देगा चुनावों की जानकारी। चुनावी माहौल हमारे देश में मेले से कम नहीं। चुनावों से पहले व बाद की हलचल पर हर व्यक्ति नजर रखना चाहता है। खासकर तब, जब चुनाव देश की राजधनी दिल्ली में हो। चुनावों के समय नए व पुराने दोनों ही वोटर्स को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे पुराने वोटर्स का लिस्ट में नाम न होना या नए वोटर्स के वोटर आईडी (Voter ID) का स्टेटस न पता चलना। इन सभी समस्याओं के निवारण के लिए चीफ इलेक्टर आॅफिसर द्वारा ‘दिल्ली इलेक्शन’ (Delhi Election Application) नाम से एप्लिकेशन लाॅन्च किया गया है जो कि वोटर्स की सभी समस्याओं व सवालों का हल देने मेें सक्षम है। अब तक चुनावो व वोटर आईडी की जानकारी के लिए वेबसाइट मौजूद थी किंतु स्मार्टफोन की बढ़ती लोकप्रियता के कारण दिल्ली इलेक्शन एप्लिकेशन का उपयोग आसानी से किया जा सकता है। इसमें उपयोगकर्त्ता अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले काॅलोनी या गांव का नाम डालकर उसकी भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, इन चुनावों में आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं इसकी जानकारी भी इस एप्लिकेशन से प्राप...