Skip to main content

Posts

Showing posts with the label aqua curve

कर्व स्क्रीन में जोलो की दस्तक

एली (LG) के कर्व स्क्रीन फोन जी फ्लेक्स (LG G Flex) के बाद अब जोलो ने भी भारत में अपना कर्व स्क्रीन फोन क्यू900टी (Xolo Q900T) को पेश किया है। जहां एलजी क्यू900टी के लिए आपको 60 हजार रुपए चुकना होगा वहीं जोलो का कर्व फोन आपकी बजट में है। फोन भारतीय बाजार में 11,999 रुपए में उपलब्ध है। फोन में 4.7 इंच का कर्व डिसप्ले है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1280x720 पिक्सल है। आईपीएस तकनीक से लैस इस फोन में 2.5 डी कर्व ऐज स्क्रीन है जहां आप 178 डिग्री से भी फोन पर चीजों को साफ व स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। 9.25 एमएम मोटाई वाले इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप दो जीएसएम नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 8.0 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 2.0 मेगापिक्सल का है। फोन एचडी वीडियो (HD) प्लेबैक में सक्षम है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन (Android Operating 4.2 Jellybean) आधारित इस फोन में 1 जीबी की रैम मैमोरी है और 4 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। एक्सटरनल मैमोरी की बात करें तो 32 जीबी तक का कार्ड सपोर्ट है। जोलो क्यू900टी में 1800 एमएएच की बैटरी दी ग...

कर्व स्क्रीन के साथ इंटेक्स का 'एक्वा कर्व'

युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज में एक और फोन शामिल करते हुए एक्वा कर्व (Aqua Curve) लॉन्च किया है। डुअल सिम आधारित यह फोन बाजार में लाल, नीले और काले तीन रंगों में उपलब्ध् होगा। क्लरफुल फोन पसंद करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।  कंपनी की मानें तो स्टाइलिश व क्लासिक फोन का मिश्रित रूप होने के कारण यह युवाओं को अत्यधिक पसंद आएगा। एक्वा फोन में 5.0 इंच की कर्व डिसप्ले स्क्रीन के साथ पहला भारतीय फोन है।  फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के रूप में 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, एज, जीपीआरएस आदि का उपयोग किया गया है।  वहीं एक्वा कर्व में कुछ प्रीलोडेड एप्लिकेशन हैं जैसे मातृभाषा, इंटेक्स क्लाउड (Intex Cloud), ऑनलाइन सॉफ्टवेयर अपडेट आदि हैं। फोन की कीमत 12,490 रुपए है।   तकनीकी पक्ष आकार: 5.0 इंच कर्व डिसप्ले ऑपरेटिंग सिस्टम: एंडरॉयड 4.2.2 प्रोसेसर: 1.3 गीगाहर्ट्ज कैमरा: 8.0 मैगापिक्सल रियर और 2.0 मैगापिक्सल फ्रंट रैम: 1जीबी रोम: 4जीबी बैटरी: 2000 एमएएच