भारत की प्रचलित टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (#idea) ने स्मार्टफोन बाजार में अन्य फोनों को टक्कर देने के लिए दो नए डिवाइस अल्ट्रा 2 (#ultra II) और आईडी 1000 (#id 1000) बाजार में उतारे हैं। दोनों ही डिवाइस देखने में स्टाइलिश होने के साथ ही 3जी (#3G)सपोर्ट करने में भी सक्षम हैं। आइडिया द्वारा लाॅन्च किए गए स्मार्टफोन अल्ट्रा 2 में 5.5 इंच की डिसप्ले स्क्रीन दी गई है जिस पर वीडियो व गेम आदि का अच्छा अनुभव लिया जा सकता है। वहीं फोन में बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। इसी के साथ वीडियो काॅलिंग की सुविधा के लिए 2.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरे की भी सुविधा उपलब्ध है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है तथा 1.3 क्वाडकोर प्रोसेसर पर आधारित इस फोन में एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन का उपयोग किया गया है। जिसके द्वारा उपभोक्ता बेहतर व तीव्र गति से इंटरनेट ब्राउजिंग की सुविधा प्राप्त करने के अलावा गेम, सोशल नेटवर्किंग व कई अन्य एप्लिकेशनंस का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 21 एमबीपीएस ...