Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sound recorder

सनस्ट्राइक रेज अमेज लाॅन्च, कीमत-1,300 रुपए

हांगकांग आधारित सनस्ट्राइक टेलीकाॅम (Sunstrike Telecom) ने खूबसूरत डिजाइन में कम बजट (Low budget) का फीचर फोन रेज अमेज लाॅन्च किया है। फोन महत्वपूर्ण फीचर के साथ आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होगा।  फोन की कीमत मात्र 1,300 रुपए है। जो कि हर श्रेणी के उपभोक्ताओं को पसंद आएगी। रेज अमेज (Rage Amaze) के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 2.4 इंच का डिसप्ले है तथा डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट उपलब्ध है।  कम कीमत में उपलब्ध इस फोन में भी उपभोक्ता सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook) और याहू (yahoo) का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए 1.3 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है जिस पर वीडियों रिकाॅर्डिंग (Video recording) का अनुभव लिया जा सकता है।  साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 16 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए फोन में जीपीआरएस (GPRS) और ब्लूटूथ (bluetooth) मौजूद है तथा अन्य फीचर्स के तौर पर फोन में एफएम रेडियो (FM Radio) और साउंड रिकाॅर्डर (Sound Recorder) भी दिए गए हैं।