भारतीय बाजार में तेजी से प्रचलित हो रही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन (Karbonn) ने अपने पोर्टफोलियो में दो नए स्मार्टफोन को शामिल किया है। ट्रू आॅक्टाकोर प्रोसेसर (true octacore processor) पर आधारित कार्बन टाइटेनियम आॅक्टेन (Titanium octane) और टाइटेनियम आॅक्टेन प्लस (titanium octane plus) स्मार्टफोंस को खासतौर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके को ध्यान में रखकर इनकी कीमत कम की गई है साथ ही दोनों ही फोन आॅनलाइन साइट स्नैपडील (Snapdeal) पर ही उपलब्ध होंगे। फोन के तकनीकी पक्ष की बात करें तो टाइटेनियम आॅक्टेन प्लस में 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) है तथा एंडराॅयड आॅपरेटिंग के नए वर्जन 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर आधारित है। फोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज कोर्टेक्स ए7 आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 2जीबी रैम तथा 16जीबी आंतरिक स्टोरेज की सुविधा दी गई है। वहीं फोन में 32जीबी एक्सपेंडेबल डाटा उपयोग किया जा सकता है। डुअल सिम (dual sim) सपोर्ट के साथ फोटोग्राफी के लिए 16.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 8.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौज...