Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 4G LTE

शियाओमी एमआई4: क्या फिर से सेकेंडो में बिकेगा शियाओमी का यह फोन?

Mobile Review: Xiaomi mi4 पिछले एक साल के दौरान भारत में शियाओमी (#Xiaomi) नाम जितना चर्चा में रहा है शायद उतना नाम किसी अन्य मोबाइल ब्रांड ने कमाया हो। हालांकि शियाओमी के फोन सिर्फ आॅन लाइन स्टोर पर ही उपलब्ध हैं लेकिन इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। एमआई 3 हो या रेडमी वन एस या फिर रेडमी नोट 4जी सभी फोन के प्रति उपभोक्ताओं ने भरपूर उत्साह दिखाया। अब बारी है शियाओमी एमआई4 (#Xiaomi mi4) की। चीन में तहलका मचाने के बाद यह फोन अब भारत (India) में उपलब्ध है। क्यों खरीदें क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर आधारित इस फोन में दो जीबी की रैम मैमोरी है। फोन में 5.0 इंच का फुल एचडी स्क्रीन बेहतर डिसप्ले का भरोसा दिलाते हैं। क्यों न खरीदें शियाओमी मी4 में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी है और आपको इसी पर निर्भर रहना होगा। इसमें कार्ड सपोर्ट नहीं है। इसके अलावा 4जी कनेक्टिविटी भी नहीं मिलेगी   । एप्पल स्टाइल शियाओमी मी4 (Xiaomi mi4) एक काॅम्पैक्ट और स्टाइलिश फोन है लेकिन फोन के डिजाइन को देखने के बाद आप यह नहीं कह सकते कि यह नया है। इससे पहले हम एप्पल (#Apple) और सैमसंग...

4जी एलटीई के साथ जेडटीई ब्लेड एस6 लाॅन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जेडटीई (ZTE) ने हांग कांग में हुए एक इवेंट के दौरान नया स्मार्टफोन ब्लेड एस6 लाॅन्च किया है। जिसकी कीमत भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग 15,300 रुपए है। ग्लोबली जेडटीई ब्लेड एस6 (ZTE Blade S6) स्मार्टफोन बाजार में 10 फरवरी से उपलब्ध होगा। उपभोक्ता इसे ईकाॅमर्स साइट अमेजन (Amazon) और ईबे (Ebay) से खरीद सकते हैं।  जेडटीई के अनुसार ब्लेड एस6 विश्व का पहला ऐसा फोन है जो कि क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 615 आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का डिसप्ले है तथा यह एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग 5.0 लाॅलीपाॅप (Android Lollipop) पर आधारित है। वीडियोकाॅन ने लाॅन्च किए बजट फोन श्रेणी में दो स्मार्टफोन जेडटीई ब्लेड एस6 में फोटोग्राफी के लिए आॅटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें उपयोगकर्त्ता जियो टेगिंग, फेस डिटेक्शन (Face Detection) और टच फोकस जैसे फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं।  फोन में दिए गए 5.0 मेगापिक्सल कैमरे के माध्यम से वीडियो काॅलिंग के अलावा सेल्फी (Sel...

शियाओमी एमआई नोट और नोट प्रो लाॅन्च

Xiaomi mi Note Pro चाइना की बहुप्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शियाओमी (Xiaomi) ने दो नए स्मार्टपफोन लाॅन्च किए है।  शियाओमी एमआई नोट और एमआई नोट प्रो फोंस को कपंनी ने बीजिंग में हुए शानदार इवेंट के दौरान लाॅन्च किया। शियाओमी द्वारा 2015 में किया गया यह पहला बड़ा इवेंट है।  शियाओमी एमआई नोट प्रो (Xiaomi mi note pro) में 2560x1440 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.7 इंच का एचडी डिसप्ले दिया गया है तथा 4जीबी रैम उपलब्ध है। वहीं फोन में 64 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है।  ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च, कीमत- 31,999 रुपए फोटोग्राफी की सुविधा  के लिए शियाओमी एमआई नोट प्रो में 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फोन में दिए गए 4.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के द्वारा वीडियो काॅलिंग (Video Calling) के अलावा सेल्फी (Selfie) का आनंद लिया जा सकता है।  4जी एलटीई कनेक्टिविटी के अलावा शियाओमी एमआई नोट प्रो में वाईफाई और ब्लूटूथ की सुविधा मौजूद है। भारतीय कीमत के अनुसार शियाओमी एमआई नोट प्रो की कीमत लगभग 33,000 रुपए है।  Xiaomi mi Note  शि...

ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च, कीमत- 31,999 रुपए

विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) ने नया स्मार्टफोन ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च किया है। भारतीय बाजार में लाॅन्च किया गया ब्लैकबेरी क्लासिक एक्सक्लूजिवली ईकाॅमर्स साइट स्नैपडील डाॅट काॅम (Snapdeal.com) पर ही उपलब्ध होगा। जहां इस फोन की कीमत 31,999 रुपए है।  ब्लैकबेरी पर चलाएं एंडराॅयड एप्स ब्लैकबेरी क्लासिक (Blackberry Classic) के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें टच डिसप्ले के साथ क्वर्टी कीपैड (Qwerty Keypad) का उपयोग किया गया है। ब्लैकबेरी क्लासिक में 720X720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 3.5 इंच का डिसप्ले है तथा 2जीबी रैम दी गई है।  ब्लैकबेरी 10 आॅपरेटिंग पर आधारित ब्लैकबेरी क्लासिक 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर (Qualcom Snapdragan Processor) पर कार्य करता है। पफोन में 16 जीबी फ्लैश मैमोरी के अलावा एक्सपेंडेबल डाटा स्टोरेज की भी सुविधा उपलब्ध है। जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 128 जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है।  क्वर्टी कीबोर्ड के साथ ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च ब्लैकबेरी क्लासि...

सीईएस 2015:- 4जी एलटीई आधारित लेनोवो ए6000 लाॅन्च

लाॅस वैगास में चल रहे सीईएस (CES 2015) में लेनोवो ने योगा टैब 2 एनीपैन (Lenovo yoga tab 2 with any pen) के अलावा दो अन्य टैबलेट पेश किए हैं।  इनके बाद लेनोवो ने बजट फोन (Budget phone) में श्रेणी में उपभोक्ताओं को 4जी एलटीई (4G LTE) की सुविधा देने के लिए ए600 स्मार्टफोन पेश किया है।  साथ ही कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि भारतीय बाजार में लेनोवो ए6000 (Lenovo A6000) को उपलब्ध कराने के लिए ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) से साझेदारी की है। जिसके बाद यह फोन एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध होगा।  सीईएस 2015:- लेनोवो ने पेश किए दो टैबलेट लेनोवो ए600 की कीमत लगभग 10,500 रुपए है लेकिन उम्मीद है कि फ्लिपकार्ट इससे भी कम कीमत में इसे उपलब्ध कराएगा। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित लेनोवो ए6000 में 5.0 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) दिया गया है।  वहीं 1.2 गीगाहर्ट्ज 64 बिट्स क्वाडकोर के साथ क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 410 प्रोसेसर पर कार्य करता है। लेनोवो ए6000 में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी आंतरिक स्टोरेज ह...

सैमसंग गैलेक्सी ए5 और ए3 भारतीय बाजार में उपलब्ध

विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने कुछ समय पहले गैलेक्सी सीरीज में ए5, ए3, ई5 और ई7 को लाॅन्च किया था। अब कंपनी ने इनमें से गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए3 को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा कर दी है।  माइक्रोमैक्स कैनवस ब्रीज पी660 लाॅन्च, कीमत-9,999 रुपए यह दोनों ही फोन आॅफिशियल साइट सैमसंग इंडिया पर लिस्ट हो चुके हैं। उम्मीद है कि गैलेक्सी ई5 (Samsung Galaxy E5) और गैलेक्सी ई7 (Smasung Galaxy E7) भी अगले महीने तक बाजार में उपलब्ध हो सकेंगे।  सैमसंग गैलेक्सी ए5 (Samsung Galaxy A5) में मैटेलिक बाॅडी व स्टाइलिश रंगों के साथ आकर्षक डिजाइन है। फोन में डुअल सिम (Dual Sim) सपोर्ट के साथ 4जी एलटीई (4G LTE) नेटवर्क की सुविधा दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए5 में 5.0 इंच का सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया गया है तथा 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।  सीईएस 2015 :- विश्व का सबसे अधिक मैमोरी वाला फोन फोन में 2 जीबी रैम उपलब्ध है इसके अलावा एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए 64 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड...

CES 2015:- कर्व फोन एलजी जी फ्लैक्स 2 पेश

एलजी इलेक्ट्राॅनिक्स (LG Electronics) ने सबसे पहले जी फ्लैक्स नाम से कर्व फोन (Curve Phone) को स्मार्टफोन बाजार में उतारा। जो कि कर्व बाॅडी के साथ ही काफी आकर्षित डिजाइन का था। वहीं अब कंपनी ने कर्व बाॅडी के साथ एलजी जी फ्लैक्स 2 (Lg G Flex 2) प्रदर्शित किया है। सीईएस 2015:- लेनोवो योगा 2 एनीपैन टैबलेट एलजी ने इस फोन को तकनीक के सबसे बड़े मेले सीईएस (CES 2015) में प्रदर्शित किया है। एलजी जी फ्लैक्स 2 में स्टाइलिश कर्व डिजाइन के साथ बूस्ट स्पीकर दिया गया है। साथ ही यह डिवाइस 64 बिट्स आॅक्टाकोर (Octacore Processor) के साथ क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 810 प्रोसेसर पर कार्य करता है।  एलजी जी फ्लैक्स 2 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिसप्ले (Full HD Display) दिया गया है तथा यह फोन एंडराॅयड के नए वर्जन 5.0 लोलीपाॅप (Android Lollipop) पर आधारित है। फोन में दिए गए 4जी एलटीई (4G LTE) नेटवर्क के द्वारा तीव्र गति से इंटरनेट (Internet) सुविधा का आनंद लिया जा सकता है।  कंपनी के अनुसार एलजी जी फ्लैक्स 2 में दी गई 3,000 एमएएच की बैटरी अच्छा बैटरी बैकअप देने में सक्षम ह...

बस आया और गया शियाओमी रेडमी नोट 4जी

नए साल की शुरूआत के साथ ही चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शियाओमी (Xiaomi) ने 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ रेडमी नोट भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है। जो कि लोकप्रिय ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है तथा 6 जनवरी से उपभोक्ताओं को मिलना शुरू होगा।  फ़ोन का पहला स्टॉक ऑनलाइन होते ही सोल्ड आउट भी हो गया था अब अगले स्टॉक के लिए उपभोक्ता फिर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ।   शियाओमी रेडमी नोट 4जी  (Xiaomi redmi note 4G) क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 400 के साथ 1.6 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) पर कार्य करता है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित शियाओमी रेडमी नोट 4जी में 5.5 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  ओपो आर 5 भारत में लाॅन्च, कीमत-29,990 रुपए फोन में मैमोरी के लिए 2जीबी रैम तथा 8जीबी आंतरिक स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 64जीबी तक अतिरिक्त डाटा भी स्टोर किया जा सकता है। शियाओमी रेडमी नोट 4जी में फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया...

ओपो आर 5 भारत में लाॅन्च, कीमत-29,990 रुपए

स्मार्टफोन बाजार में लगातार फोन के आकार व तकनीक में बदलाव दिखने को मिलता है।  वहीं अब पतले फोन (Slim Phone) बाजार में दस्तक दे रहें हैं। अब कई ऐसी कंपनियां हैं जो स्लिम फोन बाजार में उतार हैं। इसी श्रेणी में ओपो (Oppo) भी शामिल है।  ओपो ने अपने स्लिम फोन डिवाइस के रूप में ओपो आर 5 (Oppo R5) भारतीय बाजार में लाॅन्च किया है। अब तक ओपो आर 5 केवल चाइना में ही उपलब्ध था जहां इसकी कीमत 499 डाॅलर (लगभग 30,600 रुपए) है। अब कंपनी ने इस फोन को भारतीय बाजार में 29,990 रुपए की कीमत के साथ लाॅन्च किया है।  ओपो एन1 मिनी भारत में लाॅन्च, कीमत-26,990 रुपए ओपो आर 5 की प्रीबुकिंग (Pre-booking) 1 जनवरी 2015 से शुरू होगी। ओपो आर 5 में 4.85 एमएम (4.85 mm) की बाॅडी है तथा 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वालकाॅम (Qualcomm) के साथ स्नैपड्रेगन 615 आॅक्टाकोर  प्रोसेसर   पर कार्य करता है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित इस फोन में 5.2 इंच का फुल एचडी डिसप्ले (Full HD Display) दिया गया है। यह है विश्व का सबसे स्लिम फोन: कीमत 32,980 रुपए ...

माइक्रोसाॅफ्ट ने लाॅन्च किया सबसे सस्ता 4जी फोन

माइक्रोसाॅफ्ट (Microsoft) ने लुमिया सीरीज में 4जी (4G LTE) आधारित स्मार्टफोन नोकिया लुमिया 638 (Nokia Lumia 638) भारतीय बाजार में लाॅन्च किया है।  खास बात यह है कि माइक्रोसाॅफ्ट द्वारा भारतीय बाजार में लाॅन्च किया गया यह पहला 4जी फोन है।  नोकिया लुमिया 638 कम बजट का 4जी फोन है, फोन की कीमत 8,299 रुपए है। फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 854x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। विंडोज आॅपरेटिंग 8.1 (Windows 8.1) पर आधारित लुमिया 638 में 1जीबी रैम तथा 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। नोकिया छोड़ माइक्रोसॉफ्ट का हुआ लुमिया अलावा अतिरिक्त स्टोरेज के लिए 128 जीबी तक मैमोरी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार लुमिया 638 में दी गई 1830 एमएएच की बैटरी 20 दिन का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।  नोकिया ने लाॅन्च किया पहला डुअल सिम लुमिया फोन कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए एलटीई के अलावा ब्लूटूथ (Bluetooth) और वाईफाई (wifi) भी मौजूद हैं।  फोन में फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है जो कि आॅटोफोक...

क्या दुनिया का सबसे स्लिम फोन ओपो आर5 है?

क्या ओपो आर5 (#Oppo R5) दुनिया का सबसे स्लिम फोन है? तो आपका जवाब होगा हां। क्योंकि इस फोन की बाॅडी 4.85 एमएमए स्लिम (#slim phone) है।  किंतु ऐसा नहीं है क्योंकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इससे भी स्लिम स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने वाला है।  वायवो द्वारा पेश किया जाने वाला यह फोन मात्र 4.7 एमएम स्लिम है। फिलहाल वायवो के इस स्लिम फोन से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। ओपो आर5 की बात करें तो सिंगापुर में लाॅन्च हो चुका यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी उपलब्ध होने वाला है। फोन की कीमत 25,000 से 30,000 हजार तक हो सकती है।  ओपो आर5 के अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 1920x1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.2 इंच का डिसप्ले दिया गया है। यह 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर स्नैपड्रेगन 615 (Quadcore Snapdragan 615) के साथ आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor) पर कार्य करता है।  ओपो आर5 एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है तथा 2जीबी रैम तथा 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक...

गूगल नेक्सेस 6 और नेक्सेस 9 लाॅन्च

काफी समय से गूगल नेक्सेस 6 (google nexus 6) और नेक्सेस 9 (nexus 9) के लाॅन्च होने की चर्चा थी व उपभोक्ताओं को इनका बेसब्री से इंतजार था।  अपने उपभोक्ताओं के इंतजार पर विराम लगाते हुए आखिरकार गूगल ने नेक्सेस 6 और नेक्सेस 9 को लाॅन्च कर दिया है।  सबसे खास बात है कि यह दोनों ही डिवाइस गूगल के नए एंडराॅयड आॅपरेटिंग 5.0 लोलिपाॅप (android 5.0 lollipop) पर आधारित है।  नेक्सेस 6 के लिए गूगल ने मोटोरोला (Motorola) से साझेदारी की है तथा बड़ी स्क्रीन के इस डिवाइस में 5.96 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  वहीं मल्टीटाॅस्किंग (Multitasking) करने में सक्षम इस डिवाइस का डिजाइन व रंग बेहद ही आकर्षक है। फोन में क्वाकाॅम स्नैपड्रेगन 805 चिपसेट है तथा 2.7 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (quadcore processor) पर कार्य पर कार्य करता है।  अब आया नेक्सस 5 रेड 4जी एलटीई (4G LTE) कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। वहीं गूगल नेक्सेस 6 में दी गई 3220 एमएएच की बैटरी 15 मिनट पर चार्ज करने पर 6 घंटे कार्य कर सकती हैै। फोन में 13.0 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2.0 मेगापिक्सल क...

सैमसंग गैलेक्सी अल्फा लाॅन्च, कीमत- 39,990 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने गैलेक्सी (Galaxy) सीरीज में एक और फोन को शामिल करते हुए गैलेक्सी अल्फा (Galaxy Alfa) भारतीय बाजार में लाॅन्च किया है। जो कि नए डिजाइन तथा आकर्षक लुक के साथ कई आधुनिक तकनीक से लैस है। मैटल फ्रेम में बनी फोन की बाॅडी काफी खूबसूरत है।  सैमसंग गैलेक्सी अल्फा में 4.7 इंच का एचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले (Amoled display) दिया गया है। फोन की बाॅडी 6.7 एमएम के साथ काफी स्लिम (slim Body) है तथा फोन वजन में हल्का है। गैलेक्सी अल्फा में आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore processor) पर कार्य करता है तथा एंडराॅयड आॅपरेटिंग (android) पर आधारित है।  फोटोग्राफी के लिए फोन में 12.0 मेगापिक्सल रियर तथा 2.1 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। जिसमें कैमरे से जुड़े अतिरिक्त फीचर जैसे एचडीआर (HDR), फेस डिटेक्शन (Face Detection) , सिलेक्टिव फोकस (Selective Focus) आदि शामिल हैं।  साथ ही सैमसंग गैलेक्सी अल्फा में कई इनोवेटिव फीचर्स भी उपलब्ध है जैसे अल्ट्रा पावर सेविंग मोड, एस हेल्थ (s Health), फिंगरप्रिंट स्कैनर (fingerprint Scan...

Mobile Review: एलजी जी3

हर किसी को मालूम था कि आज एलजी जी 3 लाॅन्च करने वाला है। फिर भी उत्सुकता कम नहीं हो रही थी। लोग टकटकी लगाए देख रहे थे। और.. आखिरकार वह पल आ ही गया जब चमचमाते हुए एलजी जी3 को हाथ में लिए उससे भी कहीं ज्यादा चमकता हुआ सितारा फोन को लाॅन्च कर करने आए आया।  वह सितारा कोई और नहीं बल्कि बाॅलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन थे। उस वक्त तो लोगों की नजरें फोन से ज्यादा अमिताभ पर लगी थीं। परंतु जब इस फोन की खासियतों के बारे में अमिताभ बच्चन ने बताना शुरू किया तो ऐसा लगा वास्तव में यह एक अद्भुत फोन है।  उस भीड़ में हम भी शामिल थे और जब हमारे पास यह फोन आया तो परीक्षण के दौरान हमने इसी बात को जांचने की कोशिश की कि क्या यह फोन वास्तव में इतना शानदार है या फिर अमिताभ की चमक के साथ ज्यादा चमकदार दिखाई दे रहा था।  क्यों खरीदें क्वाड एचडी डिसप्ले और एडवांस प्रोसेसर के साथ परफाॅर्मेंस के मामले में फोन शानदार है। उपयोग में आसान है और बिल्ट क्वालिटी भी बेहतर है। वहीं इसमें 4जी सपोर्ट भी है। क्यों न खरीदें नहीं खरीदने का सबसे बड़ा कारण फोन का महंगा होना ही ह...

अब आया एलजी जी 3 बीट, कीमत-25,000 रुपए

कुछ ही समय पहले एलजी (LG) द्वारा लाॅन्च किए गए जी3 (LG G3) माॅडल की सफलता के बाद अब कंपनी ने इसी सीरीज में एलजी 3 बीट (LG G3 Beat) को भारतीय बाजार में लाॅन्च किया है।  कंपनी ने इस फोन को वैश्विक तौर पर जुलाई में प्रदर्शित किया था। एलजी जी 3 बीट के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 400 के साथ क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) दिया गया है।  फोन में 1 जीबी रैम तथा 8जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट की भी सुविधा दी गई है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित एलजी जी3 बीट में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) दिया गया है।  फोन की खासियत है कि इसमें लेजर आॅटोफोकस (Auto focus) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है तथा वीडियो काॅलिंग (Video calling) की सुविधा के लिए 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।  एलजी जी 3 भारत में लाॅन्च इसके अतिरिक्त पावर बैकअप के लिए 2540 एमएएच की बैटरी दी गई है। डुअल सिम (Dual sim) सुविधा...

सबसे सस्ता विंडोज टैबलेट लाॅन्च

आज भारतीय बाजार में एंडराॅयड (#android) टैबलेट का एकक्षत्र राज है। हालाँकि ऊँचे रेंज में एंडराॅयड को एप्पल आईपैड (#Apple iPad)) से मजबूत टक्कर मिल रही है लेकिन कम रेंज के टैबलेट में एंडराॅयड ही छाया हुआ है। अब कम रेंज में एंडराॅयड टैबलेट को चुनौति देने के लिए भारत का प्रमुख रिटेल चेन क्रोमा (#Croma) ने इंटेल (#Intel) के साथ मिलकर सबसे सस्ता विंडोज टैबलेट (Windows Tables) को पेश किया है। जोलो विन टैबलेट लाॅन्च, कीमतः- 19,990 रुपए कंपनी ने क्रोमा 1179 (Croma 1179 Tablet) और क्रोमा 1177 2-इन-1 (Croma 1177 Tablet 2-in-1) नाम से दो माॅडल को भारतीय बाजार में उतारा है। 1179 (Croma 1179) में 8.0 इंच की स्क्रीन दी गई है जबकि 1177 (Croma 1177 Tablet 2-in-1) को 10.0 इंच डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। दोनों टैबलेट को विंडोज आॅपरेटिंग 8.1 पर पेश किया गया। क्रोमा 1179 (Croma 1179) टैबलेट को इंटेल जेड3735डी चिपसेट पर पेश किया गया है और इमसें 1.33 गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा 2 जीबी की रैम मैमोरी उपब्ध है। टैबलेट में मुख्य और सकेंडरी दोनों कैमरे 2 मेगापिक्सल के दिए ...