Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Qualcomm Snapdragon 400

एचटीसी वन मिनी के बाद वन मिनी 2 की तैयारी

एचटीसी (#HTC) ने वन एम8 (#one m8)  और वन मिनी (#one mini)  की सफलता के बाद इसी सीरीज में वन मिनी 2 (#one mini 2) बाजार में लाॅन्च किया है। यह फोन फिलहाल में उपलब्ध नहीं है किंतु उम्मीद है कि जल्द ही भारत में भी लाॅन्च हो सकता है। एचटीसी वन मिनी 2 का लुक व डिजाइन काफी हद तक एचटीसी वन एम 8 से मिलता-जुलता है। फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का डिसप्ले दिया गया है। जिस पर काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड का इस्तेमाल किया गया है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (#android 4.4 kitkat) पर आधारित एचटीसी वन मिनी 2 में क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 400 तथा 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ एड्रीनो 305 जीपीयू का उपयोग किया गया है। फोन का वजन मात्र 137 ग्राम है तथा 1जीबी रैम दी गई है। 16जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट भी उपलब्ध है जिसके द्वारा 128 जीबी डाटा स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है। फोन में बूम साउंड स्टीरियों स्पीकर (#boom stereo speaker) का उपयोग किया गया है जो कि बेहतरीन म्यूजिक का आनंद देने...

सोनी एक्सपीरिया एम2 डुअल लाॅन्च, कीमत-21,990

जापान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सोनी (#sony) ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियों में एक और फोन शामिल करते हुए एक्सपीरिया एम2 डुअल (Sony xperia M2 dual) लाॅन्च किया है।  डुअल सिम सपोर्ट वाले इस फोन की खासियत है कि फोन में दोनों सिम एक साथ एक्टिव रहते हैं अर्थात एक सिम का उपयोग करते समय उपभोक्ता को दूसरी सिम से आने वाले काॅल व मैसेज आदि भी प्राप्त हो सकेंगे।  एक्सपीरिया एम2 डुअल में पावरफुल प्रोसेसर के तौर पर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 400 प्रोसेसर के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर का इस्तेमाल किया गया है।  वहीं फोन में 960x540 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.8 इंच का एचडी डिसप्ले दिया गया है जिसके द्वारा मनोरंजन से जुड़े कंटेंट का बेहतरीन अनुभव लिया जा सकता है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर आधारित एक्सपीरिया एम2 में फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है जो कि बेहतरीन क्वालिटी के फोटो देने में सक्षम है। फोन का वजन मात्र 148 ग्राम है तथा स्टोरेज के लिए 1जीबी रैम उपलब्ध है।  सोनी एक्सपीरिया एम2 में कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए एनएफसी, ब्लूटूथ,...

जी सीरीज में एलजी का नया जी2 मिनी

एलजी जी2 मिनी को लेकर हो रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अंततः एलजी ने जी 2 मिनी (LG G2 Mini, Lg g2 pro, android 4.4 kitkat, Qualcomm Snapdragon 400, 8GB, Smartphone ) को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। हालांकि कंपनी द्वारा बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान इसका प्रदर्शन किया जाएगा लेकिन कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में जानकारी प्रदान कर दी है।  एलजी जी 2 मिनी ( LG G2 Mini ) को खास तौर से यूएक्स (UX) फीचर से लैस किया गया है। कंपनी का यह प्रीमियम फीचर जो खास तौर से जी सीरीज फोन में पेश किया जाता है। इसके माध्यम से आप फोन में गेस्ट मोड, क्विक रिमोट, आन्सर मी और प्लग एंड प्ले जैसे कई अन्य फीचर का उपयोग एक ही जगह से कर सकते हैं। एलजी जी2 मिनी में 4.7 इंच की स्क्रीन है और फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 540x960 पिक्सल है। वहीं स्क्रीन आईपीएस (IPS) तकनीक से लैस है जिसके माध्यम से आप किसी भी अवस्था में स्क्रीन को देखें तो साफ व स्पष्ट ही नजर आएगी। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसे एंडरॉयड के नए ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर ...

ए लो ‘जी’ सनम आ गए : कीमत 12,499

तारीख पर तारीख , तारीख पर तारीख। यही हाल था भारत में मोटोरोला मोटो जी (Motorola Moto G) हैंडसेट लांच होने से पहले। हर कोई मोटो जी (Moto G) के लांच से पहले अपने हिसाब से नई तारीख दे रहा था। कभी दिसंबर तो कभी जनवरी की बात की जा रही थी। अंततः कंपनी ने जानकारी दी कि मोटोरोला मोटो जी के बारे 5 फरवरी को खुलासा होगा। परंतु भारत में मोटोरोला मोटो जी की लांच की खबर से पहले यह खबर आ गई कि गूगल (Google) ने मोटोरोला मोबिलिटी को लेनोवो के (Lenovo) हाथो बेच दिया। फिर से असमंजस बरकार हो गया कि क्या होगा इस फोन का। भारत में इसे लेकर कई तरह के कयास शुरू हो गए लेकिन अंतत 5 फरवरी को फोन को भारत (India) में लांच कर ही दिया गया। यह लांच इसलिए भी खास है कि मोटोरोला मोटो जी का लांच इस बार न गूगल कर रहा है न ही लेनोवो बल्कि इसे लेकर आ रहा है ऑन लाइन स्टोर फ्लिपकार्ट डॉट कॉम ( www.flipkart.com )। चाहे जो भी हो परंतु लंबे इंतजार के बाद आखिरकर भारत में मोटोरोला मोटो जी को लांच कर ही दिया गया। भारत में मोटोरोला मोटो जी के दोहरा सिम (Dual SIM) मॉडल को पेश किया गया है। फोन दो जीएसएम स...