Skip to main content

Posts

Showing posts with the label corning gorilla glass 4

सीईएस 2015 :- विश्व का सबसे अधिक मैमोरी वाला फोन

लाॅस वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्राॅनिक शो (CES 2015) में विकसित तकनीक के रूप में कई खास डिवाइस का प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां अब तक उपभोक्ताओं को स्मार्टफोन में अधिकतक स्टोरेज 128 जीबी प्राप्त होती थी किंतु अब उपभोक्ताओं को 256 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज की सुविधा प्राप्त होगी। सीईएस 2015:- लेनोवो ने पेश किए दो टैबलेट सीईएस में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सेजस (Saygus) ने वी2 स्मार्टपफोन का प्रदर्शन किया है। जिसमें उपभोक्ता माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 256 जीबी अतिरिक्त डाटा स्टोर कर सकते हैं। इसके साथ ही यह विश्व का सबसे अधिक स्टोरेज देने वाला स्मार्टफोन है।  सेजस वी2 में 5.0 इंच का फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है जो कि गोरिल्ला ग्लास के नए वर्जन गोरिल्ला ग्लास 4 (Gorilla Glass 4) से कोटेड है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित सेजस वी2 (Saygus v2) 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन  प्रोसेसर  पर कार्य करता है।  फोटोग्राफी के लिए सेजस वी2 में 21.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें आॅटो फोकस व फ्लैश (LED ...

काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 भारत में पेश

काॅर्निंग (Corning) इनकाॅर्पोरेटेड ने भारतीय बाजार में गोरिल्ला ग्लास (Gorilla Glass) का नया संस्करण गोरिल्ला ग्लास 4 (Gorilla Glass 4) पेश किया है जो कि जल्द ही उपलब्ध होगा।  कंपनी द्वारा पेश किया गया यह नया इनोवेशन बाजार में मौजूद अन्य ग्लासेस के मुकाबले अधिक शक्तिशाली (Powerfull Glass) है। कंपनी की माने तो इसे खासतौर से उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कि प्रतिदिन फोन गिरने पर स्क्रीन टूटने से परेशान होते हैं।  लाॅन्च के मौके पर भारतीय काॅर्निंग टेक्नाॅलोजी के प्रेसिडेंट अमित बंसल ने कहा कि ‘भारतीय बाजार में गोरिल्ला ग्लास 4 से हमें काफी सकारात्मक उम्मीदे हैं। भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्राॅनिक बाजार दुनिया में तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है। इसलिए यहां के निर्माताओं द्वारा सर्वश्रेष्ठ कवर ग्लास का उपयोग करना बेहतर है।’  गोरिल्ला ग्लास 4 एलुमनोसिलिकेट के मुकाबले कम से कम दो गुना अधिक सुरक्षा प्रदान करता है। वहीं कमर्शियल उपकरणों मे उपयोग होने वाला सोडा लाईम ग्लास लगभग 100 प्रतिशत टूट ही जाता है।  इस खबर को अंगेजी में पढ़न...