एक्शन गेम (Action Game) में जब तक जी भर के बमबारी न हो तब तक मजा नहीं आता। आप भी एक्शन गेम के शौकीन हैं और चाहते हैं कि ऐसा गेम हो जहां चारों ओर बम की वर्षा हो रही हो तो स्टार वार 2 (Star War 2 ) एक शानदार गेम कहा जा सकता है। गेम खेलना बेहद ही आसान है, लेकिन गेम को बचाए रखना उतना ही मुश्किल। स्टार वार 2 (Star War 2) गेम में आपको लड़ाई बंदूक और तलवार से नहीं लड़नी है बल्कि अत्यधुनिक तकनीक से लैस फाइटर प्लेन से हमला करना है। हालांकि ऐसा नहीं है कि आपके दुश्मन कमजोर हैं बल्कि उनके पास भी उतने ही शानदार फाइटर प्लेन हैं जो आप पर बम बरसा रहे होंगे। बीच-बीच में तो कुछ ऐसे प्लेन से आप पर हमला किया जाएगा जो बेहद ही भारी-भरकम और आपके प्लेन से कई गुणा ज्यादा ताकतवर होंगे। इन सब हमलों को झेलते हुए आपको आगे बढ़ते जाना है और दुश्मनों के छक्के छुड़ाने हैं। आपके पास सबसे बड़ी ताकत है आपका फाइटर प्लेन। जितनी तेजी से वह बम बरसाएगा उतनी तेजी से दूसरी तरफ से हमला नहीं होगा। एप्लिकेशन रिव्यू : पेपरस गेम को कंट्रोल करने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करनी है बल्कि...