Skip to main content

Posts

Showing posts with the label full hd display

शियाओमी एमआई4: क्या फिर से सेकेंडो में बिकेगा शियाओमी का यह फोन?

Mobile Review: Xiaomi mi4 पिछले एक साल के दौरान भारत में शियाओमी (#Xiaomi) नाम जितना चर्चा में रहा है शायद उतना नाम किसी अन्य मोबाइल ब्रांड ने कमाया हो। हालांकि शियाओमी के फोन सिर्फ आॅन लाइन स्टोर पर ही उपलब्ध हैं लेकिन इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। एमआई 3 हो या रेडमी वन एस या फिर रेडमी नोट 4जी सभी फोन के प्रति उपभोक्ताओं ने भरपूर उत्साह दिखाया। अब बारी है शियाओमी एमआई4 (#Xiaomi mi4) की। चीन में तहलका मचाने के बाद यह फोन अब भारत (India) में उपलब्ध है। क्यों खरीदें क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर आधारित इस फोन में दो जीबी की रैम मैमोरी है। फोन में 5.0 इंच का फुल एचडी स्क्रीन बेहतर डिसप्ले का भरोसा दिलाते हैं। क्यों न खरीदें शियाओमी मी4 में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी है और आपको इसी पर निर्भर रहना होगा। इसमें कार्ड सपोर्ट नहीं है। इसके अलावा 4जी कनेक्टिविटी भी नहीं मिलेगी   । एप्पल स्टाइल शियाओमी मी4 (Xiaomi mi4) एक काॅम्पैक्ट और स्टाइलिश फोन है लेकिन फोन के डिजाइन को देखने के बाद आप यह नहीं कह सकते कि यह नया है। इससे पहले हम एप्पल (#Apple) और सैमसंग...

सीईएस 2015 :- विश्व का सबसे अधिक मैमोरी वाला फोन

लाॅस वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्राॅनिक शो (CES 2015) में विकसित तकनीक के रूप में कई खास डिवाइस का प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां अब तक उपभोक्ताओं को स्मार्टफोन में अधिकतक स्टोरेज 128 जीबी प्राप्त होती थी किंतु अब उपभोक्ताओं को 256 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज की सुविधा प्राप्त होगी। सीईएस 2015:- लेनोवो ने पेश किए दो टैबलेट सीईएस में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सेजस (Saygus) ने वी2 स्मार्टपफोन का प्रदर्शन किया है। जिसमें उपभोक्ता माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 256 जीबी अतिरिक्त डाटा स्टोर कर सकते हैं। इसके साथ ही यह विश्व का सबसे अधिक स्टोरेज देने वाला स्मार्टफोन है।  सेजस वी2 में 5.0 इंच का फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है जो कि गोरिल्ला ग्लास के नए वर्जन गोरिल्ला ग्लास 4 (Gorilla Glass 4) से कोटेड है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित सेजस वी2 (Saygus v2) 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन  प्रोसेसर  पर कार्य करता है।  फोटोग्राफी के लिए सेजस वी2 में 21.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें आॅटो फोकस व फ्लैश (LED ...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं फोन खरीदना चाहता हूं किंतु मैं एंडराॅयड फोन (Android) और आईफोन (iphone) के बीच असमंजस में हूं। कृपया मुझे सलाह दें कि इनमें से कौन सा बेहतर होगा। मुझे फोन में अच्छा कैमरा चाहिए तथा उपयोग के समय उसमें हैंग होने जैसी समस्या नहीं होनी चाहिए। स्मूथ टचस्क्रीन तथा अच्छा बैटरी बैकअप हो। सबसे महत्वपूर्ण है कि फोन में बड़ी स्क्रीन हो। मेरा बजट 20,000 से 40,000 रुपए है। -अभय पांडे आपकी आवश्यकता यदि बड़ी स्क्रीन है तो आप आईओएस आॅपरेटिंग (ios os) पर आधारित आईफोन 6 प्लस (iphone 6 plus) ले सकते हैं। वैसे हम आपको सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung Galaxy S5) लेने की सलाह देंगे जो कि आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor) पर आधारित है तथा फुल एचडी डिसप्ले (Full HD Display) है। इसके अलावा आईफोन 5सी (iphone 5c) भी देख सकते हैं जिसमें शानदार कैमरा क्वालिटी है और हैंग होने जैसी कोई समस्या नहीं है। आपके बजट में लेनोवो वाइब जेड2 प्रो (Lenovo vibe z2 pro) भी अच्छा डिवाइस है इसमें क्वाड एचडी डिसप्ले और 16.0 मेगापिक्सल कैमरा  उपलब्ध है।   

8.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ हुआवई एसेंड पी7 लाॅन्च

स्मार्टफोन बाजार में कई ऐसे स्मार्टफोन उपलब्ध हैं जो आपको शानदार सेल्फी (Selfie) का आनंद देने में सक्षम हैं।  सेल्फी के बढ़ते क्रेज को देखते हुए लोकप्रिय कंपनी हुआवई ने एसेंड पी7 (Huawei Ascend P7) बाजार में उतारा है।  जो कि 8.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे की सुविधा से लैस है जिसमें उपभोक्ता पैनोरामा (Panorama) सेल्फी फीचर का आनंद ले सकते हैं।  भारतीय बाजार में लाॅन्च किए गए हुआवई एसेंड पी7 की कीमत 24,799 रुपए है जो कि सभी स्टोर्स (Stores) पर उपलब्ध होगा। वैसे कंपनी ने ग्लोबली इस फोन को मई 2014 में लाॅन्च किया था। हुआवई एसेंड पी7 एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित है।    हुआवई ने पेश की आॅनर सीरीज फोन में 5.0 इंच का फुल एचडी डिसप्ले (Full HD Display) दिया गया है जो कि काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। हुआवई एसेंड पी7 में दी गई 2500 एमएएच की बैटरी 3जी नेटवर्क पर 14 घंटे का टाॅकटाइम तथा 442 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।  ...

जेडटीई ग्रांड एस 2 लाॅन्च, कीमत-13,999 रुपए

आखिरकार जेडटीई (ZTE) ने ग्रांड एस 2 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है जिसका प्रदर्शन कंपनी कुछ समय पहले कर चुकी है।  इस फोन को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए कंपनी ने ईकाॅमर्स साइट अमेजन डाॅट इन (Amazon.in) से साझेदारी की है जहां जेडटीई ग्रांड एस 2 (ZTE Grand S2) की कीमत 13,999 रुपए है।  जेडटीई लाॅन्च करेगा ग्रांड एस 2 स्मार्टफोन स्लिक मैटेलिक बाॅडी का बना यह फोन 5.5 इंच का फुल एचडी डिसप्ले (Full HD Display) दिया गया है तथा 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) पर कार्य करता है।  मैमोरी के लिए 2जीबी रैम तथा 16 जीबी रोम है इसके अलावा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। जेडटीई ग्रांड एस 2 में 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जिसे प्रोफेशनल मोड (Professional Mode) में भी आसानी से उपयोग किया जा सकता है।  वहीं वीडियो काॅलिंग (Video Caling)  की सुविधा के लिए 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसके द्वारा उपभोक्ता सेल्फी (Selfie) फोटोग्राफ...