Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 3.0 Bluetooth

एलजी लाइफ बैंड टच जल्द होगा भारत में लॉन्च

एलजी (LG) द्वारा जल्द ही भारत में लाइफ बैंड टच (LifeBand Touch)  लान्च किया जाएगा। यह घोषणा हाल ही में भारत में हुए एलजी टेक शो के दौरान की गर्इ। साथ ही उम्मीद है कि भारतीय बाजार में इस लाइफ बैंड की कीमत 14,000 से 15,000 के मध्य हो सकती है।   जनवरी माह में लास वैगास में चले कंज्यूमर इलैक्ट्रानिक शो (#CES 2014) के दौरान एलजी ने लाइफ बैंड टच को पहली बार प्रदर्शित किया था। तकनीकी बाजार में गूगल ग्लास (#Google glass) और स्मार्टवाच (#smart watch) के बाद अब लाइफ बैंड टच भी अपनी जगह बनाने आ रहा है।  एलजी द्वारा पेश किए गए इस लाइफ बैंड को हाथ में एक साधारण बैंड की तरह पहना जा सकता है तथा इसे ब्लूटूथ के जरिए अपने लैपटॉप व टैबलेट से कनेक्ट किया जा सकता है। इस लाइफ बैंड टच को स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर आसानी से अपने नोटिफिकेशन आदि देखे जा सकते हैं।  काफी लोगों के मन में यह सवाल होगा कि इस बैंड को एलजी फोन के अतिरिक्त किसी अन्य डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है या नहीं। तो एलजी ने टेक शो के दौरान बताया कि लाइफ बैंड टच को 3.0 ब्लूटूथ के माध्यम से अन्य एं...

ब्लूटूथ अब आपके चश्मे में भी

अब तक तो आप सिर्फ अपने मोबाइल फोन, स्पीकर आदि में ही ब्लूटूथ का उपयोग करते थे लेकिन अब आप अपने चश्में में भी इसका आसानी से उपयोग कर सकते हैं।  ऑनलाइन साइट लैंसकार्ट के द्वारा जल्द ही बाजार में ऐसे चश्में उपलब्ध् होंगे जिन्हें आप ब्लूटूथ के साथ कनेक्ट कर ऑफिस कार्य के साथ साथ अन्य कार्य भी कर सकते हैं।  सभी के लिए मोबाइल इतना महत्वपूर्ण हो गया है कि हर समय फोन से कनेक्ट होना बहुत जरूरी हो जाता है। इसीलिए इस ब्लूटूथ लैंस के जरिए आप चलते हुए, ड्राइविंग करते हुए व अन्य काम करते हुए भी बिना फोन को टच करे अपनों से जुड़े रह सकते हैं।  यह लैंस देखने में तो आकर्षक है ही साथ ही यह हल्के वजन के साथ बहुत ही फलेक्सिबल भी है। इसमें 3.0 ब्लूटूथ का उपयोग किया गया है जिससे आप किसी भी एंडरॉयड फोन और लैपटॉप से आसानी से जुड़ सकते हैं।  उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इसमें यूएसबी और प्लग पाइंट चार्जर भी दिए गए हैं। स्टाइलिश और आकर्षित डिजाइन में बने यह लैंस बाजार में 4,990 रुपए में उपलब्ध् होंगे।