Skip to main content

Posts

Showing posts with the label nokia lumia1820

2014 में ये फ़ोन खीचेंगे आपका ध्यान

यदि वर्ष 2013 में ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 41 मेगापिक्सल वाले फोन ने अपना जलवा बिखेरा तो 2014 में भी महारथियों की संख्या कम नहीं है। आगे हम वर्ष 2014 में लांच होनेवाले ऐसे ही 14 बेहतरीन फोन्स से आपको रू-ब-रू करा रहे हैं...     सैमसंग गैलेक्सी एस5 यह कयास तो हर कोई लगा सकता है कि हर साल की तरह इस साल सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज में अपना नया फोन लाएगा लेकिन सवाल यह है कि नया गैलेक्सी एस5 अन्य गैलेक्सी से अलग कैसा होगा? सैमसंग इस साल गैलेक्सी एस 5 को लांच कर सकती है और इस बार आशा है कि कर्व एस5 के साथ आपको कर्व स्क्रीन देखने को मिले। वहीं फोन का प्रोसेसर भी पहले से ज्यादा ताकतवर होने की उम्मीद है। कयास लगाया जा रहा है कि इस बार एप्पल आईफोन की तरह सैमसंग 64 बिट्स प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस5 को लेकर यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी पानी व धूल अवरोधक फीचर से भी इसे लैस कर सकती है। कई जानकारों का मानना है कि गैलेक्सी एस 4 में कंपनी ने ऑक्टाकोर प्रोसेसर पेश किया था जबकि इस बार 16 कोर प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकती है ले...