Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Games review

कार्स (Cars) : ड्राइविंग में टोड की तारीफ करनी बनती है

कुछ समय पहले डिज्नी की एक फिल्म आई थी कार्स (#Cars)। यह एक एनिमेटेड फिल्म थी और इसमें दिखाया गया था कि कार इनसानों की तरह बर्ताव कर रही हैं और बातें कर रही हैं। इसी फिल्म के कैरेक्टर्स पर आधारित है मोबाइल गेम कार्स।  गेम पर आगे बढ़ने से पहले यह बात आपको बताना चाहूंगा कि इसके ग्राफिक्स और एनिमेशन को देखकर ही आपको मजा आ जाएगा। इस गेम का मुख्य किरदार है टोड (Todd)। इसी से सभी को रेस लगानी है। आम रेसिंग गेम (#racing Games) से हटकर यह स्टोरी आधारित रेसिंग (#racing) है। रेस से पहले और रेस के बाद कार आपस में बात करती नजर आएंगी। दर्शक दीर्घा में भी आपको लोगों की जगह कारें ही नजर आएंगी जो रेसर का उत्साह बढ़ाती रहती हैं। गेम (#Game) में रेसिंग के लिए बहुत बड़े-बड़े ट्रैक नहीं हैं। छोटे-छोटे ट्रैक पर आपको जल्दी-जल्दी रेस लगानी हैं। रेसिंग के दौरान ज्यादा कारों की भीड़ ही नहीं होगी।  आपको सिर्फ दो कारों (Cars) के बीच ही रेस करनी है। हालांकि यह गेम का फ्रीमियम माॅडल है लेकिन आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। खेलने के दौरान आप जीतते रहेंगे और क्वाइंस आते ...

नोकिया लुमिया 730 : बस देखते ही प्यार हो जायेगा

Mobile Review : Nokia Lumia 730 नोकिया (#Nokia) लुमिया (#Lumia) फोन के लिए यह साल बड़ा ही उतार चढ़ाव भरा रहा। साल की शुरुआत में तो कंपनी ने कई फोन लाॅन्च कर विंडोज फोन (#Windows Phone) को एक मजबूत आधार देने की कोशिश की लेकिन साल के मध्य नोकिया (Nokia) माइक्रोसाॅफ्ट (#Microsoft) डील की वजह से बहुत कम फोन लाॅन्च किए गए।  परंतु फिर से अंत होते-होते कंपनी ने अपना दम दिखाया और एक साथ तीन डिवाइस का प्रदर्शन किया। कंपनी ने नोकिया लुमिया 830 (Nokia Lumia 830), नोकिया लुमिया 730 (Nokia Lumia 730) और नोकिया लुमिया 930 (Nokia Lumia 930) का प्रदर्शन किया। पिछले माह हमने नोकिया लुमिया 830 का परीक्षण किया और इस माह लुमिया 730 (Nokia Lumia 730) हाजिर है। क्यों खरीदें देखने में तो लुमिया फोन के समान ही है लेकिन पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और स्लीक हो गया है। बेहतर सेल्फी कैमरा और ब्राइट डिसप्ले इस फोन को खास बनाते हैं।  क्यों न खरीदें इससे बेहतर स्पेसिफिकेशन के फोन इस कीमत में उपलब्ध हैं। फोन का मुख्य कैमरा बहुत खास नहीं कहा जा सकता।  बेहद स्टाइलिश नोकिय...

आॅईबाॅल एंडी 4.5एम इनिग्मा : हर किसी पर छाएगा सेल्फी का जादू

Mobile Review: Iball Andy 4.5M  Enigma आईबाॅल एंडी 4.5एम इनिग्मा (#iBall Andy 4.5M Eniga)  देखकर हमें बहुत खुशी नहीं हुई क्योंकि फोन देखनेे में बेहद साधारण था। परंतु जैसे-जैसे फोन के फीचर के बारे में जानकारी होती गई हम इसके कायल होते गए। कंपनी ने इसे सेल्पफी पफोन के तौर पर लाॅन्च किया है लेकिन इसमें बहुत बताने लायक कुछ है। क्यों खरीदें कम रेंज  के इस फोन इ फीचर की भरमार है। फोन में 13.0 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा व सेल्फी कैमरा 8.0 एमपी का है। इसके साथ ही फोन में बैक सेंसर और एनएफसी सपोर्ट भी मिलेगा। क्यों न खरीदें फोन का लुक बेहद ही साधारण है। पुराने नोकिया क्लासिक की तरह लगता है। वहीं ज्यादा मेगापिक्सल कैमरा के बावजूद पिक्चर क्वालिटी औसत है। सेल्फी का दम आईबाॅल एंडी 4.5एम इनिग्मा में ( iBall Andy 4.5M ENIGMA ) 4.5 इंच स्क्रीन का आकार है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 960x540 है। रेजल्यूशन थोड़ा कम कह सकते हैं लेकिन डिसप्ले चमकदार है। कैमरे की बात करेंगे तो फिर सभी पीछे रह जाएंगे। रही बात कैमरे की पिक्चर क्वालिटी की तो 13 मेगापिक्सल कैमरे से...

Apps Review: याहू न्यूज डाइजेस्ट, न्यूज का ढेर नहीं सिर्फ खास खबर पर होगी नजर

इंटरनेट (#internet) के आने से लोगों को सूचना की आजादी मिल गई है। वहीं मोबाइल (#mobile)ने इस सूचना को सर्व सुलभ बना दिया है। परंतु इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इंटरनेट पर न्यूूज (#News) की तो भरमार है लेकिन आज बिना काम की खबरें ज्यादा हैं। कई लोग हैं जो चाहते हैं कि कम और अच्छी खबरें मिलें। याहू न्यूज डाइजेस्ट (#YahooNewsDigest) ऐसा ही एप्लिकेशन है। विदेशों में याहू (#yahoo) का यह एप्लिकेशन बेहद लोकप्रिय था लेकिन भारत में हाल में लाॅन्च किया गया है। एप्लिकेशन में अच्छी बात यह है कि आपको एक दिन में सिर्फ दो बार खबरें भेजी जाएंगी। ये खबरें लगभग हर क्षेत्रा से होंगी। जैसे राजनीति, मनोरंजन, खेल और विज्ञान। सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 : बड़े बजट के साथ और बड़ा हुआ नोट  खबर के साथ ही उससे सम्बंधित फोटो गैलरी (#Photo Gallery) और वीडियो (#Video) भी उपलब्ध होता है जो इसे और रोचक बनाते हैं। खबरों को आप एक के बाद एक स्वाइप करके पढ़ सकते हैं या फिर मुख्य पेज पर जाकर चुनाव कर सकते हैं कि किसे पहले पढ़ना है।  आम तौर पर देखा जाता है कि इंटरनेट या खास तौर...

सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 : बड़े बजट के साथ और बड़ा हुआ नोट

Mobile Review:  Samsung Galaxy Note 4 सैमसंग का गैलेक्सी नोट (#Samsung Galaxy Note) ही वह पहला फोन था जिसने भारत में बड़े फोन का प्रचलन शुरू किया था। नोट कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज में से एक है और उपभोक्ताओं को हर बार इसका इंतजार होता है। नोट इसलिए खास नहीं होते हैं कि इसकी स्क्रीन साइज बड़ी होती है बल्कि इसलिए खास होते हैं कि शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ इसमें एसपेन का उपयोग होता है। स्टायलस का उपयोग इस फोन को दूसरों से अलग बनाता है।  नोट सरीज में ही सैमसंग ने अपना चैथा डिवाइस गैलेक्सी नोट 4 (#Samsung Galaxy Note 4)उतारा है। शानदार स्टाइल और बेजोड़ स्पेसिफिकेशन के साथ नया नोट कई खासियतों से लैस है लेकिन इस बजट में फोन की सीधी टक्कर आईफोन 6 प्लस से है। अब सवाल यही है कि क्या सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 इतना दम रखता है कि आईफोन 6 प्लस को टक्कर दे सके। क्यों खरीदें कमाल की फंक्शनालिटी और बेहतर एसपेन का उपयोग इसे औरों से अलग बनाता है। फोन बेहद तेज है और डिसप्ले भी बहुत शानदार है। नया आॅपरेटिंग, शानदार कैमरा और बेहतर बैटरी बैकअप भी इसे खरीदने के लिए प्रेरित करते हैं...

एप्पल आईफोन 6 : स्टाइलिश आईफोन को मिला बड़ी स्क्रीन का साथ।

Mobile Review: Apple iPhone 6 एप्पल आईफोन (#Apple iPhone) का इंतजार किसे नहीं होता। हम भी इस फोन का भारत में लाॅन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अंततः आईफोन के दोनों माॅडल आईफोन 6 (#Apple iPhone 6) और आईफोन 6 प्लस (Apple iPhone 6 Plus) को भारत में लाॅन्च कर दिया गया। मीडिया जगत से लेकर उपभोक्ता के बीच यह चर्चा में शुमार हो गया। इस बार फोन के डिजाइन में काफी बदलाव किए गए थे। इस अंक में हमने आईफोन 6 का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान हमने यही जांचने की कोशिश की कि क्या यह फोन भी डिजाइन और फीचर में उतना ही प्रभावी है जितने कि पहले के सभी आईफोन हुए हैं। क्यों खरीदें कमाल की स्टाइल और शानदार टच। मैटल बाॅडी और स्लिम डिजाइन कुल मिलाकर फोन बहुत ही शानदार है। कैमरा क्वालिटी बेहतर है और परफाॅर्मेंस में भी आप कम नहीं आंक सकते। क्यों न खरीदें हर बार की तरह इस बार भी आपको कीमत से ही शिकायत होगी। फोन का डिसप्ले अच्छा है लेकिन कहने के तौर पर कह सकते हैं कि फुल एचडी नहीं है।   रूप रंग एप्पल आईफोन 6 ( Apple iPhone 6 ) के बारे में सबसे पहली जो बात कही जा सकती है कि त...

बचपन के शीशे तोड़ने का सपना अब पूरा होगा

Game Review: स्मैश हिट नहीं बचेगा एक भी कांच।   बचपन में आपने बाॅल और फुटबाॅल से कई घरों के शीशे तोड़े होंगे। इसके लिए मार भी पड़ी होगी या फिर कई बार डांट पड़ी होगी। परंतु एक बात है हर बार मजा बहुत आया होगा। यह मजा अब आप मोबाइल पर भी ले सकते हैं। अरे भाई मैं आपको अपने फोन का शीशा तोड़ने की नहीं कह रहा हूं बल्कि एक मोबाइल गेम है जिसमें आपके पास लोहे की बाॅल होंगी और उनसे शीशों को तोड़ना है। स्मैश हिट (Smash Hit) नाम से पेश किया गया यह गेम खेलने में बेहद ही आसान है और उतना ही मज़ेदार।  गेम की शुरुआत में स्क्रीन पर कमरे के समान बना दृश्य दिखाई देगा जहां कई क्रिस्टल और शीशे की चीजें भी होंगी। शुरुआत होते ही आप आगे बढ़ते जाते हैं। आपको लोहे की बाॅल का प्रयोग करते हुए रास्ते में आने वाले हर शीशों को तोड़ते हुए आगे बढ़ते रहना है। प्रिज्म जैसे दिख रहे शीशों को तोड़ने से आपको तीन बाॅल मिलेंगी।   स्क्रीन पर जहां टच करेंगे बाॅल वहीं जाएगी। आगे बढ़ने के दौरान यदि आप किसी शीशे से टकरा जाते हैं तो दस बाॅल का नुकसान होगा और बाॅल खत्म होते ही गेम खत्म ह...

प्रिंट पर दिखेगा डिजिटल कंटेंट

Apps Review आॅग्यूमेंटेंड रियालिटी को अगर मोबाइल फोन का जादू कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। आम इनसान के लिए समझ से परे है यह तकनीक। कैमरा जिस चीज पर रखो वह उसके बारे में जानकारी देता है। कैमरा जिधर घूमते हैं वह उसके आस-पास के रेस्टोरेंट, एटीएम और शाॅपिंग स्थान से संबंधित जानकारी प्रदान कर देता है। परंतु अब यह जादू एक नया खेल दिखाने वाला है। इसके माध्यम से किसी तस्वीर को स्कैन कर कैमरा गाने सुनाएगा और वीडियो दिखाएगा। इतना ही नहीं, आपको यह आॅन लाइन शाॅपिंग भी कराएगा। हाल में ब्लिपर एप्लिकेशन को भारत में लाॅन्च किया गया है। आॅग्यूमेंटेंड रियालिटी फीचर पर  आधारित यह एप्लिकेशन कई खासियतों से लैस है। साधरणतः यह एक ब्राउजर है। इसे आॅन कर जैसे ही आप किसी तस्वीर या किसी कोड पर कैमरा रखते हैं यह उसे स्कैन कर उससे संबंधित कई चीजों को आपके सामने पेश करता है। इतना ही नहीं, साधरण फोन पर भी यह तस्वीरों को 3डी माध्यम से प्रदर्शित करता है।  जैसे आप पेप्सी के कैन या हेंज टोमाटो कैचप को स्कैन करते हैं तो उससे संबंधित जानकारी के अलावा कई अलग तरह...

नोकिया एक्स 2: एंडराॅयड की दीवार पर विंडोज का रंग

Mobile Review: Nokia X2 एंडराॅयड आॅपरेटिंग के साथ नोकिया ने हाल में एक्स2 माॅडल पेश किया है। कंपनी का यह चौथा एंडराॅयड फोन है। कंपनी ने इस बात को माना है कि यह एंडराॅयड आधारित है लेकिन आॅपरेटिंग का नाम एंडराॅयड न देकर नोकिया साॅफ्टवेयर प्लेटफाॅर्म कहा है। फोन देखने में तो अच्छा है लेकिन क्या इसमें इतना दम है कि अपने बजट में अन्य एंडराॅयड फोन को टक्कर दे सके? क्यों खरीदें बेहतर क्वालिटी, शानदार टच और नोकिया एप्लिकेशन इस फोन की खासियत हैं। क्यों न खरीदें एंडराॅयड आॅपरेटिंग का यह फोन विंडोज फोन का अहसास कराता है। वहीं प्ले स्टोर की भी कमी खलेगी। रूप रंग लुक की बात करें तो आप निस्संकोच कह सकते हैं कि यह अन्य एंडराॅयड फोन से बेहतर है क्योंकि आज बाजार में उपलब्ध सभी एंडराॅयड फोन एक जैसे दिखाई देते हैं और यह उनसे काफी अलग है। इसमें थोड़ी नोकिया आशा और थोड़ी लुमिया की झलक मिलेगी। फोन की बिल्ट क्वालिटी शानदार है और इसका चमकदार बैक पैनल एक अलग आकर्षण पैदा करता है। जहां ज्यादातर एंडराॅयड फोन में आपको तीन टच बटन देखने को मिलते हैं। वहीं इसमें दो ही बटन दिए गए हैं। हार्डवेयर बटन फोन के दाए...

सलोरा आर्या जेड 2: बजट फोन का एक और सूरमा

Mobile Review: सलोरा आर्या जेड 2    यदि आप पुराने टीवी ब्रांड के बारे में जानकारी रखते हैं तो सलोरा (#Salora) का नाम जरूर सुना होगा। कंपनी भारत में अपने टीवी ब्रांड को लेकर काफी मशहूर हुई थी। परंतु पिछले कुछ साल पहले सलोरा ने मोबाइल बाजार में कदम रखा है। सलोरा ने फीचर फोन से शुरुआत की थी लेकिन अब स्मार्टफोन भी कंपनी के पोर्टफोलियो शामिल हो चुका है। हाल में कंपनी ने आर्या जेड2 ( Salora arya z2 ) नाम से भारतीय बाजार में फोन पेश किया है। आरंभिक स्तर में पेश किया गया यह फोन फीचर से मालामाल है लेकिन ऐसा नहीं है कि इस रेंज में इसके लिए चुनौतियां कम हैं। क्यों खरीदें आर्या जेड 2 की हार्डवेयर क्वालिटी अच्छी है और डिसप्ले भी बेहतर है। वहीं कम रेंज का यह फोन आपको महंगा अहसास कराने में सक्षम है।  क्यों न खरीदें अच्छे हार्डवेयर के बावूजद फोन की कैमरा क्वालिटी साधारण मिली। वहीं इंटरनल मैमोरी भी कम कही जा सकती है। हम 8 जीबी तक की तो आशा कर रहे थे। रूप-रंग स्मार्टफोन में कंपनी को दस्तक दिए अभी बहुत समय नहीं हुआ है लेकिन फोन देखकर आप यह नहीं कह सकते है कि तजुर्...