Mobile Review: माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो माइक्रोमैक्स ही नहीं, सभी भारतीय ब्रांड की कोशिश होती है कि अंतर्राष्ट्रीय निर्माताओं को फीचर के बल पर टक्कर दी जाए। इन निर्माताओं की कोशिश ऊँचे फोन के फीचर को कम रेंज में पेश करने की होती है। शुरुआत तो भारतीय निर्माताओं की काफी धीमी रही थी लेकिन अब वे अंतर्राष्ट्रीय निर्माताओं को कड़ी टक्कर दे रहे हैं बल्कि कई निर्माताओं से आगे भी निकल चुके हैं। हालांकि भारतीय निर्माताओं के साथ क्वालिटी की थोड़ी समस्या रही है। परंतु इस बार माइक्रोमैक्स ने बेहतर क्वालिटी का भरोसा दिलाते हुए कम बजट में आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ कैनवास नाइट्रो पेश किया है। अब देखना यह है कि यह फोन माॅय मोबाइल में कसौटी पर कितना सफल होता है? रूप रंग माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो देखने में अच्छा है लेकिन इससे पहले हमने कैनवस सीरीज में नाइट और टर्बो देखे जो कहीं ज्यादा बेहतर कहे जा सकते हैं। इस फोन को भी आप खराब नहीं कहेंगे लेकिन उनके बराबर का नहीं है। यह फोन बहुत हद तक हाल ही में माइक्रोमैक्स के ही माॅडल यूनाइट 2 से मिलता-जुलता है। दोनों के बैकपैनल में का...