Skip to main content

Posts

Showing posts with the label voice calling application

फ्री कॉलिंग के मुफ्त एप्स

महंगाई के इस दौर में फोन पर बात करना कितना महंगा है इसका आप सभी को अंदाजा होगा। किंतु फिर भी अपनो से दूर हो तो बिना बात किए नहीं रह सकते। इसीलिए आज मोबाइल क्षेत्र में ऐसी एप्लिकेशन उपलब्ध् हैं जो कि आपको मुफ्त काॅलिंग की सुविधा देती हैं। ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण एप्लिकेशन की जानकारी दे रही हैं रेनू यादव। जहां पहले संदेश पहुंचाने के लिए ही काफी समय का इंतजार करना पड़ता था वहीं उस समय फोन की तो दूर दूर तक खोज नहीं हुई थी। तकनीक के क्षेत्र में विकास होता गया और इसने हमें फोन और फोन के बाद मोबाइल फोन से रू-ब-रू कराया। अब हमारे अपने हमसे कितनी भी दूर क्यों न हों हम एक फोन काॅल के माध्यम से उनसे बात कर सकते हैं। किंतु कई बार यह महंगी फोन काॅल हमारी बात में रुकावट पैदा करती है। बात करते समय बार-बार बिल की चिंता होती है कि न जाने इस बार कितना बिल आएगा या फिर फोन का बैलेंस खत्म होने से कई बार फोन कट जाता है और बात अधूरी रह जाती है।  लेकिन जिस तरह विकास के बढ़ते कदम ने हमें फोन जैसी सुविधा उपलब्ध् कराई, उसी प्रकार इंटरनेट के हमारे जीवन में प्रवेश करने स...