Skip to main content

Posts

Showing posts with the label lava Qpad E704 Tablet

एक टैब, डुअल टाॅक

आज बाजार डुअल सिम टैबलेट से भरा हुआ है बस आवश्यकता है बेहतर टैबलेट चुनने की। बाजार में उपलब्ध कुछ ऐसे ही खास डुअल सिम टैबलेट के बारे में जानकारी दे रही हैं रेनू यादव। जैसे-जैसे तकनीक का विकास हो रहा है उसी तरह लोगों की मांग भी बढ़ती जा रही है। मोबाइल फोन से काॅलिंग की शुरुआत हुई लेकिन बाद में उम्मीदें बढ़ीं। हमें स्मार्टफोन से रू-ब-रू कराया गया। काॅलिंग और इंटरनेट हमारी लाइफ स्टाइल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए। अब बड़े डिसप्ले की डिमांड हुई और टैबलेट अवतरित हुआ। मांग यहां भी कम नहीं हुई टैबलेट में लोगों को काॅलिंग चाहिए थी। काॅलिंग भी आ गई।  सिम कनेक्टिविटी के साथ टैबलेट लाॅन्च किए गए। अब बाजार में आपके लिए 5.0 इंच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन तो हैं किंतु 7.0 इंच और इससे बड़े डिसप्ले के काॅलिंग टैबलेट भी कम नहीं हैं। मांग यहां भी नहीं रुकी और फोन की तरह टैबलेट में भी डुअल सिम की डिमांड आई। अब निर्माताओं ने उपभोक्ताओं की इस डिमांड को भी पूरा किया और कई कंपनियों ने बाजार में डुअल सिम आधारित टैबलेट उतारे। फ्लिपकार्ट डीजीफ्लिप प्रो टैबलेट :-    भारत के प...