Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 4k recording

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं आपकी इस पत्रिका को पिछले दो साल से पढ़ रहा हूं। मैं सेानी एक्सपीरिया जेड 3 (Sony Xperia Z3) के तकनीकी पक्ष के बारे में जानना चाहती हूं। कृपया मुझे बताएं कि इसके द्वारा 10 मिनट में 4के रिकाॅर्डिंग (4k Recording) की जा सकती है और क्या यह सच में पानी वाटरप्रुफ (Waterproof) है? -आरोही जायसवाल, कानपुर सोनी एक्सपीरिया जेड 3 में 5.2 इंच का फुल एचडी डिसप्ले है, 3 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। एक्सपेंडेबल स्टोरेज की भी सुविधा उपलब्ध है। फोन 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर क्वालकाॅम (Quadcore Qualcomm) के साथ स्नैपड्रेगन 801 प्रोसेसर (snapdragan 801 processor) पर कार्य करता है। 20.7 मेगापिक्सल कैमरा है। यह फोन पूरी तरह पानी अवरोधक है किंतु पानी में यह निर्धारित सीमा तक ही कार्य कर सकता है।