Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Price in India

Mobile Review: सैमसंग गैलेक्सी नोट ऐज

Mobile Review: Samsung Galaxy Note Edge ऐज स्क्रीन के साथ नया नोट। स्मार्टफोन (Smartphone) के आने से फोन के फीचर में तो रोज कुछ नया देखने को मिलता है लेकिन डिजाइन के मामले में फोन थोड़े निरस हो गए हैं। स्क्रीन बड़ी हो या छोटी साइड में दो हार्डवेयर बटन और स्क्रीन के नीचे तीन या चार टच बटन उपलब्ध होते हैं।  हालांकि पिछले साल सैमसंग (#Samsung) और एलजी (#LG) द्वारा कुछ नई कोशिशें देखने को मिली थी। सबसे पहले सैमसंग (#Samsung) ने कर्व स्क्रीन (#curv) के साथ फोन को पेश किया था। यह फोन भारत में तो उपलब्ध नहीं हुआ लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुछ देशों में उपलब्ध था।  सैमसंग (#Samsung) के बाद एलजी (#LG) ने भी कर्व स्क्रीन के साथ फोन को ऊतारा और इस फोन को भारत में पेश किया गया। जी फ्लैक्स (LG G Flex)) नाम से उपलब्ध इस फोन की स्क्रीन कर्व थी। इसके बाद आशा थी कि इस दिशा में कुछ और नया देखने को मिलेगा।  शियाओमी एमआई4: क्या फिर से सेकेंडो में बिकेगा शियाओमी का यह फोन? लगभग एक साल बाद सैमसंग ने फिर से एक बेहतरीन प्रयोग के साथ स्मार्टफोन को भारत में उता...

सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड मैक्स लाॅन्च, कीमत-15,990 रुपए

विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने भारतीय बाजार में गैलेक्सी सीरीज का नया स्मार्टफोन ग्रांड मैक्स लाॅन्च किया है।  आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सैमसंग ने स्नैपडील (Snapdeal) से साझेदारी की है। जिसके बाद गैलेक्सी ग्रांड मैक्स (Galaxy Grand Max) केवल ईकाॅमर्स साइट स्नैपडील पर ही उपलब्ध होगा। जहां उपभोक्ता इसे 15,990 रुपए की कीमत के साथ खरीद सकते हैं।  लावा ने लाॅन्च किया आइरिस फ्यूल 20, कीमत-5,399 रुपए सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड मैक्स के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 1080x1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.5 इंच का सुपर एमोलेड (supar amoled) फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (android kitkat) आधारित गैलेक्सी ग्रांड मैक्स में डुअल सिम सपोर्ट उपलब्ध है।  यह फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (quadcore processor) पर कार्य करता है तथा 1.5 जीबी रैम दी गई है। गैलेक्सी ग्रांड मैक्स में 16 जीबी इंटरनल मैमोरी है इसके अलावा उपभोक्ता माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 64 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर...

लावा ने लाॅन्च किया आइरिस फ्यूल 20, कीमत-5,399 रुपए

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा (Lava) ने आइरिस फ्यूल 20 बाजार में उतारा है जो कि कम बजट में भी शानदार बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। भारतीय बाजार में फोन की कीमत 5,399 रुपए है। जियोनी मैराथन एम3 बेहतरीन बैटरी बैकअप के साथ लावा आइरिस फ्यूल 20 (Lava Iris Fuel 20) में 4,400 एमएएच की बैटरी दी गई है। जो कि कंपनी के अनुसार 2जी नेटवर्क पर 42 घंटे का टाॅकटाइम, 13 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम तथा 35 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है।  लावा आइरिस फ्यूल 20 में 854x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android 4.4 kitkat) पर आधारित यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा 512 एमबी रैम दी गई है।  फोन में 4जीबी इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। लावा आइरिस फ्यूल 20 में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश (LED Flash) के साथ 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। भारत में सैमसंग को पीछे छोड़ माइक्रोमैक्...

शियाओमी एमआई4: क्या फिर से सेकेंडो में बिकेगा शियाओमी का यह फोन?

Mobile Review: Xiaomi mi4 पिछले एक साल के दौरान भारत में शियाओमी (#Xiaomi) नाम जितना चर्चा में रहा है शायद उतना नाम किसी अन्य मोबाइल ब्रांड ने कमाया हो। हालांकि शियाओमी के फोन सिर्फ आॅन लाइन स्टोर पर ही उपलब्ध हैं लेकिन इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। एमआई 3 हो या रेडमी वन एस या फिर रेडमी नोट 4जी सभी फोन के प्रति उपभोक्ताओं ने भरपूर उत्साह दिखाया। अब बारी है शियाओमी एमआई4 (#Xiaomi mi4) की। चीन में तहलका मचाने के बाद यह फोन अब भारत (India) में उपलब्ध है। क्यों खरीदें क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर आधारित इस फोन में दो जीबी की रैम मैमोरी है। फोन में 5.0 इंच का फुल एचडी स्क्रीन बेहतर डिसप्ले का भरोसा दिलाते हैं। क्यों न खरीदें शियाओमी मी4 में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी है और आपको इसी पर निर्भर रहना होगा। इसमें कार्ड सपोर्ट नहीं है। इसके अलावा 4जी कनेक्टिविटी भी नहीं मिलेगी   । एप्पल स्टाइल शियाओमी मी4 (Xiaomi mi4) एक काॅम्पैक्ट और स्टाइलिश फोन है लेकिन फोन के डिजाइन को देखने के बाद आप यह नहीं कह सकते कि यह नया है। इससे पहले हम एप्पल (#Apple) और सैमसंग...

सैमसंग गैलेक्सी एस 3 नियो अब 12,499 रुपए में

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने कुछ समय पहले गैलेक्सी सीरीज में बेहतरीन स्मार्टफोन गैलेक्सी एस 3 नियो (Samsung Galaxy S3 Neo) बाजार में उतारा था। फोन को 26,999 रुपए के साथ लाॅन्च किया गया था। किंतु अब कंपनी द्वारा फोन की कीमत में कटौती की गई है। सैमसंग गैलेक्सी एस 3 नियो लाॅन्च, कीमत-26,200 अब उपभोक्ता इस फोन को मात्र 12,499 रुपए में खरीद सकते हैं। लेकिन सुविधा केवल ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) से खरीददारी पर ही उपलब्ध होगी। साथ ही कंपनी की आॅफिशियली साइट सैमसंग इंडिया (Samsung India) पर इस फोन की कीमत 15,900 रुपए है।  सैमसंग गैलेक्सी एस 3 नियो के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.8 इंच सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा डुअल सिम (dual Sim) के साथ 2जी व 3जी की सुविधा मौजूद है।  भारत में सैमसंग को पीछे छोड़ माइक्रोमैक्स सबसे आगे सैमसंग गैलेक्सी एस 3 नियो में फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वही...

इंटेक्स एक्वा 5एक्स लाॅन्च, कीमत-3,990 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स (Intex) ने एक्वा सीरीज में एक और फोन को शामिल करते हुए इंटेक्स एक्वा 5एक्स बाजार में उतारा है। जो कि कंपनी की आॅफिशियली साइट पर स्पेसिफिकेशंस के साथ मौजूद है।  इंटेक्स एक्वा 5एक्स (Intex Aqua 5X) में 3जी नेटवर्किंग की सुविधा उपलब्ध है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित इंटेक्स एक्वा 5एक्स में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  इंटेक्स एक्वा डिजायर लाॅन्च, कीमत-5,520 रुपए डुअल सिम (dual sim) सपोर्ट के साथ यह फोन 1 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में मैमोरी के लिए 256 एमबी रैम तथा 14 एमबी आंतरिक स्टोरेज उपलब्ध है। इसके अलावा एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।  इंटेक्स एक्वा 5एक्स में 2.0 मेगापिक्सल रियर तथा वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 1300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के अनुसार 180 घंटे का स्टैंडबाय टाइम तथा 3-4 घंटे का टाॅकटाइम देने में सक्षम है।  ए...

भारत में सैमसंग को पीछे छोड़ माइक्रोमैक्स सबसे आगे

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) भारतीय बाजार में साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग को पीछे छोड़ (Micromax Beat Samsung in india) आगे निकल गई है। सैमसंग स्मार्टफोन बाजार में विश्व की लोकप्रिय कंपनी होने के साथ ही भारत के उपभोक्ताओं के मध्य काफी लोकप्रिय रही है। किंतु भारत की बजट स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने आखिरकार उपभोक्ताओं के बीच एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है।  माइक्रोमैक्स यू फोन लॉन्च, कीमत-8,999 रुपए अब तक यहां केवल सैमसंग (Samsung) ही टाॅप पर रही है लेकिन अब यह स्थान माइक्रोमैक्स के नाम हो गया है। यह सूचना रिसर्च फर्म कनाॅयस (   research firm Canalys)  द्वारा दी गई है तथा इसके अनुसार भारत में अक्टूबर-दिसंबर 2014 तक माइक्रोमैक्स के 22 प्रतिशत तथा सैमसंग के 20 प्रतिशत स्मार्टफोन सेल हुए। मैप माई इंडिया से मिलेगी अब पोलिंग बूथ की जानकारी वहीं भारत की दो अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन मोबाइल्स और लावा तीसरे व चौथे स्थान पर रहीं। रिसर्च फर्म कनाॅयस के अनुसार यह पहली बार है जब सैमसंग टाॅप पाॅजिशन पर नहीं...

इंटेक्स एक्वा पावर एचडी लाॅन्च, कीमत-9,444 रुपए

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने एक्वा सीरीज में एक और फोन को शामिल करते हुए एक्वा पावर एचडी स्मार्टफोन लाॅन्च किया है। इंटेक्स एक्वा पावर एचडी स्मार्टफोन को कंपनी ने उपभोक्ताओं की साधारण जरूरतों को ध्यान में रखकर लाॅन्च किया है।  इंटेक्स एक्वा डिजायर लाॅन्च, कीमत-5,520 रुपए एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित एक्वा पावर एचडी में 5.0 इंच का एचडी डिसप्ले दिया गया है। साथ ही यह एंडराॅयड के नए वर्जन लाॅलिपाॅप पर अपग्रेडेबल है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज सुप्रीम आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है।  इंटेक्स एक्वा पावर एचडी में फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वहीं फोन में दिए 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के माध्यम से वीडियो काॅलिंग तथा सेल्फी फोटोग्राफी का आनंद लिया जा सकता है। इंटेक्स एक्वा पावर एचडी में 2 जीबी रैम तथा 16 जीबी आंतरिक स्टोरेज उपलब्ध है। इसके अलावा 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से अतिरिक्त डाटा भी स्टोर किया जा सकता है।  मैप माई इंडिया से मिलेगी अब पोलिंग बूथ की जा...

इंटेक्स एक्वा डिजायर लाॅन्च, कीमत-5,520 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स (Intex) ने उपभोक्ताओं की जरूरत व बजट को ध्यान में रखते हुए आधुनिक फीचर्स से लैस स्मार्टफोन एक्वा डिजायर लाॅन्च किया है। जो कि इंटेक्स की आॅफिशियली साइट पर उपलब्ध है।  इससे पहले इंटेक्स शानदार बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन इंटेक्स एक्वा पावर (Intex Aqua Power) लाॅन्च किया था जो कि स्लिम बाॅडी के साथ बेहतरीन बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।  वहीं अब इंटेक्स एक्वा डिजायर (Intex Aqua Desire) में उपभोक्ता शानदार फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं। फोन में आॅटो फोकस (Auto Focus) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें पैनोरामा शाॅट (Panorama Shot), एचडीआर (HDR) और फेस डिटेक्शन (Face Detection) जैसे कैमरा फीचर्स का भी उपयोग किया जा सकता है।  इंटेक्स ने लाॅन्च किया स्लिम फोन एक्वा स्ट्रीम, कीमत-11,490 रुपए साथ ही 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित इंटेक्स एक्वा डिजायर में 854x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.7 इंच का आईपीएस डिसप्ले है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ यह फोन 1.2 गी...

क्वांटम हाईटेक पावर बैंक लाॅन्च

स्मार्टफोन में जल्द बैटरी की समस्या का कई बार सामना करना पड़ता है और इसी के समाधान के रूप में बाजार में कई पावर बैंक उपलब्ध है। जिनका उपयोग कभी भी कहीं भी फोन को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है।  जीनियस ने लाॅन्च किए दो स्टाइलिश पावर बैंक इसी श्रेणी में क्वांटम (Quantum) ने पावर बैंक बाजार में लाॅन्च किया है। जिसमें हल्के वजन का काफी शानदार डिवाइस है तथा इससे उपभोक्ता स्मार्टफोन, टैबलेट और एमपी 3 जैसे किसी भी गैजेट को चार्ज कर सकते हैं।  क्वालंटम हाईटेक पावर बैंक (Quantum Hi-Tech Power Bank) में 7800 एमएएच की बैटरी दी गई है शानदार बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। उपयोग में आसान इस पावर बैंक का वजन 178 ग्राम है तथा सुरक्षा के लिए इसे पांच लेयर से लैस किया गया है।  आईबॉल का माईफाई राउटर कम पावर बैंक जिसमें ओवर लोड प्रोटेक्शन, ओवर चार्ज, ओवर डिस्चार्ज प्रोटेक्शन, ओवर वोल्टेज प्रोटेक्शन और शाॅर्ट सर्किट प्रोटेक्शन शामिल है। इसे उपयोग करना तथा संभालना बेहद ही आसान है। डिवाइस में मिनी एलईडी (LED Light) पाॅकेट टाॅर्च भी दी गई है।  क्वांटम हाई-ट...

असूस एक्स550जेके देगा शानदार गेमिंग अनुभव

तकनीक के क्षेत्र में लोकप्रिय कंपनी असूस (Asus) ने उपभोक्ताओं को काम के साथ-साथ शानदार गेमिंग का अनुभव देने के लिए गेमिंग नोटबुक एक्स550जेके (Asus X550 JK Notebook) लाॅन्च किया है। जो कि इंटेल के  चौथी  जेनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर (4th generation intel core i7 processor)  पर कार्य करता है तथा अच्छे ग्राफिक्स के लिए एनवीडिया जीफोर्स 850 सीरीज के ग्राफिक्स कार्ड का उपयोग किया गया है।  असूस ने पेश की ट्रांसफार्मर बुक ची सीरीज दिखने में खूबसूरत व आकर्षित डिजाइन का असूस नोटबुक हाईब्राइड इंजिन 2 ( Super Hybrid Engine II technology)    तकनीक से बना है जो कि डिवाइस की बैटरी 5 प्रतिशत हो जाने पर आॅटोमैटिकली आपकी फाइल सेव करता है।  डिवाइस में 1920x1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाला फुल एचडी डिसप्ले (full hd Display) दिया गया है। जो कि विंडोज 8.1 आॅपरेटिंग पर आधारित है। पर्पल ग्रे शेड में बना यह डिवाइस काफी पतला भी है और इसमें कई आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। जिसमें पावरफुल साउंड के लिए सोनिकमास्टर तकनीक का उपयोग किया गया है, इसके अला...

वीडियोकाॅन ने लाॅन्च किए बजट फोन श्रेणी में दो स्मार्टफोन

Videocon Z40 Q Star वीडियोकाॅन समूह (Videocon Group) ने स्मार्टफोन बाजार में युवाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दो नए स्मार्टफोन लाॅन्च किए हैं।  वीडियोकाॅन जेड40क्यू स्टार और जेड50क्यू स्टार नाम से लाॅन्च किए गए इन फोंस को कंपनी ने युवाओं की वैल्यू फाॅर मनी और शानदार फीचर्स की आवश्यकता के अनुरूप बनाया है। वीडियोकाॅन जेड40क्यू स्टार (Videocon Z40 Q Star) में 4.0 इंच का स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है तथा यह फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है। 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर आधारित पर जेड40 क्यू स्टार मल्टीटास्किंग (Multitasking) करने में सक्षम है।  असूस फोनपैड 8 लाॅन्च, कीमत-13,999 रुपए फोन में 512 एमबी रैम तथा 4जीबी रोम दी गई है इसके अलावा उपभोक्ता 32जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में आॅटोफोकस के साथ 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है तथा वीडियो काॅलिंग (Video calling) की सुविधा के लिए फोन में मौजूद वीजीए फ्रंट कैमरे का उपयोग भी किया जा सकता है।  वीडियोकाॅन जेड40 क्यू स्टार में 3जी...

असूस फोनपैड 8 लाॅन्च, कीमत-13,999 रुपए

असूस ने अपने पोर्टफोलियो में एक और डिवाइस शामिल करते हुए फोनपैड 8 टैबलेट लाॅन्च किया है। इससे पहले कंपनी फोनपैड 7 बाजार में उतार चुकी है। कंपनी द्वारा लाॅन्च किया गया टैबलेट असूस फोनपैड 8 में 64 बिट्स क्वाडकोर इंटेल एटाॅम के साथ 1.3 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android 4.4 Kitkat) पर आधारित असूस फोनपैड 8 (Asus fonepad 8) में डुअल सिम सपोर्ट की सुविधा दी गई है। फोनपैड 8 को कई खास फीचर्स व डिजाइन से लैस किया गया है जिसमें 3जी कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है।  इनोवेटिव डिजाइन के साथ असूस पैडफोन मिनी लाॅन्च असूस फोनपैड 8 में 1280x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 8.0 इंच का डिसप्ले है तथा शानदार मल्टीमीडिया के अनुभव के लिए मैक्सआॅडियो (MaxAudio) के साथ डुअल फ्रंट स्पीकर (Dual Front Speaker)  दिया गया है।  टैबलेट में 5.0 मेगापिक्सल तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है जिसमें पिक्सलमास्टर तकनीक का उपयोग किया गया है। पिक्सलमास्टर तकनीक में दिए गए कैमरा फंक्शन के माध्यम से उपयोगकर्त्ता आसानी से उच...