तकनीकी कंपनी मिताशी (Mitashi) ने उपभोक्ताओं को म्यूजिक (Music) का आनंद देने के लिए स्पीकर (Speaker) पेश किया है। मिताशी एमएल 2200 (Mitashi ML 2200) नाम से लाॅन्च किए गए इस स्पीकर की खास बात है कि यह पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर (Portable Bluetooth Speaker) है। जिसे ब्लूटूथ से कनेक्ट कर जब चाहें जहां चाहें सुविधा के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। यह स्पीकर उपयोग में आसान होने के साथ ही शानदार साउंड क्वालिटी (Sound Quality) देने में भी सक्षम है। हल्के वजन के इस स्पीकर को ब्लूटूथ के माध्यम से आप लैपटाॅप (Laptop), टैबलेट (Tablet) तथा अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं। एसटीके ने पेश किया ब्लूटूथ स्पीकर अब आपको छोटी-मोटी पार्टी के समय म्यूजिक के लिए तारों में झंझट में पड़ने की कोई आवश्यकता नहीं है। साथ ही इस स्पीकर को उपयोग करते समय आप फोन पर आने वाली काॅल्स (Calls) आदि भी रिसीव कर सकते हैं। एमकैट स्पीकर के साथ भरपूर मस्ती स्पीकर का वजन मात्र 215 ग्राम है जिससे इसे संभालना काफी आसानी हो जाता है। कई आकर्षक रंग के मिताशी एमएल 2200 की कीमत 1,89...