Skip to main content

Posts

Showing posts with the label qualcomm snapdragon

एमटीएस ने उतारा एंडराॅयड आधारित स्मार्टफोन

सिस्टेमा श्याम सर्विस लिमिटेड ( Sistema Shyam TeleServices Limited)  द्वारा आॅपरेट किए जाने वाले एमटीएस (MTS) ब्रांड ने भारतीय बाजार में एंडराॅयड (#android) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  ब्लैज 5.0 (#mts blaze 5.0) नाम से लाॅन्च किए गए इस स्मार्टफोन में डुअल सिम (#dual sim) सपोर्ट है साथ ही उपभोक्ताओं को इस फोन के साथ एमटीएस का सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें उपभोक्ताओं को उपयोग के लिए 100,000 एमबी दिए जाएंगे जिसकी वैधता एक साल तक होगी।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.1 जेलीबीन आधारित ब्लैज 5.0 स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर (#quadcore) के साथ क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन (#qualcomm snapdragon) प्रोसेसर दिया गया है।  फोन में 1जीबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल स्टोरेज के अलावा 32जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज की सुविधा दी गई है। फोन में 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियो काॅलिंग के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।  पावर बैकअप के लिए 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है तथा कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर वाईफाई (#wifi), ब्लूटूथ औ(#bluetoo...

मोबाइल रिव्यू : मोटो जी

फिर आपको हैलो कहने आ गया मोटोरोला।   मोटोरोला के गूगल के हाथों में जाने के बाद भारत में मोटोरोला (Motorola) का कोई भी फोन लाॅन्च नहीं किया गया था। अंततः दो साल बाद मोटो जी (Moto G) को भारत लाया गया है लेकिन यह फोन मोटोरोला द्वारा नहीं बल्कि फ्लिपकार्ट लेकर आया। हालांकि लाॅन्च होने से पहले ही यह फोन बेहद लोकप्रिय हो चुका था। बेहतर स्पेसिफिकेशन और आकर्षक कीमत के साथ लाॅन्च इस डिवाइस को लुक के मामले में भी कम नहीं आंका जा सकता। खूबी   शानदार डिसप्ले। एंडराॅयड 4.4 किटकैट। ताकतवर प्रोसेसर।   खामी औसत कैमरा क्वालिटी। साधरण बैटरी बैकअप। एक्सपेंडेबल मैमोरी नहीं। लुक मोटोरोला (Motorola) के फोन हम पहले भी देख चुके हैं, बिल्ट के मामले में कंपनी के फोन बेहद अच्छे होते हैं। मोटो जी से भी हम कुछ ऐसी ही आशा कर रहे थे और फोन आशाओं पर खरा उतरने में सक्षम है। इसकी साॅलिड और काॅम्पैक्ट बनावट आपको काफी पसंद आएगी। वहीं फोन का आकार ऐसा है कि आसानी से उसे पकड़ सकते हैं। डिजाइन की बात करें तो वहां भी आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी। फोन के कोने थोड़े घुमावदार हैं और स...

स्मार्टफोन बाजार में नई पेशकश वनप्लस वन

स्मार्टफोन बाजार में लगातार हो रहे तकनीकी विकास के बाद स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों में आपसी प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है।  अब इस प्रतिस्पर्धा में एक और कंपनी वनप्लस (#one plus) भी शामिल हो गई है। जिसने अपना पहला स्मार्टफोन वनप्लस वन नाम से बाजार में लाॅन्च किया है। जो कि 16जीबी और 32जीबी वर्जन में उपलब्ध होगा।  वनप्लस वन (#one plus one) स्मार्टफोन में 16जीबी वर्जन की कीमत 299 डाॅलर अर्थात 18,000 रुपए है। इससे पहले गूगल नेक्सस 5 स्पेसिफिकेशन के मामले में कम कीमत के लिए उपभोक्ताओं में प्रचलित था किंतु वनप्लस वन में कम कीमत के साथ अत्यधिक फीचर्स दिए गए हैं।  व्नप्लस वन में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है तथा 3जीबी रैम उपलब्ध है। एंडराॅयड 4.4.2 किटकैट आधारित रित इस फोन में तीव्र प्रोसेसर के लिए क्वाडकोर के साथ क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 801 दिया गया है।  पावर बैकअप के लिए 3,100 एमएएच की बैटरी दी गई है तथा 13.0 मेगापिक्सल बैक कैमरा दिया गया है साथ 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे की भी सुविधा  उपलब्ध है। दोनों ही क...

ब्लैकबेरी जेड30 अब 34,990 रुपए में

भारत में ब्लैकबेरी (#Blackberry) के 10 साल पूरे होने पर कंपनी ने उपभोक्ताओं के मध्य प्रचलित स्मार्टफोन जेड30 (#Z30) को आकर्षित कीमत पर पेश किया है।  यह उपभोक्ताओं के लिए काफी अच्छी खबर है कि जहां ब्लैकबेरी जेड30 को भारतीय बाजार में 39,990 रुपए में लाॅन्च किया गया था वहीं अब इस फोन की कीमत 34,990 रुपए कर दी गई है।  किंतु यह जेड30 पर दिया जाने वाले इस खास आॅफर की वैधता केवल अगले 60 दिनों तक ही है।  उपभोक्ता इस फोन को ब्लैकबेरी रिटेल सेंटर के अतिरिक्त इसी कीमत के साथ आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट (#flipkart) से भी खरीद सकते हैं।  ब्लैकबेरी जेड30 के खास फीचर्स पर नजर डालें तो ब्लैकबेरी 10.2 वर्जन पर आधारित यह फोन देखने में भी बहुत खूबसूरत है। 5.0 इंच के सुपर एमोलेड डिसप्ले (#amoled display) के साथ फोन का बैटरी बैकअप भी बेहतरीन है।  अन्य फीचर्स के तौर पर फोन में ब्लैकबेरी प्रायोरिटी हब, बीबीएम, स्टीरियो आॅडियो और ब्लैकबेरी नेचुरल साउंड और नई एंटीना टेक्नोलाॅजी दी गई है। वहीं जेड30 में 1.7 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन एस4 प्र...

एलजी एल70 और एल 90 बाजार में उपलब्ध

बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2014) के दौरान एलजी ने नए एंराॅयड आॅपरेटिंग किटकैट पर आधारित दो स्मार्टफोन एल70 और एल90 प्रदर्शित किए थे।  उपभोक्ता इन फोनो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और कंपनी ने इस इंतजार को खत्म करते हुए इन्हें लाॅन्च कर दिया है जो कि आॅनलाइन साइट (#online sites) पर उपलब्ध हैं।  जहां एल70 (#L70) की कीमत 14,500 रुपए तथा क्वाडकोर आधारित एल90 (#L90) की कीमत 17,499 रुपए है। दोनों ही फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4.2 किटकैट पर आधारित हैं।  एलजी एल70 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 800x400 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.5 इंच का आईपीएस डिसप्ले है। 1.2गीगाहर्ट्ज डुअलकोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 200 प्रोसेसर पर आधारित इस फोन में 1जीबी रैम दी गई है।  इसके साथ ही 4जीबी इंटरनल स्टोरेज के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट फेसिंग कैमरा उपलब्ध है। वहीं डुअल सिम आधारित एलजी एल70 में पावर बैकअप के लिए 2100 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी आॅप्शन क...

मोटो एक्स लाॅन्च, कीमत- 23,999 रुपए

मोटोरोला (#motorola) द्वारा कुछ ही समय पहले लाॅन्च किए गए मोटो जी (#moto G) की सफलता के बाद अब कंपनी मोटो एक्स (#moto X) बाजार में लेकर आई है।  भारत में इसकी कीमत 23,999 रुपए है। यह फोन भी मोटो जी की भांति आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध होगा।  मोटो एक्स भारत में दो माॅडल में  प्राप्त   होगा। एक साधरण मोटो एक्स जिसकी कीमत 23,999 रुपए है। दूसरा वुड बैक पैनल (wood back panel) के साथ, जिसकी कीमत 25,999 रुपए है।  मोटो एक्स को 16जीबी व 32जीबी वर्जन के साथ पेश किया गया है। किंतु भारत में  फिलहाल 16जीबी ही पेश किया गया है। जो कि काले और सफेद रंगों में उपलब्ध होगा।  मोटोरोला मोटो एक्स में 4.7 इंच की स्क्रीन है और मोटो जी की तरह इसे भी क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर पेश किया गया है।  फोन में 1.7 गीगाहटर्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है और एड्रीनो 320 जीपीयू दिया गया है। फोन में नया एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट देखने को मिलेगा।  फोटोग्राफी के लिए 10.0 मैगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और फोन में 2जीबी की रैम मैमो...

मोबाइल रिव्यू : नोकिया लुमिया 1320

ताकत और स्टाइल का बेजोड़ संगम।   कुछ माह पहले फैबलेट श्रेणी में नोकिया ने दो फोन लुमिया 1320 (Nokia Lumia 1320) और लुमिया 1520 ( Nokia Lumia 1320 ) को पेश किया था। 1520 जहां बेहद ही महंगा फोन है। वहीं 1320 को कंपनी ने कम रेंज में पेश किया है। 6 इंच (6")  की डिसप्ले में फिलहाल भारत में मात्रा दो ही डिवायस हैं जो विंडोज आॅपरेटिंग (windows Phone) के साथ उपलब्ध हैं जबकि एंडराॅयड (Android) में सैमसंग (Samsung) और सोनी (Sony) के अलावा भी कुछ फोन उपलब्ध हैं। परंतु सवाल यही है कि क्या विंडोज आॅपरेटिंग आधारित ये डिवायस इतने दमदार हैं कि फैबलेट श्रेणी में एंडराॅयड के चक्रव्यूह को तोड़ सकें। इस अंक में हमने नोकिया लुमिया 1320 का परीक्षण किया है। सबसे पहले नजर डालते हैं फोन के लुक पर। खूबी शानदार क्वालिटी। बजट विंडोज पफैबलेट। फ्री एप्लिकेशन। खामी थोड़ा बड़ा। डुअल कोर प्रोसेसर। 5.0 मेगापिक्सल कैमरा।    लुक बड़ी स्क्रीन का यह डिवायस देखने में स्टाइलिश और बेहतर है। लुक के मामले में कहा जा सकता है कि लुमिया 1320 लुमिया ( (Nokia Lumia 1320 ) 1520 ( (Nokia Lu...

कल लांच होगा मोटो एक्स, कीमत 23,999 रु.

फ्लिपकार्ट (www.flipkart.com) ने मोटो एक्स (Moto X) को लाॅन्च करने का अधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने अपने ट्विटर (#twitter) आकाउंट से इस बात की पुष्टी कर दी है कि कल मोटोएक्स को लाॅन्च किया जाएगा। जहां तक फोन के कीमत की बात है तो भारत में यह 23,999 (Price In India) रुपए में उपलब्ध होगा। इससे पहले कंपनी ने मोटो जी (Moto G) को भारत में लाॅन्च किया था जो अप्रत्याशित लोकप्रिय रहा। इसके बाद से ही इस बात की चर्चा होने लगी थी कि फ्लिपकार्ट मोटो एक्स को भारत में लाॅन्च कर सकता है। अंततः कंपनी ने इस बात की खुलाासा कर ही दिया कि 19 मार्च को मोटो एक्स को भारत में लांच किया जायेगा।  मोटो एक्स (Moto X) भारत में दो माॅडल में उपलब्ध होगा। एक साधरण मोटो एक्स है जिसकी कीमत 23,999 रुपए है।  वहीं दूसरा वुड बैक पैनल के साथ पेश किया जाएगा और इसके लिए आपको 25,999 रुपए चुकाने होंगे। हालांकि मोटो जी की तरह ही मोटो एक्स भी पांच रंगों में उपलब्ध होगा। मोटोक्स के दो संस्करण हैं 16 जीबी और 32 जीबी। भारत में फिलहाल 16 जीबी माॅडल ही पेश किया जाएगा। अमेरिका की तरह मोटो मेकर भारत मे...

फ्लिपकार्ट अब मोटो एक्स की तैयारी में

पिछले महीने ऑन लाइन स्टोर फ्लिपकार्ट (Flipkart.com) द्वारा मोटोरोला मोटो जी (Motorola Moto G) फोन को भारत में लॉन्च किया गया था। भारतीय उपभोक्ताओं द्वारा इस फोन को बेहद ही सराहा गया। स्टोर पर अक्सर सोल्ड आउट का ही मोहर उपभोक्ताओं को देखने को मिला। इस लोकप्रियता से उत्साहित फ्लिपकार्ट अब एक बार फिर से मोटोरोला (#motorola) के नए मॉडल मोटो एक्स को लाने की योजना बना रहा है। हालांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से फिलहाल इसके बारे में कोर्इ पुष्टी नहीं की है।  परंतु सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रैल में मोटोरोला मोटो एक्स (Motorola Moto X) भारत में आ सकता है और मोटो जी की तरह यह फोन भी फ्लिपकार्ट द्वारा ही लॉन्च किया जाएगा। हालांकि मोटोरोला मोबिलिटी अब लेनोवो के पास है लेकिन लेनोवो ने इस फोन के लॉन्च और फ्लिपकार्ट की उपलब्धता पर फिलहाल कुछ कहने से मना कर दिया है। मोटोरोला मोटो एक्स में 4.7 इंच की स्क्रीन है और मोटो जी की तरह इसे भी क्वालकाम स्नैपड्रैगन ( qualcomm snapdragon) चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.7 गीगाहटर्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है और ए...

MWC : असूस ने पेश किए कई डिवाइस

बर्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) के दौरान जहां हर कंपनी कुछ नया पेश कर रही है वहीं असूस भी पीछे नहीं है। एमडब्ल्यूसी में असूस ने एलटीई आधारित फोनपैड7 (fonepad7) के अतिरिक्त पैडफोन सीरीज के भी फोन प्रदर्शित किए।  असूस द्वारा पेश किए फोनपैड7 7.0 इंच का फैबलेट है जिसमें एचडी आईपीएस स्क्रीन है। वहीं एलटीई कनेक्टिविटी के माध्यम से तेज गति से इंटरनेट का उपयोग करने के साथ ही बिना किसी रूकावट के विडियों या म्यूजिक आदि भी भेजे जा सकते हैं।  इस फैबलेट में बेहरतरीन साउंड के लिए दो स्पीकर्स का इस्तेमाल किया गया है। यह फैबलेट इंटेल एटोम जेड2560 1.6 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर पर आधारित है। साथ ही इसमें 3जी सपोर्ट भी है।  इसी के साथ असूस द्वारा पेश किए गए जेनफोन सीरीज में भी स्मार्टफोन प्रदर्शित किया है जिन्हें जेनफोन 4, जेनफोन 5 और जेनफोन 6 नाम दिया गया है। सभी जेनफोन माॅडल में स्क्रीन को स्क्रीन आदि से बचाने के लिए कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है।  जेनफोन 4 (Zenfone 4) में 4.0 इंच की स्...

मोबाइल रिव्यू: नोकिया लुमिया 525

नई ताकत और स्टाइल के साथ लुमिया 525 विंडोज फोन सीरीज में नोकिया ने पिछले साल की शुरुआत में लुमिया 520 (Nokia Lumia 520) पेश किया था। फोन बेहद ही लोकप्रिय रहा। इसका कारण था कि एक तो फोन सबसे कम रेंज का विंडोज डिवायस था। वहीं इस रेंज में इतने अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ कोई एंड्रॉयड डिवायस भी उपलब्ध नहीं था। परंतु फोन में सबसे बड़ी कमी थी रैम की। लुमिया 520 में 512 एमबी की रैम थी। इस वजह से यह भारी भरकम गेम व एप्लिकेशन प्ले नहीं कर पाता था। अब कंपनी ने इसके नए संस्करण लुमिया 525 ( Nokia Lumia 525 ) को पेश किया है जिसमें रैम मैमोरी बढ़ा दी गई है। अब देखना यह है कि क्या नया लुमिया पुराने फोन की कमी को दूर करने में सक्षम है? खूबी शानदार परफॉर्मन्स। बेहतर कीमत। एफएम रेडियो। खामी सभी वीडियो फाइल प्ले करने में सक्षम नहीं। चमकदार बाडी में उंग्लियों के निशान पड़ते हैं। फ्रंट कैमरा नदारद। लुक नोकिया लुमिया 525 ( Nokia Lumia 520 )  के बारे में सबसे पहले तो यह कहा जा सकता है कि अन्य नोकिया फोन की तरह यह भी कई रंगों में उपलब्ध है। फोन का डिजाइन कॉम्पैक्ट है और देख...

ए लो ‘जी’ सनम आ गए : कीमत 12,499

तारीख पर तारीख , तारीख पर तारीख। यही हाल था भारत में मोटोरोला मोटो जी (Motorola Moto G) हैंडसेट लांच होने से पहले। हर कोई मोटो जी (Moto G) के लांच से पहले अपने हिसाब से नई तारीख दे रहा था। कभी दिसंबर तो कभी जनवरी की बात की जा रही थी। अंततः कंपनी ने जानकारी दी कि मोटोरोला मोटो जी के बारे 5 फरवरी को खुलासा होगा। परंतु भारत में मोटोरोला मोटो जी की लांच की खबर से पहले यह खबर आ गई कि गूगल (Google) ने मोटोरोला मोबिलिटी को लेनोवो के (Lenovo) हाथो बेच दिया। फिर से असमंजस बरकार हो गया कि क्या होगा इस फोन का। भारत में इसे लेकर कई तरह के कयास शुरू हो गए लेकिन अंतत 5 फरवरी को फोन को भारत (India) में लांच कर ही दिया गया। यह लांच इसलिए भी खास है कि मोटोरोला मोटो जी का लांच इस बार न गूगल कर रहा है न ही लेनोवो बल्कि इसे लेकर आ रहा है ऑन लाइन स्टोर फ्लिपकार्ट डॉट कॉम ( www.flipkart.com )। चाहे जो भी हो परंतु लंबे इंतजार के बाद आखिरकर भारत में मोटोरोला मोटो जी को लांच कर ही दिया गया। भारत में मोटोरोला मोटो जी के दोहरा सिम (Dual SIM) मॉडल को पेश किया गया है। फोन दो जीएसएम स...

नोकिया ने लांच किया लुमिया 525

जनवरी के पहले सप्ताह तक भारत में होगा उपलब्ध।   नोकिया लुमिया 520 (Nokia Lumia 520) के बाद नोकिया ने इसके नए संस्करण लुमिया 525 (Nokia Lumia 525)) के लांच किया है। आरम्भिक स्तर का यह फ़ोन फ़िलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है लेकिन कंपनी ने वैश्विक स्टार पर इसे लांच कर दिया है।  भारत में इसकी कीमत 12  हज़ार रुपये तक होने कि उम्मीद है और जनवरी के पहले सप्ताह तक यह भारत में दस्तक दे सकता है।  नोकिया लुमिआ 525 (Nokia Lumia 525) में 1 जीबी का रैम दिया गया है। इसके अलावा 1 गीगा हर्टज का क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन डुअलकोर प्रोसेसर (qualcomm snapdragon ) भी है। अन्य  स्पेसिफिकेशन  की बात करें तो लुमिया 525 में 4.0 इंच का डिसप्ले है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 800 x 480 पिक्सल है। फोन में 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा है और कैमरे के साथ फ़्लैश भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ है। विंडोज  फोन 8 आॅपरेटिंग आधारित इस डिवायस में 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसके साथ ही 64 जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। फोन में 7 जीबी तक क्लाउड स्टोरेज भी...