Mobile Review: Samsung Galaxy Note 4 सैमसंग का गैलेक्सी नोट (#Samsung Galaxy Note) ही वह पहला फोन था जिसने भारत में बड़े फोन का प्रचलन शुरू किया था। नोट कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज में से एक है और उपभोक्ताओं को हर बार इसका इंतजार होता है। नोट इसलिए खास नहीं होते हैं कि इसकी स्क्रीन साइज बड़ी होती है बल्कि इसलिए खास होते हैं कि शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ इसमें एसपेन का उपयोग होता है। स्टायलस का उपयोग इस फोन को दूसरों से अलग बनाता है। नोट सरीज में ही सैमसंग ने अपना चैथा डिवाइस गैलेक्सी नोट 4 (#Samsung Galaxy Note 4)उतारा है। शानदार स्टाइल और बेजोड़ स्पेसिफिकेशन के साथ नया नोट कई खासियतों से लैस है लेकिन इस बजट में फोन की सीधी टक्कर आईफोन 6 प्लस से है। अब सवाल यही है कि क्या सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 इतना दम रखता है कि आईफोन 6 प्लस को टक्कर दे सके। क्यों खरीदें कमाल की फंक्शनालिटी और बेहतर एसपेन का उपयोग इसे औरों से अलग बनाता है। फोन बेहद तेज है और डिसप्ले भी बहुत शानदार है। नया आॅपरेटिंग, शानदार कैमरा और बेहतर बैटरी बैकअप भी इसे खरीदने के लिए प्रेरित करते हैं...