Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sold out

एक कहानी फ्लिपकार्ट की

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के सिलसिले मैं और मेरे दोस्त साहिल गुप्ता ओबेराॅय होटल पहुंचे। हालांकि दोनों दो संस्था से जुड़े हैं लेकिन अक्सर किसी-किसी न किसी कॉन्फ्रेंस में टकरा जाते हैं। कॉन्फ्रेंस खत्म होने के कुछ पल बाद ही साहिल ने मुझे जानकारी दी कि अब कुछ ही समय में शियाओमी का मी 3 (Xiaomi Mi3) माॅडल फिर से फ्लिपकार्ट डाॅट काॅम (flipkart.com) पर विक्रय के लिए आने वाला है। इस दौरान कुछ और पत्रकारगण भी वहां पहुँच गए। साहिल ने अपने फोन पर फ्लिपकार्ट का वेब साइट खोला। वहां पर फ्लिपकार्ट द्वारा शियाओमी के बिक्री के लिए उल्टी गिनती चालु थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे वेब साइट से किसी फोन का विक्रय नहीं बल्कि किसी इसरो के सतीश  धवन रिसर्च सेंटर से किसी सेटलाइट को लाॅन्च किया जा रहा हो। चुंकि इस की उपलब्धता में कुछ ही पल रह गया था इसलिए हमलोग उसे देखने लगे और तब तक साहिल फोन की खरीदारी का मन बना चुका था। फिर वह पल आया जब फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो। मात्र 30 सेकेंड ही बचे थे। हम भी फोन में टकटकी लगाए देख रहे थे। 5,4,3,2,1 और 0 सेकेंड होते ही साहिल ने बाय (Buy) का बटन दबाया औ...