Skip to main content

Posts

Showing posts with the label kingston office

माइक्रोमैक्स कैनवस फायर, कीमत-6,999 रुपए

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) ने अभी हाल ही मोटो ई की टक्कर में कैनवस यूनाइट 2 (Micromax unite 2) लाॅन्च किया जो कि नए आॅपरेटिंग एंडराॅयड 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर आधारित है।  अब यूनाइट 2 की सफलता के बाद माइक्रोमैक्स ने कैनवस फायर ए093 (Micromax canvas fire A093) लाॅन्च किया है जो कि यूनाइट 2 की ही भांति एंडराॅयड 4.4.2 किटकैट पर आधारित है। फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है तथा 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (quadcore processor) है।  डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट के साथ फोन में फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें आॅटोफोकस (Autofocus) की सुविधा नहीं है। इसके अलावा यूनाइट 2 में 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया था जो कि कैनवस फायर में नदारद है।  मैमोरी के लिए 512 एमबी रैम तथा 4जीबी रोम के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड (Micro SD card) के माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 17...

माइक्रोमैक्स का नया कैनवस एनगेज

नोकिया का एन-गेज (#nokia N-gage) फोन तो आपको याद ही होगा जो कि मोबाइल गेम के लिए प्रचलित था या ये कहें कि मोबाइल गेम की शुरूआत नोकिया एन-गेज से ही हुई है। अब माइक्रोमैक्स (#micromax) ने भी ऐसा ही एक फोन लाॅन्च किया है हां इसका नाम एन-गेज न होकर एनगेज (#Engage) है।  माइक्रोमैक्स द्वारा लाॅन्च किए गए कैनवस सीरीज के कैनवस एनगेज (#canvas engage) में सबसे बड़ी खासियत है कि यह कम बजट में होने के साथ ही नए आॅपरेटिंग एंडराॅयड किटकैट 4.4.2 पर आधारित है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 6,100 रुपए है।  कैनवस एनगेज के अन्य तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (#quad-core processor) का उपयोग किया गया है तथा 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  आॅटो फोकस और फ्लैश के साथ 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है तथा वीडियो काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। फोन में 512 एमबी रैम है तथा एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए कार्ड स्लाॅट भी दिया गया है।  डुअल सिम सपोर्ट के साथ फोन में कनेक्टिविट...