Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bang bang

दुश्मनों की बजेगी बैंग-बैंग।

Games Review: बैंग-बैंग स्टाइलिश ऋतिक (hritik roshan) और खूबसूरत कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अभिनीत फिल्म बैंग-बैंग पर्दे पर धमाल मचा रही है तो मोबाइल पर भी इसे कम नहीं आंका जा सकता। वाॅलपेपर, वीडियो और गानों के बाद मोबाइल गेम बैंग-बैंग (Bang Bang) भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। एंडराॅयड फोन के लिए उपलब्ध यह गेम मुफ्त है।  बैंग-बैंग फिल्म आधारित इस गेम का फिल्म की पटकथा से कुछ खास वास्ता नहीं है। हां, हीरे का जिक्र जरूर है जिसके इर्द-गिर्द फिल्म घूमती है। इसका मुख्य उद्देश्य ऋतिक रोशन की लोकप्रियता को भुनाना है। पूरे गेम में आपको ट्टतिक रोशन ही नजर आएंगे। बैंग-बैंग गेम में आपको तीन मिशन पूरे करने हैं। इन तीनों मिशन में कई भाग होंगे। वहीं एक मिशन को पूरा करने पर ही आप दूसरा खेल सकते हैं। अब बात करते हैं गेम की शुरुआत की। पहले भाग में आपको दुश्मनों से फाइटिंग करनी है। फाइटिंग के लिए दो बटन दाएं अंगूठे के पास मिलेंगे। एक से फैट (मुक्का) मारेंगे जबकि दूसरे से स्टाइलिश अंदाज में पैर चलाते नजर आएंगे। ऋतिक रोशन को मूव करने के लिए बाएं हाथ के प...