स्मार्टफोन सिर्फ बड़ी स्क्रीन और ताकतवर कैमरा होने से नहीं होता है बल्कि वह होता है जो बेहतर ढंग से मल्टीटास्किंग, भारी-भरकम गेमिंग व एप्लिकेशन को रन करने में सक्षम हो। ऐसे ही स्मार्ट हैं आॅक्टाकोर फोन। पिछले साल तक जहां डुअलकोर और क्वाडकोर फोन चर्चा में थे वहीं इस बार आॅक्टाकोर फोन सुर्खियां बटोर रहे हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी एस4 के साथ आॅक्टाकोर प्रोसेसर फोन की शुरुआत की थी और अब भारतीय निर्माता भी इसे भुनाने में लगे हैं। प्रोसेसेर कोर की इस नई तकनीक पर चर्चा कर रहेे हैं मुकेश कुमार सिंह। मोबाइल पर जब से मल्टीटास्किंग संभव हुआ है तब से यह डिवायस और भी ज्यादा उपयोगी हो गया है। अर्थात आप गाने सुन रहे हैं और मेल भी सर्फ कर रहे हैं या वीडियो देखते हुए भी ब्राउजिंग या चैटिंग से जुड़े हुए हैं। परंतु अक्सर मल्टीटास्किंग के समय फोन हैंग हो जाता है। फोन काम करना बंद कर देता है और एक जगह अटक जाता है। तब फोन को बंद करते हैं, बैटरी निकालते हैं और फ़िर से वही लंबा प्रोसेस अपनातेे हैं तब जाकर आपका काम निपटता है। उस वक्त आपको लगता है कि आपका फोन स्मार्टफोन के नाम पर...