सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ( Facebook ) आज अपनी दसवीं सालगिरह मना रहा है और फेसबुक के यह साल कैसे निकल गए पता हीं नहीं चला। क्योंकि फेसबुक हम सबकी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। इसकी महत्वपूर्णता का अंदाजा तो हम इसकी लोकप्रियता से ही लगा सकते हैं। फेसबुक ही तो एक ऐसा लोकप्रिय माध्यम है जिसके द्वारा हम एक दूसरे से विचार बांटने के अलावा, फोटो, विडियो आदि शेयर करने के अलावा टैग व लाइक भी कर सकते हैं। फेसबुक के इतिहास के बारे में बात करें तो हार्वड विश्वविद्यालय के छात्र मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने आज से दस साल पहले 4 फरवरी 2004 को इसकी स्थापना की थी। मार्क जुकरबर्ग का उद्देश्य अलग- अलग लोगों के अनुभवों को एक दूसरे से बांटना था। शुरूआत में केवल छात्रों ने ही फेसबुक का उपयोग किया और इस सोशल नेटवर्किंग साइट के द्वारा अपने दोस्तों से जुड़े। किंतु धीरे -धीरे यह हर उम्र के व्यक्त्ति की पसंद बनता चला गया। फेसबुक इतना लोकप्रिय हुआ है कि विश्व में इसके 1.2 अरब यूजर्स हैं और आगे भी बढ़ने की ही संभावना है। आगे हम आ...