Skip to main content

Posts

Showing posts with the label LG L70 full specification

Mobile Review: एलजी एल70

नए एंडराॅयड के साथ दोहरे सिम का दम। काफी दिनों बाद ऐसा देखने को मिला है कि कम बजट में एलजी (LG) ने कोई स्मार्टफ़ोन (Smartphone) लाॅन्च किया है। हमारे लिए भी यह काफी उत्सुकता भरा था कि कब उस फोन को देखें और उसके बारे में कुछ लिखें। इस बजट में फोन की सीधी टक्कर मोटो जी से है जो आज भारत में बेहद ही लोकप्रिय हो रहा है। खूबी काॅम्पैक्ट बाॅडी। डिजाइनदार पैनल। बेहतर बैटरी बैकअप। खामी कम रेजल्यूशन डिसप्ले। साधरणर डिजाइन। औसत कैमरा। काॅम्पैक्ट डिवायस एलजी एल70 (LG L70) को देखकर आप बहुत उत्तेजित नहीं होंगे कि बेहद स्मार्ट फोन है। हां, इतना जरूर कहेंगे कि अच्छा है और देखने में स्मार्ट है। फोन की बनावट अच्छी है और आसानी से आपकी हथेली में आने में सक्षम है। मुख्य पैनल में स्क्रीन के नीचे होम, बैक, आॅप्शन और सिम मैनेजर बटन दिया गया है। इस मामले में एलजी की बड़ाई करनी होगी।  दोहरा सिम फोन (Dual SIM Phone) में सिम मैनेजर बटन टच पैनल में होता है जो फोन को उपयोग में आसान बनाते हैं। फोन के ऊपरी पैनल में 3.5 एमएम आॅडियो जैक है जबकि दाएं पैनल में पावर दिया गया है। हर ए...