Skip to main content

Posts

Showing posts with the label google takeout

आॅरकुट की होगी विदाई

यदि आप सोशल नेटवर्किंग साइट (Social networking site) उपयोग करते हैं तो आॅरकुट (Orkut) के नाम से अंजान तो बिल्कुल नहीं होगे।  यही वह साइट है जिसके भारत में आने के बाद लगभग सभी की जुबान पर एक ही बात थी ‘आॅरकुट पर हो क्या’। काॅलेज स्टूडेंट हों या फिर प्रोफेशनल सभी ने इसका उपयोग किया और यह काफी लोकप्रिय भी हुई।  किंतु अब गूगल (Google) के सबसे पुरानी सोशल नेटवर्किंग साइट आॅरकुट जल्द ही बंद होने जा रही है। गूगल ने घोषणा की है कि लोगों की यह पसंदीदा साइट 30 सितंबर 2014 को बंद हो जाएगी तथा इसकी विदाई के बारे में जानकर लोगों ने इसे फेसबुक (Facebook) व ट्विटर (Twitter) के माध्यम से श्रद्धांजली भी दी। भारतीयों के लिए सबसे पहली सोशल नेटवर्किंग साइट आॅरकुट ही थी जो कि शुरूआत में काफी लोकप्रिय भी रही। किंतु अब यूट्यूब (Youtube), ब्लाॅगर (Blogger) और गूगल प्लस (google plus) की लोकप्रियता के आगे इसका उपयोग लगभग समाप्त ही हो गया है यही कारण रहा कि गूगल ने इसे बंद करने का ऐलान किया है।  आॅरकुट का सबसे अधिक उपयोग ब्राजील में हुआ तथा दूसरे नंबर पर भारत ह...