Skip to main content

Posts

Showing posts with the label windows phone 8 operating system

मोबाइल रिव्यू : नोकिया लुमिया 1320

ताकत और स्टाइल का बेजोड़ संगम।   कुछ माह पहले फैबलेट श्रेणी में नोकिया ने दो फोन लुमिया 1320 (Nokia Lumia 1320) और लुमिया 1520 ( Nokia Lumia 1320 ) को पेश किया था। 1520 जहां बेहद ही महंगा फोन है। वहीं 1320 को कंपनी ने कम रेंज में पेश किया है। 6 इंच (6")  की डिसप्ले में फिलहाल भारत में मात्रा दो ही डिवायस हैं जो विंडोज आॅपरेटिंग (windows Phone) के साथ उपलब्ध हैं जबकि एंडराॅयड (Android) में सैमसंग (Samsung) और सोनी (Sony) के अलावा भी कुछ फोन उपलब्ध हैं। परंतु सवाल यही है कि क्या विंडोज आॅपरेटिंग आधारित ये डिवायस इतने दमदार हैं कि फैबलेट श्रेणी में एंडराॅयड के चक्रव्यूह को तोड़ सकें। इस अंक में हमने नोकिया लुमिया 1320 का परीक्षण किया है। सबसे पहले नजर डालते हैं फोन के लुक पर। खूबी शानदार क्वालिटी। बजट विंडोज पफैबलेट। फ्री एप्लिकेशन। खामी थोड़ा बड़ा। डुअल कोर प्रोसेसर। 5.0 मेगापिक्सल कैमरा।    लुक बड़ी स्क्रीन का यह डिवायस देखने में स्टाइलिश और बेहतर है। लुक के मामले में कहा जा सकता है कि लुमिया 1320 लुमिया ( (Nokia Lumia 1320 ) 1520 ( (Nokia Lu...

आज की डील: नोकिया लुमिया 620 पर बेहतर छूट

नोकिया द्वारा विंडोज फोन 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च होने वाला नोकिया लुमिया 620 (Nokia Lumia 620) नोकिया का तीसरा डिवायस है। कंपनी ने इसे काफी कम कीमत 14,590 रुपए में लॉन्च किया था । परंतु अब कंपनी ने इसकी कीमत में कटौती की है जिसके बाद नोकिया की ऑफिशियली साइट पर यह फोन 14,339 रुपए में उपलब्ध है। वहीं अन्य ऑनलाइन साइट्स की बात करें तो वहां भी नोकिया लुमिया 620 की कीमत में भारी कटौती की गई है। फ्लिपकर्ट (Flipkart) पर नोकिया लुमिया 620 की कीमत 12,299 रुपए दी गई है, स्नैपडील (Snapdeal) पर यह फोन 14,102 रुपए में उपलब्ध है, वहीं अमेजॉन (Amazon) पर इसे 12,349 रुपए में बेचा जा रहा है। कुछ ही समय के लिए उपलब्ध इस ऑफर में ट्रेडस (Tradus) पर इस फोन की 12,139 रुपए दी गई है। शॉपक्लुस् (Shopclues) पर 11,699 रुपए के साथ यह फोन सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। नोकिया लुमिया 620 के फीचर्स की बात करें तो यह फोन देखने में स्मार्ट है और भारतीय बाजार में कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध् है। लुमिया 620 में 3.8 इंच की कपैसिटिव स्क्रीन है जिसे 800x480...

आज की डील: नोकिया लुमिया 520

नोकिया ने कुछ समय समय पहले नोकिया लुमिया 520 को 11,289 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया था। वहीं आज यह फोन 7,890 रुपए में उपलब्ध् हो रहा है। नोकिया की ऑफीशियल साइट पर ही अब लुमिया 520 की केवल 9,999 रुपए में उपलब्ध् है। ऑनलाइन साइट स्नैपडील (Snapdeal) पर इस फोन की कीमत 8,146 रुपए दी गई है। इबे (Ebay) पर यह फोन  8,223 रुपए में बेचा जा रहा है, और फ्लिपकर्ट (Flipkart) पर यहीं फोन अत्याधिक कम कीमत पर उपलब्ध् है जहां इसकी कीमत केवल 7,890 रुपए है। हालांकि ट्रेडस (Tradus) पर यहीं फोन 8,345 रुपए में उपलब्ध् है। नोकिया लुमिया 520 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो विंडोज 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फोन में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.0 इंच की एलसीडी कपैसिटिव स्क्रीन है। फोन का वजन 124 ग्राम है, 8जीबी इंटरनल मैमोरी के अलावा 64जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। लुमिया 520 में 5.0 मैगापिक्सल कैमरा दिया गया है, 1430 एमएएच बैटरी है, रेड, सीयान, ब्लैक, व्हाइट और येलो रंग...

ऑपलस ने लॉन्च किया 3जी टैबलेट

ताइवानी कंपनी ऑपलस ने भारत में अपना 7.0 इंच का टैबलेट एक्सऑनपैड7 (Xonpad7) लॉन्च किया है।  भारत में ऑपलस (Oplus) और ऑनलाइन साइट स्नैपडील (Snapdeal) का टाईअप है इसीलिए यह टैबलेट फिलहाल केवल स्नैपडील पर ही उपलब्ध् होगा। 3जी कॉलिंग के साथ उपलब्ध् एक्सऑनपैड7 टैबलेट 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर आधारित है। 1जीबी डीडीआर3  रैम के साथ मल्टीटास्किंग की भी सुविधा है।  राणादीप कुंदा, सेल्स डॉयरेक्टर, ऑपलस का कहना है कि "भारत की सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन साइट स्नैपडील के साथ टाईअप करना हमारे लिए एक बेहतर मौका है।  बाजार में टैबलेट की बढ़ती मांग को देखकर एक्सऑन पैड7 टैबलेट लॉन्च करना हमारे लिए अच्छा अनुभव साबित हो सकता है। स्नैपडील के साथ की गई पार्टनरशिप हमारे लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।" यह टैबलेट स्नैपडील की साइट पर 9,990 रुपए में उपलब्ध् है।  तकनीकी पक्ष डिसप्ले: 7 इंच कपैसिटिव मल्टीटच वजन: 310 ग्राम कैमरा: 5 मैगापिक्सल रियर, 2 मैगापिक्सल फ्रंट  प्रोसेसर: कोरटेक्स ए7 क्वाडकोर मैमोरी: डीडीआर3 1...

नोकिया के लुमिया 525 और लुमिया 1320 भारत में लॉन्च

भारतीय उपभोक्ता काफी समय से लुमिया 525 और लुमिया 1320 के बाजार में उपलब्ध् होने का इंतजार कर रहे हैं।  अब अपने ग्राहकों के इंतजार को खत्म करते हुए नोकिया ने यह दोनों फोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं।  लुमिया 525, 7 जनवरी से बाजार में उपलब्ध् होगा वहीं लुमिया 1320 मकर संक्रांति के समय बाजार में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध् हो सकता है।   नोकिया लुमिया 525 में 1जीबी की रैम के अलावा 1गीगाहटर्ज का क्वालकॉम स्नैपड्रेगन डुअलकोर प्रोसेसर है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लुमिया 525 में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.0 इंच की डिसप्ले है।  फ़्लैश के साथ 5.0 मैगापिक्सल कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 2जी, 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ के ऑपशन हैं।  विंडोज फोन 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस डिवाइस में 8जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसके साथ ही 64जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 10,399 रुपए है।  वहीं लुमिया 1320 क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 1.7 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर पर आधारित है। ...

लुमिया 1020 की कीमत में भारी कटौती, 36,499 रु में उपलब्ध

नोकिया लुमिया सीरीज का अब तक का सबसे ताकतवर फोन माना जाने वाला नोकिया लुमिया 1020 की कीमत में लगातार गिरावट नजर आ रही है। अब तक तो ऑनलाइन साइट फ्लिपकर्ट और स्नैपडील पर यह कम कीमत पर उपलब्ध् करा रही थी किंतु अब नोकिया ने भी अधिकारिक रूप से इसकी कीमत में कटौती की है। कंपनी बायबैक ऑफर के साथ 36,499 रुपए में मुहैया करा रही है। कंपनी ने अपनी बेवसाइट पर उन फोन्स की पूरी लिस्ट प्रकाशित की है जिसके माध्यम से बायबैक ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। इसमें ब्लैकबेरी, सैमसंग, सोनी और एचटीसी के अलावा कुछ भारतीय मोबाइल निर्माताओं के भी फोन उपलब्ध् हैं। http://www.nokia.com/in-en/applicabledeviceslumia1020 बिना बायबैक ऑफर के साथ ऑनलाइन स्टोर पर यह 39-40 हजार रुपए में उपलब्ध है। बाजार से  भी इस फ़ोन को  बिना बायबैक ऑफर के  लगभग इसी कीमत पर ले सकते हैं।  नोकिया लुमिया 1020 (Nokia Lumia 1020) वही फोन है जो अपने ताकतवर 41.0 मेगापिक्सल कैमरे के लिए जाना जाता है।  फोटोग्राफी के मामले में यह बहुत ही शानदार है। वहीं फोन में फोटोग्राफी से ...