Skip to main content

Posts

Showing posts with the label hritik roshan

दुश्मनों की बजेगी बैंग-बैंग।

Games Review: बैंग-बैंग स्टाइलिश ऋतिक (hritik roshan) और खूबसूरत कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अभिनीत फिल्म बैंग-बैंग पर्दे पर धमाल मचा रही है तो मोबाइल पर भी इसे कम नहीं आंका जा सकता। वाॅलपेपर, वीडियो और गानों के बाद मोबाइल गेम बैंग-बैंग (Bang Bang) भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। एंडराॅयड फोन के लिए उपलब्ध यह गेम मुफ्त है।  बैंग-बैंग फिल्म आधारित इस गेम का फिल्म की पटकथा से कुछ खास वास्ता नहीं है। हां, हीरे का जिक्र जरूर है जिसके इर्द-गिर्द फिल्म घूमती है। इसका मुख्य उद्देश्य ऋतिक रोशन की लोकप्रियता को भुनाना है। पूरे गेम में आपको ट्टतिक रोशन ही नजर आएंगे। बैंग-बैंग गेम में आपको तीन मिशन पूरे करने हैं। इन तीनों मिशन में कई भाग होंगे। वहीं एक मिशन को पूरा करने पर ही आप दूसरा खेल सकते हैं। अब बात करते हैं गेम की शुरुआत की। पहले भाग में आपको दुश्मनों से फाइटिंग करनी है। फाइटिंग के लिए दो बटन दाएं अंगूठे के पास मिलेंगे। एक से फैट (मुक्का) मारेंगे जबकि दूसरे से स्टाइलिश अंदाज में पैर चलाते नजर आएंगे। ऋतिक रोशन को मूव करने के लिए बाएं हाथ के प...

ऋतिक व सोनम बने ओपो के ब्रांड एम्बैस्डर

चीनी कंपनी ओपो मोबाइल ने आज भारत में अपना मोबाइल फोन लॉन्च किया। इसके लिए कंपनी ने ऋतिक रोशन और सोनम कपूर को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया।  चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो (Oppo) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ओपो एन1 (Oppo N1) लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 39,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन में 5.9 इंच की फुल एचडी डिसप्ले है। ओपो एन 1 के लॉन्च पर मौजूद इसके ब्रांड एम्बैस्डर  ऋतिक  रोशन ने कहा कि ' यह बाज़ार में उपलब्ध अन्य स्मार्टफोन से एडवांस है और इसमें काफी इनोवेशन है।'  वहीं सोनम कपूर का कहना था कि 'मै तकनीक का उपयोग बहुत सोच समझ कर करती हुँ और ओपो एन 1 बेहतरीन डिवाइस है और मै इसका उपयोग जरुर करना चाहूंगी।' इस फोन में सबसे बड़ी खासियत इसका स्विलिंग (Swivelling) कैमरा है जिसके द्वारा आप एक ही कैमरे को रियर व फ्रंट दोनों कैमरे के रूप में उपयोग कर सकते हैं। 13.0 मैगापिक्सल कैमरे को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है।  बेहतरीन टच के साथ ओपो एन1 में क्वालकॉम प्रोसेसर 600 का प्रोसेसर है। फोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर और एड्रिनो 32...