Skip to main content

मोबाइल एप्लिकेशन: बज लांचर

अपना फोन, अपनी स्टाइल।

आप अपने फोन में एक ही यूजर इंटरफेस देखकर थक गए हैं और कुछ नया करना चाहते हैं तो बज लांचर (buzz launcher) का उपयोग कर सकते हैं। वैसे तो एंड्रॉयड फोन के लिए कई लांचर उपलब्ध हैं लेकिन बज का अहसास बिलकुल अलग है। इसके साथ ही इसमें करने के लिए बहुत कुछ है।

एप्लिकेशन में वालपेपर (#wallpaper) से लेकर मेन्यू की स्टाइल तक आप बदल सकते हैं। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें इतनी थीम हैं कि आप दंग रह जाएंगे। हरेक की स्टाइल अलग है और प्रदर्शन का तरीका अलग है।

हालांकि अच्छी बात यह कही जा सकती है कि अब तक यह देखा गया था कि लान्चर फोन को धीमा कर देते हैं लेकिन इसके साथ ऐसा नहीं है। फोन के परफॉर्मन्स पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था। बज लांचर के साथ ही बजहोम की सुविध आती है।

पहली बार जब आप लांचर का उपयोग करेंगे तो नीचे बज होम (Buzz home) के लिए बी का आइकॉन आएगा। वहां से आप नई थीम डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार जब आप बज होम का उपयोग करेंगे तो बी का मेन्यू खत्म हो जाएगा। नई थीम डाउनलोड करने के लिए बस आपको स्क्रीन पर दो बार नाक करना है और सेटिंग सामने आ जाएगी। यहां आप मनचाही थीम लगा सकते हैं।

लांचर के मेन्यू में ऐप ड्राइवर है जहां से मेन्यू सामने आ जाएगा। डेकोर वालपेपर में आप अन्य पैनल के लिए वालपेपर लगा सकते हैं।

आल स्क्रीन स्क्रीन, कांटेक्ट एंड अपलोड और होम पैक बज सहित कई अन्य विकल्प आएंगे। आप चाहें तो अपने बज होम पैनल को फेसबुक और जीमेल सहित कई अन्य सोशल नेटवर्किंग पर अपलोड भी कर सकते हैं। बज होम से आप थीम बदल सकते हैं।


इसमें इतने थीम हैं कि आपको देखरकर आनंद आएगा। वहीं हरेक थीम एक दूसरे से अलग, कार्टून से लेकर स्कैच तक के थीम मिलेंगें। खास बात तो यह कही जा सकती है कि थीम के साथ फॉन्ट भी बदल जातें हैं और बहुत अच्छा अहसास करता है।

वैसे तो एप्लिकेशन अच्छी है लेकिन थोड़ी कमियां भी हैं। हर थीम को यह डाउनलोड करता है ऐसे में यदि आपके फोन में मैमोरी कम है तो थोड़ी समस्या हो सकती है। वहीं शुरुआत में थोड़ा असहज लगेगा और उपयोग समझने में कुछ समय लग सकता है। बावजूद इसके बहुत शानदार कहा जाएगा। एंड्रॉयड फोन के लिए बज लांचर को गूगल प्ले स्टोर (Google play Store) से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...