Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Asus Fonepad 7

असूस फोनपैड 8 लाॅन्च, कीमत-13,999 रुपए

असूस ने अपने पोर्टफोलियो में एक और डिवाइस शामिल करते हुए फोनपैड 8 टैबलेट लाॅन्च किया है। इससे पहले कंपनी फोनपैड 7 बाजार में उतार चुकी है। कंपनी द्वारा लाॅन्च किया गया टैबलेट असूस फोनपैड 8 में 64 बिट्स क्वाडकोर इंटेल एटाॅम के साथ 1.3 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android 4.4 Kitkat) पर आधारित असूस फोनपैड 8 (Asus fonepad 8) में डुअल सिम सपोर्ट की सुविधा दी गई है। फोनपैड 8 को कई खास फीचर्स व डिजाइन से लैस किया गया है जिसमें 3जी कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है।  इनोवेटिव डिजाइन के साथ असूस पैडफोन मिनी लाॅन्च असूस फोनपैड 8 में 1280x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 8.0 इंच का डिसप्ले है तथा शानदार मल्टीमीडिया के अनुभव के लिए मैक्सआॅडियो (MaxAudio) के साथ डुअल फ्रंट स्पीकर (Dual Front Speaker)  दिया गया है।  टैबलेट में 5.0 मेगापिक्सल तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है जिसमें पिक्सलमास्टर तकनीक का उपयोग किया गया है। पिक्सलमास्टर तकनीक में दिए गए कैमरा फंक्शन के माध्यम से उपयोगकर्त्ता आसानी से उच...

एक टैब, डुअल टाॅक

आज बाजार डुअल सिम टैबलेट से भरा हुआ है बस आवश्यकता है बेहतर टैबलेट चुनने की। बाजार में उपलब्ध कुछ ऐसे ही खास डुअल सिम टैबलेट के बारे में जानकारी दे रही हैं रेनू यादव। जैसे-जैसे तकनीक का विकास हो रहा है उसी तरह लोगों की मांग भी बढ़ती जा रही है। मोबाइल फोन से काॅलिंग की शुरुआत हुई लेकिन बाद में उम्मीदें बढ़ीं। हमें स्मार्टफोन से रू-ब-रू कराया गया। काॅलिंग और इंटरनेट हमारी लाइफ स्टाइल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए। अब बड़े डिसप्ले की डिमांड हुई और टैबलेट अवतरित हुआ। मांग यहां भी कम नहीं हुई टैबलेट में लोगों को काॅलिंग चाहिए थी। काॅलिंग भी आ गई।  सिम कनेक्टिविटी के साथ टैबलेट लाॅन्च किए गए। अब बाजार में आपके लिए 5.0 इंच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन तो हैं किंतु 7.0 इंच और इससे बड़े डिसप्ले के काॅलिंग टैबलेट भी कम नहीं हैं। मांग यहां भी नहीं रुकी और फोन की तरह टैबलेट में भी डुअल सिम की डिमांड आई। अब निर्माताओं ने उपभोक्ताओं की इस डिमांड को भी पूरा किया और कई कंपनियों ने बाजार में डुअल सिम आधारित टैबलेट उतारे। फ्लिपकार्ट डीजीफ्लिप प्रो टैबलेट :-    भारत के प...

असूस ने लाॅन्च किया मध्यम रेंज टैबलेट, कीमत-12,999

असूस (#Asus) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना मध्यम रेंज का टैबलेट फोनपैड 7 डअल सिम (#fonepad 7 dual sim) लाॅन्च किया है। डुअल सिम आधारित इस टैबलेट को वाॅयस काॅलिंग और 3जी कनेक्टिविटी की सुविधा के साथ काफी आकर्षित कीमत पर बाजार में उतारा गया है।  फोनपैड 7 की कीमत केवल 12,999 रुपए है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 आधारित फोनपैड 7 में 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर इंटेल एटोम जेड2520 (#intel atomZ2520) प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फोनपैड 7 टैबलेट में 1जीबी रैम व 8जीबी स्टोरेज के अतिरिक्त माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जो कि 64जीबी कार्ड सपोर्ट में सक्षम है।  टैबलेट में 1280x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 7.0 इंच का आईपीएस स्क्रीन डिसप्ले (#ips display) दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर तथा 1.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर फोनपैड 7 टैबलेट में वाई फाई, एज, ब्लूटूथ 4.0, जी सेंसर, यूएसबी होस्ट सपोर्ट और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए 3,950 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार...

MWC 2014:- आखिरी सलाम

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress 2014) खत्म हो चुका है, पिछले दो सालों से एमडब्ल्यूसी में कुछ खास नहीं हो रहा था। किंतु इस साल यह अपने पूरे शबाब में नजर आया और जहां सैमसंग ने अपना बेहतरीन डिवाइस गैलेक्सी एस5 प्रदर्शित किया वहीं नोकिया, एलजी, एचटीसी जैसी कई नामी गिरामी कंपनियां भी पूरे जोश में नजर आईं। कई महत्वपूर्ण डिवाइस से लोगों को रू-ब-रू कराया गया। हम यहां संक्षिप्त में आपको मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश हुए स्मार्टफोंस की जानकारी दे रहे हैं।   नोकिया:- बर्सिलोना में चले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया ने पांच फोन का प्रदर्शन किया। इनमें दो बजट फोन हैं जिन्हें स्मार्टफोन के समान फीचर से लैस किया गया है।  वहीं तीन एंडराॅयड फोन (Android phone) भी शामिल है। नोकिया द्वारा पेश किए गए एंडराॅयड फोन को नोकिया एक्स (Nokia X), नोकिया एक्स प्लस (Nokia X+) और नोकिया एक्सएल (Nokia XL) नाम दिया गया है तथा तीनों फोन डुअल सिम आधारित है।   नोकिया एक्स और नोकिया एक्स प्लस में लगभग समान फीचर्स का उपयोग किया गया है। दोनों फोंस में...

MWC : असूस ने पेश किए कई डिवाइस

बर्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) के दौरान जहां हर कंपनी कुछ नया पेश कर रही है वहीं असूस भी पीछे नहीं है। एमडब्ल्यूसी में असूस ने एलटीई आधारित फोनपैड7 (fonepad7) के अतिरिक्त पैडफोन सीरीज के भी फोन प्रदर्शित किए।  असूस द्वारा पेश किए फोनपैड7 7.0 इंच का फैबलेट है जिसमें एचडी आईपीएस स्क्रीन है। वहीं एलटीई कनेक्टिविटी के माध्यम से तेज गति से इंटरनेट का उपयोग करने के साथ ही बिना किसी रूकावट के विडियों या म्यूजिक आदि भी भेजे जा सकते हैं।  इस फैबलेट में बेहरतरीन साउंड के लिए दो स्पीकर्स का इस्तेमाल किया गया है। यह फैबलेट इंटेल एटोम जेड2560 1.6 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर पर आधारित है। साथ ही इसमें 3जी सपोर्ट भी है।  इसी के साथ असूस द्वारा पेश किए गए जेनफोन सीरीज में भी स्मार्टफोन प्रदर्शित किया है जिन्हें जेनफोन 4, जेनफोन 5 और जेनफोन 6 नाम दिया गया है। सभी जेनफोन माॅडल में स्क्रीन को स्क्रीन आदि से बचाने के लिए कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है।  जेनफोन 4 (Zenfone 4) में 4.0 इंच की स्...

असूस फोन पैड 7-कितना है दम

सबसे बेहतर कॉलिंग टैबलेट में से एक। टैबलेट को स्मार्टफोन और लैपटॉप के बीच का डिवाइस कहा जा रहा था लेकिन आज जिस तरह स्मार्टफोन का आकार बढ़ रहा है ऐसे में यह तय करना बड़ा कठिन है कि स्मार्टफोन किसे कहें और टैबलेट किसे। आज स्मार्टफोन में 6 इंच से ऊपर का डिसप्ले है जबकि टैबलेट कॉलिंग फीचर से लैस हो रहे हैं। खैर जो भी हो उपभोक्ता को तो मतलब सिर्फ इतना है कि उसे बजट में बेहतर डिवायस मिले। ऐसा ही डिवाइस है असूस पैडफोन 7।  गौरतलब है कि असूस ने ही गूगल के लिए नेक्सस7 टैबलेट का निर्माण किया था जो वैश्विक स्तर पर बहुत ही लोकप्रिय रहा। वही असूस ने 7 (Asus Fonepad7)  इंच में फोनपैड नाम से अपना टैबलेट लॉन्च किया है। अब देखना यह कि असूस का यह फोन पैड गूगल के नेक्सस 7 टैबलेट को टक्कर देने में कितना सक्षम है। लुक हम यहां सबसे पहले लुक की बात कर रहे हैं और बेझिझक कहा जा सकता है कि लुक शानदार है। फोन की बॉडी चमकदार और सुंदर है जो अपनी ओर आपका ध्यान आकर्षित करने में सक्षम है। सैमसंग के टैबलेट से इसकी तुलना करते हैं जो इसकी क्वालिटी बेहतर  पाएंगे। जबकि गूगल ने...