Skip to main content

Posts

Showing posts with the label micromax yu yureka

माइक्रोमैक्स बोल्ट एडी3520 लाॅन्च, कीमत-3,490 रुपए

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) ने हाल ही में सियानोजेन मोड (Cyanogen Mode) पर आधारित स्मार्टफोन यू यूरेका (Micromax Yu Yureka) लाॅन्च किया, जिसकी कीमत 8,999 रुपए है।  अब कंपनी बोल्ट सीरीज में बजट फोन बाजार में लेकर आई है। माइक्रोमैक्स बोल्ट एडी3520 (Micromax Bolt AD3520) नाम से लाॅन्च किए गए फोन में 3.5 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  कम कीमत के डिवाइस में भी व्हाट्सएप का आनंद एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (android kitkat) पर आधारित यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर (Dual core processor) का उपयोग किया गया है। माइक्रोमैक्स बोल्ट एडी3520 में फ्लैश (Flash) के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वहीं 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।  फोन में 512 एमबी रोम तथा 4जीबी रोम दी गई है। इसके अलावा एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है, जिसकी क्षमता 32 जीबी तक है। माइक्रोमैक्स बोल्ट एडी3520 में कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर ब्लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस दिए गए हैं। CES 2015:- कर्व फोन एलज...