Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Indian telecome

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

एयरटेल 3जी वाईफाई डोंगल लाॅन्च, कीमत-2,499 रुपए

टेलीकाॅम सेक्टर में लोकप्रिय कंपनी भारती एयरटेल (Bharti airtel) ने हाल ही में अपना 3जी वाईफाई डोंगल (3G wifi dongle) लाॅन्च किया है।  जो कि केवल दिल्ली-एनसीआर सर्किल में ही उपलब्ध होगा जिसकी कीमत 2,499 रुपए है।  इस डोंगल में एचएसपीए प्लस (HSPA+) तकनीक का उपयोग किया गया है तथा उपभोक्ता 21 एमबीपीएस की स्पीड से डाउनलोडिंग कर सकते हैं।  साथ ही डोंगल में 3जी के अतिरिक्त वाईफाई हाॅटस्पाॅट का भी उपयोग किया जा सकता है।  दिल्ली एनसीआर में इस डोंगल को लाॅन्च करने से पहले एयरटेल ने इसे मुंबई, आंध्रप्रदेश, चेन्नई व तमिलनाडु में लाॅन्च किया था। एयरटेल के अनुसार वहां यह काफी सफल भी रहा।  एयरटेल 3जी वाईफाई डोंगल के द्वारा आप पांच डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं जिनमें मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटाॅप शामिल हैं।  इसके अलावा खास बात यह है कि यह डोंगल कैश बैक आॅफर (Cash back offer) व अतिरिक्त डाटा सुविधा के साथ सभी रिटेल सेंटर (retail center) व एयरटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।  इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ जाएं :  ht...

धोनी के साथ मौज़ मस्ती और सैर

आईपीएल (#IPL) शुरू होने ही वाले हैं और क्रिकेट का क्रेज ऐसा है कि शायद ही कोई इससे दूर रहे। इसी को ध्यान में एयरसेल टेलीकाॅम (#Aircel Telecom) कंपनी ने चेन्नई सुपर किंग (#CSK) के साथ मिलकर अपने उपभोक्ताओं के लिए 'हाई फ्लायर काॅन्टेस्ट' (#High Flyer contest) शुरू किया है। इस काॅन्टेस्ट में भाग्यशाली विजेता को चेन्नई सुपर किंग टीम के साथ फ्लाइट में यात्रा करने और होटल में रहने के अलावा क्रिकेट मैच के टिकट भी दिए जाएंगे। जो कि उपभोक्ताओं और क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास अनुभव होगा। इस काॅन्टेस्ट का लाभ एयरसेल के प्रीपैड (#prepaid) और पोस्टपैड (#postpaid) दोनों उपभोक्ता उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त काॅन्टेस्ट के द्वारा भारत में अलग-अलग जगह पर मैच के 800 टिकट बांटे जाएंगे। एयरसेल ग्राहक जो इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे उन्हें भी ईनाम के तौर पर लोकल काॅल पर एयरसेल टू एयरसेल दस मिनट का टाॅकटाइम दिया जाएगा। साथ ही एयरसेल द्वारा इस काॅन्टेस्ट में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को कुछ अतिरिक्त आॅफर भी दिया जाएगा। वहीं प्रीपैड उपभोक्ता जो 100 रुपए या उससे अधिक क...

91 करोड़ हुए टेलीकॉम उपभोक्ताः ट्राई

टेलीकॉम रेगूलर्टी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा 17 फरवरी 2014 को जारी की गई रिर्पोट के अनुसार भारतीय टेलीकॉम उपभोक्ताओं (Telecom subscriber) की संख्या 915.19 मिलियन हो गई है।  जिसमें कि 886.30  मिलियन वायरलैस (Wireless) और 28.89 मिलियन वायरलाइन (wireline) उपभोक्ता हैं। यह सर्वे 31 दिसंबर 2013 तक का है।  ट्राई (TRAI) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार इस बार टेलीकॉम उपभोक्ताओं की कुल संख्या में 0.56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।  शहरी उपभोक्ताओं की संख्या 549.40 मिलियन है जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं की संख्या 365.79 मिलियन तक पहुंच गई है।  वायरलैस उपभोक्ताओं की संख्या में 0.54 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है जबकि हर बार ही तरह इस बार भीर वायरलाइन उपभोक्ता संख्या में गिरावट दर्ज किया गया है। वहीं वायरलाइन उपभोक्ताओं की संख्या में 0.28 प्रतिशत गिरावट देखी गई।  ग्रामीण उपभोक्ता भी टेलीफोन जगत से लगातार जुड़ रहें है और अब कुल 365.79 मिलियन ग्रामीण उपभोक्ता है तथा इनमें भी वायरलैस उपभोक्ताओं क...