भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कपंनी आईबाॅल (iball) ने पांथर सीरीज में एक और फोन शामिल करते हुए बेबी पांथर लाॅन्च किया है। भारतीय बाजार में आईबाॅल बेबी पांथर (iball baby panther) की कीमत 7,599 रुपए है। कंपनी के मुताबिक आईबाॅल बेबी पांथर 4.5 इंच डिसप्ले के साथ आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor) पर कार्य करने वाला पहला भारतीय स्मार्टफोन है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (android kitkat) पर आधारित आईबाॅल बेबी पांथर में 4.5 इंच का क्वाड एचडी आईपीएस डिसप्ले है। आॅईबाॅल एंडी 4.5एम इनिग्मा : हर किसी पर छाएगा सेल्फी का जादू फोन के लाॅन्च पर आईबाॅल के डायरेक्टर संदीप परसरामपुरिया ने कहा कि ‘हमें आईबाॅल एंडी पांथर सीरीज में बेबी पांथर को लाॅन्च करते हुए काफी खुशी हो रही है। यह फोन कम कीमत में शानदार तकनीकी फीचर्स का अनुभव देने में सक्षम है। बेबी पांथर न केवल स्टाइलिश है बल्कि आज के समय 4.5 इंच डिसप्ले वाला बेहतरीन स्मार्टफोन भी है।’ आईबाॅल बेबी पांथर के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 1 जीबी रैम तथा 8जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके अलावा माइक्रोएसड...