विश्व की बहुप्रचलित कंपनी एप्पल (Apple) ने आईफोन 5सी (iphone 5c) को भारतीय बाजार में 37,500 रुपए में लाॅन्च किया था। किंतु यदि यही फोन आपको लगभग आधी कीमत पर मिले तो शायद आपको अचंभा होगा। एप्पल आईफोन 6 : स्टाइलिश आईफोन को मिला बड़ी स्क्रीन का साथ। लेकिन यह सच है अब उपभोक्ता एप्पल आईफोन 5सी 8जीबी वर्जन को मात्र 22,990 रुपए में खरीद सकते हैं। किंतु इस कीमत में यह फोन केवल ईकाॅमर्स साइट अमेजन डाॅट इन (Amazon.in) पर उपलब्ध है। कैश आॅन डिलीवरी (Case on delivery) की सुविधा के साथ ही उपभोक्ता इसे इएमआई (EMI) पर भी ले सकते हैं। साथ ही फोन की खरीदारी के समय उपभोक्ताओं को गिफ्त वाउचर भी प्राप्त होगा। गिफ्ट वाउचर की सुविधा आईफोन 5सी के अलावा 4एस, आईफोन 5एस, आईफोन 6 और 6 प्लस के लिए भी उपलब्ध है। आईफोन 5सी 8जीबी वर्जन भारत में लाॅन्च, कीमत-37,500 आईफोन 5सी पर दिए गए आॅफर का आनंद उपभोक्ता केवल 15 फरवरी से 22 फरवरी तक ही ले सकते हैं। फोन में एलईडी फ्लैश (LED Flash) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है, वहीं 1.2 मेगापिक्सल फ्रंट...