Skip to main content

Posts

Showing posts with the label samsung galaxy note 4

Mobile Review: सैमसंग गैलेक्सी नोट ऐज

Mobile Review: Samsung Galaxy Note Edge ऐज स्क्रीन के साथ नया नोट। स्मार्टफोन (Smartphone) के आने से फोन के फीचर में तो रोज कुछ नया देखने को मिलता है लेकिन डिजाइन के मामले में फोन थोड़े निरस हो गए हैं। स्क्रीन बड़ी हो या छोटी साइड में दो हार्डवेयर बटन और स्क्रीन के नीचे तीन या चार टच बटन उपलब्ध होते हैं।  हालांकि पिछले साल सैमसंग (#Samsung) और एलजी (#LG) द्वारा कुछ नई कोशिशें देखने को मिली थी। सबसे पहले सैमसंग (#Samsung) ने कर्व स्क्रीन (#curv) के साथ फोन को पेश किया था। यह फोन भारत में तो उपलब्ध नहीं हुआ लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुछ देशों में उपलब्ध था।  सैमसंग (#Samsung) के बाद एलजी (#LG) ने भी कर्व स्क्रीन के साथ फोन को ऊतारा और इस फोन को भारत में पेश किया गया। जी फ्लैक्स (LG G Flex)) नाम से उपलब्ध इस फोन की स्क्रीन कर्व थी। इसके बाद आशा थी कि इस दिशा में कुछ और नया देखने को मिलेगा।  शियाओमी एमआई4: क्या फिर से सेकेंडो में बिकेगा शियाओमी का यह फोन? लगभग एक साल बाद सैमसंग ने फिर से एक बेहतरीन प्रयोग के साथ स्मार्टफोन को भारत में उता...

सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 : बड़े बजट के साथ और बड़ा हुआ नोट

Mobile Review:  Samsung Galaxy Note 4 सैमसंग का गैलेक्सी नोट (#Samsung Galaxy Note) ही वह पहला फोन था जिसने भारत में बड़े फोन का प्रचलन शुरू किया था। नोट कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज में से एक है और उपभोक्ताओं को हर बार इसका इंतजार होता है। नोट इसलिए खास नहीं होते हैं कि इसकी स्क्रीन साइज बड़ी होती है बल्कि इसलिए खास होते हैं कि शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ इसमें एसपेन का उपयोग होता है। स्टायलस का उपयोग इस फोन को दूसरों से अलग बनाता है।  नोट सरीज में ही सैमसंग ने अपना चैथा डिवाइस गैलेक्सी नोट 4 (#Samsung Galaxy Note 4)उतारा है। शानदार स्टाइल और बेजोड़ स्पेसिफिकेशन के साथ नया नोट कई खासियतों से लैस है लेकिन इस बजट में फोन की सीधी टक्कर आईफोन 6 प्लस से है। अब सवाल यही है कि क्या सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 इतना दम रखता है कि आईफोन 6 प्लस को टक्कर दे सके। क्यों खरीदें कमाल की फंक्शनालिटी और बेहतर एसपेन का उपयोग इसे औरों से अलग बनाता है। फोन बेहद तेज है और डिसप्ले भी बहुत शानदार है। नया आॅपरेटिंग, शानदार कैमरा और बेहतर बैटरी बैकअप भी इसे खरीदने के लिए प्रेरित करते हैं...

डेस्कटाॅप का मजा देगा नया गैलेक्सी नोट4

कंप्यूटर और लैपटाॅप पर लोग काम करना इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि मल्टीटास्किंग (Multitasking) का अहसास बहुत ही खास होता हैै। बड़ी स्क्रीन पर आप जैसे चाहें वैसे एप्लिकेशन को रख सकते हैं। हालाँकि स्मार्टफोन (Smartphone) में भी मल्टीटास्किंग फीचर उपलब्ध है लेकिन कंप्यूटर या लैपटाॅप का अहसास कराने में सक्षम नहीं है। स्मार्टफोन या टैबलेट की स्क्रीन कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाए लेकिन मल्टीटास्किंग में कंप्यूटर की बराबरी नहीं कर सकते। यह बात तब तक सही था जब तक हमने सैमसंग गैलेक्सी नोट4 ( #Samsung Galaxy Note4) को देखा नहीं था। आज नोट4 को देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि यह स्मार्टफोन है जो कंप्यूटर को टक्कर देने में सक्षम है। एसपेन से सलेक्शन, काॅपी और पेस्ट तो हम पुराने गैलेक्सी नोट में भी देख चुक हैं लेकिन सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 (Samsung Galaxy Note 4) में मल्टीटोस्किंग और एस पेन का उपयोग इतना बेहतर है कि इसकी बराबरी शायद फिलहाल कोई नहीं कर सकता। इसमें आप किसी एपिल्केशन का उपयोग कर रहे हैं और इसे बगैर बंद किए दुसरा खोलना चाहते हैं तो बस दाएं कोने में अपना एस पेन रखें ...

सैमसंग नोट 4 भारत में लाॅन्च, कीमत-58,300 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग भारतीय बाजार में गैलेक्सी नोट सीरीज में नोट 4 लाॅन्च किया है। जो कि 58,300 रुपए में बाजार में उपलब्ध होगा।  सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है। डिवाइस में 2560x1440 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.7 इंच का क्वाड एचडी सुपर डिसप्ले दिया गया है।  मल्टीटाॅस्किंग करने में सक्षम नोट 4 में 2.7 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर और 1.9 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर का इस्तेमोल किया गया है।  वहीं सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 में 3 जीबी रैम तथा 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 64 तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोरेज की सुविधा है।  डिवाइस में नेटवर्किंग के लिए 4जी एलटीई की सुविधा दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 3.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। साथ ही इसमें दी गई 3200 एमएएच की बैटरी तीव्र गति से चार्ज होने में सक्षम है। अन्य कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी उपलब्ध हैं।  सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 के साथ ही कंपनी ने सैमसंग ...