तकनीक के क्षेत्र में बहुप्रचलित डिजीटल कंपनी पोट्रोनिक्स (Portronics) ने पोर्टेबल स्कैनर (portable scanner) के पोर्टफोलियों में एक और स्कैनर को शामिल करते हुए स्कैनी 7 (Scanny 7) लाॅन्च किया है। इससे पहले कंपनी स्कैनी 1, 2, 3, 4, 5 और 6 बाजार में उपलब्ध करा चुकी है। इस नए स्कैनी का उपयोग मोबाइल के द्वारा छोटे-मोटे बिजनेस कार्यो के लिए किया जा सकता है। यह स्कैनर उच्च परफोर्मेंस देने में सक्षम है इसके माध्यम से उपयोगकर्ता फोटो स्कैन (photo scan) करने के अलावा बिजनेस कार्ड, इनवाॅयस, स्टेटमेंट, रिसिप्ट, काॅन्टेक्ट, फाॅर्म तथा नोट्स आदि को स्कैन किया जा सकता है। वजन में काफी हल्का होने के साथ ही यह बहुत कम जगह में आ सकता है यानि आप इसे आराम से ब्रीफकेस में या डेस्कटाॅप पर रख सकते हैं। स्कैनी 7 दिखने में काफी साधारण है तथा इसे सेट करने में केवल 2 मिनट लगते हैं साथ ही इसके द्वारा स्कैन किया गया डाटा इसमें शामिल एसडी कार्ड में स्टोर हो जाता है। इसके अतिरिक्त इसे डिजीटल कैमरा से भी कनेक्ट किया जा सकता है। स्कैनी 7 काफी यूजर प्रफेंडली है साथ ही इसमें स्कैन किए गए फोटो ...