Skip to main content

Posts

Showing posts with the label rajshri production

व्यूक्लिप पर लें फिल्मों का आनंद

व्यूक्लिप एप्लिकेशन (Vuclip application) के द्वारा अब उपभोक्ता राजश्री प्रोडेक्शन (Rajshri production) की 50 से भी अधिक शानदार फिल्मों जैसे हम आपके है कौन, मैंने प्यार किया, विवाह और हम साथ-साथ के म्यूजिक वीडियों डाउनलोड (download) कर सकते हैं।  व्यूक्लिप और राजश्री इंटरटेनमेंट की साझेदारी (partnership) के बाद इसकी घोषणा की गई है। राजश्री इंटरटेनमेंट के कंटेंट देखने के लिए मोबाइल उपभोक्ता आसानी से एम.व्यूक्लिप.काॅम (m.vuclip.com) पर जाकर किसी भी डिवाइस के माध्यम से व्यक्लिप एप को एंडराॅयड और जावा पर डाउनलोड कर सकते हैं। व्यूक्लिप के सीओओ अरूण प्रकाश का कहना है कि "भारतीय समाज में म्यूजिक और फिल्मों का गहरा प्रभाव है खासतौर पर युवाओं के लिए। इसीलिए हमारी इस साझेदारी से उपभोक्ता फिल्मों का बेहतरीन आनंद ले सकते हैं।" राजश्री इंटरटेनमेंट के जनरल मैनेजर इंद्रपाल सिंह का कहना है कि "इस साझेदारी के बाद अब मोबाइल उपभोक्ता पूरी फिल्म अपने मोबाइल पर ही आसानी से देख सकते हैं। उपभोक्ता 3.5 इंच की स्क्रीन पर इसका आनंद ले सकतें हैं।"