भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) ने टर्बो मिनी स्मार्टफोन को 14,990 रुपए में लाॅन्च किया था। उसके बाद उसकी कीमत घटकर 9,999 हो गई। किंतु अब उपभोक्ता इसे और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। माइक्रोमैक्स टर्बो मिनी (Micromax Turbo Mini) कई ईकाॅमर्स साइट पर काफी कम कीमत में उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इस फोन की कीमत 8,599 रुपए है तथा स्नैपडील डाॅट काॅम (Snapdeal.com) पर टर्बो मिनी 8,298 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं सबसे कम कीमत के साथ माॅय स्मार्ट प्राइस (Mysmartprice) तथा अमेज़न डॉट इन (Amazon.in) पर यह 6,611 रुपए में उपलब्ध है। माइक्रोमैक्स कैनवस टर्बो मिनी ए200 में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 4.7 इंच की स्क्रीन है तथा यह फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। आॅटोफोकस तथा फ्लैश के साथ 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 1जीबी रैम और 4जी...