Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ALCATEL ONE TOUCH

अल्काटेल वन टच लाया आइडल और हीरो सीरीज

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अल्काटेल वन टच (Alcatel One Touch) ने मध्यम व उच्च श्रेणी में दो सीरीज भारतीय बाजार में पेश की हैं। अल्काटेल ने इन सीरीज को आइडल (Idol) और हीरो (Hero) का नाम दिया है।  अल्काटेल आइडल सीरीज के स्मार्टफोंस के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए पिक टू द लेफ्ट (Pick to the left) फंक्शन दिया गया है जिसके द्वारा उपभोक्ता आसानी से फोटो क्लिक कर शेयर कर सकता है।  वहीं इस सीरीज में आपको 4.3 इंच से 5.0 इंच तक फुल एचडी डिसप्ले (HD Display) वाले स्मार्टफोन मिलेंगे। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए ब्लूटूथ (Bluetooth) व वाईफाई (wifi) की सुविधा है तथा इस सीरीज में आपको 4 जीबी, 8 जीबी और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी प्राप्त होगी। किंतु एक्सपेंडेबल मैमोरी की सुविधा नदारद हैं।  वहीं हीरो सीरीज के स्मार्टफोन में 440 पिक्सल के साथ 6.0 इंच का डिसप्ले प्राप्त होगा। कंपनी का कहना है कि इन स्मार्टफोन में आपको डुअल स्क्रीन डिसप्ले (Dual screen display) देखने को मिलेगा। फोटाग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल रियर तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट...

अल्काटेल ने मिलाया ब्राइटप्वाइंट से हाथ

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अल्काटेल (Alcatel one touch) स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बना रही है तथा इसे और अधिक मजबूत करने के लिए कंपनी ने ब्राइटप्वाइंट (Brightpoint) से हाथ मिलाया है। ब्राइटप्वाइंट तकनीकी क्षेत्र में साॅल्यूशन, तकनीकी साझेदारी, मोबिलिटी (Mobility) और सप्लाई चेन साॅल्यूशन के तौर पर जानी जाती है। टेलीकाॅम सेक्टर (telecom sector) में अल्काटेल वन टच व ब्राइटप्वाइंट की इस साझेदारी का उद्येश्य अल्काटेल मोबाइल फोंस को बाजार में अत्यधिक लोकप्रिय करना है तथा बेहतरीन क्वालिटी व स्टाइलिश प्रोडेक्ट (Stylish product) को लगभग सभी भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके। अल्काटेल के डिवाइस स्टाइलिश होने के साथ उपयोग में काफी सरल है तथा उपभोक्ताओं को आवश्यकता को संतुष्ट करने में भी सक्षम हैं। ब्राइटप्वाइंट ग्लोबल बाजार (global market) में सप्लाई चेन और होलसेल (wholesale) मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर जानी जाती है और अब कंपनी अल्काटेल वन टच स्मार्टफोन (smartphone) व फीचर फोन (Feature phone) को पश्चिमी और दक्षिणी भारत में डिस्ट्रीब्यूट करेगी। 

अल्काटेल ने लाॅन्च किया वनटच आइडियल एक्स+

आॅक्टाकोर फोन (Octa-Core Phone) की बढ़ती लोकप्रियता के देखते हुए अल्काटेल ने भी आॅइडियल एक्स+ (Alcatel One Touch Idal X+) माॅडल को भारतीय बाजार में लाॅन्च किया है। फोन में 2 गीगाह्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octa Core Processor) है। फोन की कीमत 16,999 रुपए (Price In India) है और फ़िलहाल यह सिर्फ फ्लिपकार्ट डाॅटकाॅम (www.flipkart.com) पर उपलब्ध होगा। अल्काटेल वनटच आइडियल एक्स+ (Alcatel One Touch Idal X+) में 5.0 इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। फोन का स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 2 (Corning Gorilla Glass2) कोटेड है और यह आईपीएस (IPS) तकनीक से भी लैस है। एक्स+ (X+) की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है और 2 जीबी का रैम दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ़्लैश के साथ उपलब्ध है। वहीं वीडियो काॅलिंग के लिए सेकेंडरी कैमरा 2.0 मेगापिक्सल का है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ है। बेहतर म्यूजिक के लिए इसे हाईफाई साउंड से लैस है और फुल एचडी वीडियो रिकाॅर्ड और प्ले करने में भी सक्षम है। देखने...