Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Gionee Elife E7- Full phone specifications

Mobile Review : ओपो फाइंड 7, क्वाड एचडी डिसप्ले का जादू

कुछ माह पहले ओपो (Oppo) ने एन1 (Oppo N1) माॅडल भारतीय बाजार में पेश किया था। फोन अपने विशेष डिजाइन और फीचर की वजह से जल्द ही लोकप्रियता हासिल करने में सक्षम हुआ। बेहतर बिल्ट क्वालिटी के साथ इसमें रोटेटिंग कैमरे का उपयोग किया गया था। अब कंपनी ने फिर से नए स्मार्टफोन ओपो फाइंड 7 (#Oppo Find 7)   को भारतीय बाजार में पेश किया है। यह फोन भी अपने खास फीचर की वजह से लोगों का ध्यान खींचने में सक्षम है। यह भारत का पहला फोन है जिसमें 2के डिसप्ले का उपयोग किया गया है। वहीं विश्व का यह पहला स्मार्टफोन है जो 50 मेगापिक्सल (50 Megapixels) के रेजल्यूशन पर फोटोग्राफी कर सकता है। आगे एक-एक कर जानेंगे फोन की अन्य खूबियों के बारे में। क्यों खरीदें 50 मेगापिक्सल कैमरा और शानदार परफाॅर्मेंस इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं स्टाइल और म्यूजिक के मामले में भी इसे किसी से कम नहीं आंका जा सकता। क्यों न खरीदें पुराना आॅपरेटिंग इस फोन की कमी कही जाएगी। वहीं डिजाइन अच्छा है लेकिन आकार में थोड़ा बड़ा जरूर कहा जा सकता है।   रूप रंग ओपो फाइंड 7 को देखकर सबसे पहला अहसास आपको यह होगा कि...

Mobile Review: फर्स्ट टच ए 10

शुद्ध भारतीय फोन। क्षेत्रीय भाषा पर कई फोन लाॅन्च हो चुके हैं लेकिन इस तरह का फोन आपने पहले नहीं देखा होगा। फर्स्ट टर्च ने एक ऐसा फोन लाॅन्च किया है जहां आप न सिर्फ क्षेत्रीय भाषा में मैसेज लिख सकते हैं बल्कि वह क्षेत्रीय भाषा में आपको निर्देश देगा और इंग्लिश का ट्रांसलेशन भी उस भाषा में कर देगा। हालांकि कंपनी ने फिलहाल गुजराती फोन लाॅन्च किया है लेकिन आने वाले दिनों में हिंदी, बंगाली, पंजाबी और मराठी फोन भी देखने को मिलेंगे। फोन के बारे में आगे बढ़ने से पहले बात करते हैं इसके लुक की। क्यों खरीदें गुजराती भाषा जानने वालों के लिए यह फोन बेहतर है। मेेन्यू बेहद आसान है और नए उपभोक्ता भी इसे आसानी से समझ सकते हैं। वहीं इंग्लिश और गुजराती ट्रांसलेशन का तरीका तो बेहद ही शानदार है। क्यों न खरीदें पुराना आॅपरेटिंग, औसत हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन और साधरण कैमरा फोन की कमियां कही जा सकती हैं।        रूप-रंग फर्स्ट टच ए10 को देखकर ही आप अंदाज लगा सकते हैं कि यह एक एंडराॅयड फोन है। मुख्य पैनल पर 4.0 इंच की स्क्रीन और उसके नीचे तीन टच बटन। साधारण एंडराॅयड फोन ...

मोबाइल रिव्यू : जियोनी ईलाइफ ई7

और ताकतवर हुआ ईलाइफ। सैमसंग और माइक्रोमैक्स के मुकाबले जियोनी (#Gionee) भारत में नया है। परंतु जिस तरह से कंपनी ने अपने प्रोडक्ट पेश किए हैं उसे देखकर लगता नहीं कि कंपनी नई है। कंपनी ने न सिर्फ कम रेंज में बल्कि उची रेंज में भी एक से बढ़कर एक उतारे। जहां भारतीय निर्माता अभी तक 20 हजार से ऊपर के फोन लाॅन्च करने में सोच रहे हैं। वहीं जियोनी ने ईलाइफ ई7 (#Elife E7) के साथ दूसरा फोन पेश किया है जिसकी कीमत 20 हजार से ज्यादा है। हालांकि कीमत के साथ फोन फीचर के मामले में भी किसी भी ब्रांड को टक्कर देने में सक्षम है। सबसे पहले बात करते हैं फोन के लुक की। लुक ई7 (#Gionee Elife E7) देखने में स्मार्ट है। 5.5 इंच की डिसप्ले के साथ यह फोन आपको पसंद भी आएगा लेकिन लुक के मामले में हमें कंपनी के ई-लाइफ ई6 (#Elife E6) और ई5 (#Elife E5) ज्यादा स्लीक और बेहतर लगे। हालांकि फोन हाथ में लेने पर अपनी क्वालिटी का अहसास कराता है और बेहतर बिल्ट और शानदार फिनिशिंग इसे हाथ में लेने के लिए मजबूर करेंगे। फोन के मुख्य पैनल पर कोई भी हार्डवेयर बटन नहीं दिया गया है आपको पूरी तरह टच पर ही निर्भर ...