Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Nokia Lumia 1020

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं आपकी पत्रिका को पिछले एक साल से पढ़ रहा हूं और इसका प्रशंसक भी हूं। मैं एक बेहतर कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। मैंने कुछ फोनों का चयन किया है जिनमें नोकिया लुमिया 1020, नोकिया लुमिया 1520, सैमसंग गैलेक्सी के जूम, सोनी एक्सपीरिया जेड1 काॅम्पेक्ट (Sony Xperia Z1 Compact) और सोनी एक्सपीरिया जेडएल (Sony Xperia ZL) शामिल हैं। कृपया मुझे बताएं कि इनमें से कौन सा फोन बेहतर है तथा नोकिया लुमिया 1020 और लुमिया 1520 में क्या अंतर है। साथ ही यह भी बताएं कि शानदार कैमरे वाला फोन कौन सा है? -उदय कुमार आपके द्वारा चयनित सभी फोंस में शानदार कैमरे की सुविधा है और यदि इनमें से एक फोन का चयन करना है तो हम आपको नोकिया लुमिया 1020 (Nokia Lumia 1020) और सैमसंग गैलेक्सी के जूम (Samsung Galaxy K Zoom) लेने की सलाह देंगे। यह फोन शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ उपलब्ध हैं जबकि के जूम कैमरे के लिए बहुत ही बेहतर है। दोनों फोंस में केवल एंडराॅयड (Android) और विंडोज (Windows) का ही अंतर है।  यदि नोकिया लुमिया 1020 और लुमिया 1520 (Nokia Lumia 1520) के अंतर की बात करें तो ...

जल्द आएगा 50 मैगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन

हाल ही में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो (Oppo) ने रोटेटिंग कैमरे (Rotating camera) वाला स्मार्टफोन ओपो एन 1 लॉन्च किया है। जिसका रोटेटिंग कैमरा स्मार्टफोन निर्माताओं के लिए एक नया अनुभव है।  अब ओपो कंपनी कैमरे के बेहतरीन अनुभव के लिए जल्द ही 50 मैगापिक्सल कैमरे के साथ ओपो फाइंड 7 (Oppo find 7) नाम से स्मार्टफोन बाजार में उतारने वाली है।  किंतु इस बात की कोर्इ जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। बल्कि सूत्रों से मिली खबर के साथ ही इस कैमरे से ली गर्इ एक फोटो लीक हुर्इ है।  ऑनलाइन साइट जीएसएम अरेना तथा अफवाहों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें 2560x1440 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 5.5 इंच का डिसप्ले हो सकता है। ओपो फाइंड 7 में नवीनतम स्नैपड्रेगन एसओसी का उपयोग किया गया है तथा 50.0 मैगापिक्सल कैमरा तो इसकी खासियत है।  इससे पहले अब तक केवल नोकिया ने ही 41.0 मैगापिक्सल कैमरा के साथ लुमिया 1020 बाजार में उतारा था। तो कि स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के बीच काफी प्रचलित भी हुआ है। ओपो कंपनी ने इस फोन के फीचर्स या लॉन्च से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी ...

मोबाइल रिव्यू: नोकिया लुमिया 525

नई ताकत और स्टाइल के साथ लुमिया 525 विंडोज फोन सीरीज में नोकिया ने पिछले साल की शुरुआत में लुमिया 520 (Nokia Lumia 520) पेश किया था। फोन बेहद ही लोकप्रिय रहा। इसका कारण था कि एक तो फोन सबसे कम रेंज का विंडोज डिवायस था। वहीं इस रेंज में इतने अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ कोई एंड्रॉयड डिवायस भी उपलब्ध नहीं था। परंतु फोन में सबसे बड़ी कमी थी रैम की। लुमिया 520 में 512 एमबी की रैम थी। इस वजह से यह भारी भरकम गेम व एप्लिकेशन प्ले नहीं कर पाता था। अब कंपनी ने इसके नए संस्करण लुमिया 525 ( Nokia Lumia 525 ) को पेश किया है जिसमें रैम मैमोरी बढ़ा दी गई है। अब देखना यह है कि क्या नया लुमिया पुराने फोन की कमी को दूर करने में सक्षम है? खूबी शानदार परफॉर्मन्स। बेहतर कीमत। एफएम रेडियो। खामी सभी वीडियो फाइल प्ले करने में सक्षम नहीं। चमकदार बाडी में उंग्लियों के निशान पड़ते हैं। फ्रंट कैमरा नदारद। लुक नोकिया लुमिया 525 ( Nokia Lumia 520 )  के बारे में सबसे पहले तो यह कहा जा सकता है कि अन्य नोकिया फोन की तरह यह भी कई रंगों में उपलब्ध है। फोन का डिजाइन कॉम्पैक्ट है और देख...

वैलेंटाइन ऑफर! लगा रहे हैं चूना

वैलेंटाइंस डे (Valentines Day) पर तोहफे की भूमिका बहुत ही अहम होती है। वैलेंटाइंस डे से पहले भी रोज डे, प्रपोज डे और चॉकलेट डे जैसे कुछ दिन आते हैं और हर दिन तोहफों क लिए खास होता है। कंपनियां भी इन दिनों पर नजरे गड़ाई होती हैं और वैलेंटाइंस डे के नाम ऑफर की झड़ी लगा देती है। परंतु क्या हर बार यह ऑफर फायदेमंद होते हैं? नहीं फायदेमंद ही नहीं बल्कि कई बार तो ऑफर के नाम पर आपको चूना लगाया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही खेल जारी है। कई कंपनियां खास कर ऑनलाइन स्टोर पर वैलेंटाइन ऑफर दिया जा रहा है जिसमें 40, 50 और 60 फीसदी तक के छूट का भरोसा दिलाया जा रहा है लेकिन ऑफर के नाम पर वे उपभोक्ता को चूना ही लगा रही हैं। क्योंकि ऑफर से कम कीमत पर प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध है। इतना ही नहीं कई ऑनलाइन स्टोर ऑफर के नाम पर गलत उत्पाद भी बेचे जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में मोबाइल व गैजेट्स उपहार स्वरूप देने का प्रचलन काफी बढ़ा है और ऑनलाइन स्टोर पर सबसे ज्यादा लूट इन्हीं गैजेट्स और मोबाइल में देखा जा रहा है। एक-एक मोबाइल पर बाजार कीमत से 2,000 रुपए तक ज्यादा वसूला जा रहा है। ऐसे में आप भी वैलें...

लुमिया 1020 की कीमत में भारी कटौती, 36,499 रु में उपलब्ध

नोकिया लुमिया सीरीज का अब तक का सबसे ताकतवर फोन माना जाने वाला नोकिया लुमिया 1020 की कीमत में लगातार गिरावट नजर आ रही है। अब तक तो ऑनलाइन साइट फ्लिपकर्ट और स्नैपडील पर यह कम कीमत पर उपलब्ध् करा रही थी किंतु अब नोकिया ने भी अधिकारिक रूप से इसकी कीमत में कटौती की है। कंपनी बायबैक ऑफर के साथ 36,499 रुपए में मुहैया करा रही है। कंपनी ने अपनी बेवसाइट पर उन फोन्स की पूरी लिस्ट प्रकाशित की है जिसके माध्यम से बायबैक ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। इसमें ब्लैकबेरी, सैमसंग, सोनी और एचटीसी के अलावा कुछ भारतीय मोबाइल निर्माताओं के भी फोन उपलब्ध् हैं। http://www.nokia.com/in-en/applicabledeviceslumia1020 बिना बायबैक ऑफर के साथ ऑनलाइन स्टोर पर यह 39-40 हजार रुपए में उपलब्ध है। बाजार से  भी इस फ़ोन को  बिना बायबैक ऑफर के  लगभग इसी कीमत पर ले सकते हैं।  नोकिया लुमिया 1020 (Nokia Lumia 1020) वही फोन है जो अपने ताकतवर 41.0 मेगापिक्सल कैमरे के लिए जाना जाता है।  फोटोग्राफी के मामले में यह बहुत ही शानदार है। वहीं फोन में फोटोग्राफी से ...

लुमिया की खरीदारी पर 1250 रुपए का एप्स वाउचर मुफ्त

यदि आप नोकिया लुमिया फोन की खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं तो यह सबसे अच्छा समय कहा जा सकता है। क्योंकि नोकिया लुमिया फोन की खरीदारी पर आप पा सकते हैं 1,250 रुपए का फ्री एप्स वाउचर।  इस एप्स वाउचर का उपयोग आप विंडोज एप्पस (Windows App) स्टोर से एप्लिकेशन डाउनलोड करने के दौरान कर सकते हैं।  कंपनी द्वारा दिया जाने वाला यह ऑफर केवल 10 पफरवरी 2014 तक ही उपलब्ध् होगा। फिलहाल यह ऑफर सिर्फ भारतीय उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध् है।  हालांकि इस वाउचर का उपयोग करने के लिए आवश्यक है कि आपका उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो। इससे नाबालिग मोबाइल उपभोक्ता इसका लाभ नहीं ले सकते।  यह वाउचर आपको स्टोर से नहीं प्राप्त होगा बल्कि फोन की खरीदारी के बाद आपको   getapps<space>IMEI No.  लिखकर 55555  पर एसएमएस करना होगा।  एसएमएस के बाद आपको वाउचर कोड प्राप्त होगा और उस कोड का उपयोग आप विंडोज एप स्टोर से खरीदारी के दौरान कर सकते हैं।  हालांकि वाउचर का उपयोग करने के लिए आवश्यक है कि आपका फोन में वाईफाई या डाटा नेटवर्क...

नए साल पर बेहतर डील

नया साल पर उपहारों और तोहफो का तो तांता सा लगा होता है। लोग इस वक्त भारी खरीदारी करते हैं। परंतु इस खरीदारी की सबसे खास बात यह होती है कि लोग ऐसे मौकों पर भारी छूट की भी कामना करते हैं। जहां से उन्हें बेहतर छूट मिलती है वहीं से खरीदारी करते हैं। इन मौकों को कंपनियां भी छोड़ना नहीं चाहतीं हैं। इन मौको पर छूट व उपहार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता बटोरने की कोशिश करती हैं। यदि आप भी ऐसी ही कुछ खरीदारी करना चाहते हैं तो इन डिल्स को देख सकते हैं सैमसंग गैलेक्सी एस4 - सैमसंग सबसे ताकतवर फोन में से एक गैलेक्सी एस4 को जाना जाता है। फोन बहुत ही शानदार है। फोन में जहां 13.0 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा है, वहीं दूसरी ओर एयरजेस्चर का अच्छा प्रयोग देखने को मिलता है। फोन का ओक्टाकोर प्रोसेसर बेहतर पर्फोमेंस का अहसास कराता है। एस4 में 5.0 इंच का सुपर एमोलेड डिसप्ले है जो बहुत ही शानदार है। भारत में इसे लगभग 42,000 रुपए में लांच किया गया था लेकिन आज फ्लिपकार्ट डॉटकॉम (http://www.flipkart.com) पर यह डिवायस 35,790 रुपए में उपलब्ध् है।वहीं स्नैपडील (http://www.snapdeal.co...
नोकिया लुमिया 1020 या डीएसएलआर कैमरा  नोकिया लुमिया 1020 और डीएसएलआर (DSLR) कैमरा तो आप इनमें से किसमे पैसा लगाना पसंद करेंगे। 

नोकिया लुमिया 1020 की कीमत में भारी कटौती

नोकिया लुमिया (Nokia Lumia) सीरीज की सबसे ताकतवर मॉडल 1020 (1020)  की कीमत में भारी कटौती की गई है। कुछ माह पहले कंपनी ने इसे 49,990 रुपए में लांच किया था लेकिन आज यह लगभग 40 हजार रुपए के कीमत पर उपलब्ध् है। नोकिया के वेब साइट पर ही फोन की कीमत बाइबैक ऑफर के साथ 41,499 रुपए प्रदर्शित की जा रही है।। जबकि स्नैपडील पर यह 39,963 रुपए में उपलब्ध् है। हालांकि फ्लिपकार्ट वेबसाइट द्वारा इसे 45,990 रुपए में बेचा जा रहा है और इबे पर यह डिवायस 41,699 रुपए में उपलब्ध् है। गौरतलब है कि नोकिया लुमिया 1020 (Nokia Lumia 1020) वही फोन है जो अपने ताकतवर 41.0 मेगापिक्सल कैमरे के लिए जाना जाता है। फोटोग्राफी के मामले में यह बहुत ही शानदार है। वहीं फोन में फोटोग्राफी से सम्बंधित कई नोकिया एप्लिकेशन मुफ्त भी हैं। नोकिया लुमिया 1020 को विंडोज फोन 8 ऑपरेटिंग पर पेश किया गया है। इसकी इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है और इसमें 2 जीबी का रैम दिया गया है। फोन में 1.5 गीगाहट्र्ज का स्नैपड्रैगन एस4+ डुअलकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एनएफसी है। ...