Skip to main content

Posts

Showing posts with the label apple connector

बाजार में उपलब्ध कुछ खास गैजेट

पूमा बुलडाॅग हेडफोन पीएमएडी6032 आकर्षक लुक के साथ बेहतर साउंड। म्यूजिक के लिए जितना बेहतर हेडफोन होगा म्यूजिक उतना ही आनंद देगा। इसीलिए पूमा बुलडाॅग बाजार में ऐसा हेडफोन लेकर आया है जो कि दिखने में आकर्षक तो है ही, साथ ही, म्यूजिक सुनते समय आरामदायक अहसास कराता है। बुलडाॅग पीएमएडी 6032 में अर्गो फिट इन ईयर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो कि म्यूजिक सुनते समय आनी वाली अनावश्यक साउंड को रोकता है तथा आपको बेहतर आॅडियो क्वालिटी से रू-ब-रू कराता है। हमने नीले रंग के हेडफोन पर परीक्षण किया जो कि दिखने में काफी ट्रेंडी व स्पोर्टी था। यह हेडफोन किसी भी अन्य डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, पीसी और टैबलेट आदि के साथ उपयोग किया जा सकता है। इसे उपयोग करते समय काॅल्स आदि भी रिसीव की जा सकती है। हां, इसके फीचर्स के अनुसार इसकी कीमत थोड़ी अधिक कही जा सकती है। कीमतः 3,199 रुपए  सैमसंग गैलेक्सी गियर 2/सैमसंग गैलेक्सी गियर फिट स्मार्टवॉच लगाएगा आपकी स्मार्टनेस में चार चांद। सैमसंग कंपनी ने इस साल गैलेक्सी गियर 2 और गैलेक्सी गियर फिट नाम से दो स्मार्टवाॅच लाॅन्च की है। ...