्रीन के बावजूद फोन की मोटाई मात्र 7 एमएम है जो ब...