Skip to main content

Posts

Showing posts with the label lava iris 360 music

लावा आइरिस 360 म्यूजिक, कीमत-4,799 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा (Lava) ने अपने आइरिस (iris) सीरीज पोर्टफोलियों में एक और फोन को शामिल करते हुए आइरिस 360 म्यूजिक (lava iris 360 music) लाॅन्च किया है। फोन को बेहतर व शानदार डिवाइस के साथ बजट फोन (Budget phone) के रुप में पेश किया गया है।  भारतीय बाजार में इसकी कीमत मात्र 4,799 रुपए है। डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर (Dualcore processor) दिया गया है तथा एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित है।  फोन में 320x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 3.5 इंच का डिसप्ले है। फोटोग्राफी के लिए फ्लैश (Flash) के साथ 3.2 मेगापिक्सल रियर कैमरा उपलब्ध है वहीं वीडियों काॅलिंग (video calling) की सुविधा के लिए वीजीए फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।  312 एमबी रैम तथा 4 जीबी रोम के अतिरिक्त फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीआरएस और 3जी मौजूद हैं।