Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kapil sharma

बाबा जी का ठुल्लु

आज घर हो या ऑफिस बच्चे हों या बूढे हर कोई की जुबान पर बाबा जी का ठुल्लु (Baba ji ka thullu) है। कपिल शर्मा का शो कॉमेडी विथ कपिल की पोपुलैरिटी किसी से छूपी नहीं है और उतना ही पोपुलैरिटी उनका डायलॉग बाबा जी का ठुल्लु भी है। टीवी से होता हुआ यह डायलॉग आज मोबाइल पर भी आ चुका है। इतना ही नहीं एंड्रॉयड  से लेकर विंडोज ऑपरेटिंग तक इस नाम से ढेर सारे ऐप्लिकेशन भी उपलब्ध हो चुके हैं। हालांकि कापिल शर्मा का कॉमेडी विथ कपिल का अपना मोबाइल एप्लिकेशन है लेकिन बाबा जी का ठुल्लू नाम से भी एप्लिकेशन की भरमार है। ये एप्लिकेशन इस कॉमेडी शो का आधिकारिक एप्लिकेशन नहीं है लेकिन इसके जोक्स, वीडियो और वालपेपर इत्याादि उपलब्ध हैं।   बाबा जी के ठूल्लू नाम से पेश किए गए इन एप्लिकेशन में कुछ में जहां आपको बाबा जी बैठे नजर आएंगे वहीं कुछ में तो कापिल स्टाइल में ठुल्लु वाले हाथ हैं जिन्हें देखते ही आपको हंसी आ जाएगी। वहीं बीच बीच में ठहाकों के बादशाह नवजोद सिंह सिद्धू भी नजर आएंगे।